Advertisement :
दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का जीवन परिचय | Usain Bolt Biography In Hindi

Advertisement :
एथलेटिक्स उसैन बोल्ट की जीवनी | All About Usain Bolt Biography In Hindi
दोस्तों आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट की बोल्ट का रिकॉर्ड शायद ही कोई धावक तोड़ पाएं। उसैन बोल्ट ने ओलंपिक में 3 बार गोल्ड मैडल जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। बोल्ट ने 100,200, और 400 मीटर में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसा करने वाले ये दुनिया के पहले व्यक्ति है।
- नाम - उसैन बोल्ट
- जन्म - 21 अगस्त 1986, जमैका
- पिता का नाम- वेलेस्ली बोल्ट
- माता का नाम - जेनिफर बोल्ट
- परिवार के सदस्य - भाई सदीकी, बहिन शेरिना
- मिडिया में बोला जाने वाला नाम – लाइटिंग बोल्ट
उसैन बोल्ट का आरंभिक जीवन | Usain Bolt's Early Life In Hindi
उसैन बोल्ट के माता पिता खुद की एक छोटी दुकान चलाते थे। बचपन में बोल्ट और बोल्ट के बड़े भाई साथ में मिल कर गली में क्रिकेट और फुलबॉल खेलते थे। बोल्ट बचपन से ही खेल में काफी रूचि लेने लग गए थे. बोल्ट की शिक्षा अपने ही गांव के स्कूल में हुई. बोल्ट स्कूल में होने वाली खेल- कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लगे थे।बोल्ट जब 12 साल के थे तब स्कूल की और से 100 मीटर दौड़ के नंबर 1 धावक बन गए थे।
कैसे बनाई अपनी पहचान | Usain Bolt Biography In Hindi
बोल्ट 2002 में जूनियर चैंपियनशिप में 200 मीटर में गोल्ड मैडल जीत कर बोल्ट ने अपनी एक अलग पहचान कायम की. बोल्ट ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते गए 2004 में बोल्ट एक पेशेवर खिलाड़ी बन गए. बोल्ट ने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में 100 मीटर की रेस को 9.69 सेकंड और 200 मीटर को 19.30 सेकंड पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 2009 में बोल्ट ने विश्व चैम्पियन प्रतियोगिता में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. इस कारण बोल्ट को लाइटिंग बोल्ट के नाम से पुकारा जाने लगा.
उसैन बोल्ट की सफलता | Usain Bolt's Success In Hindi
बोल्ट को पहली सफलता 200 में अपने घरेलू दर्शको के बिच में मिली बोल्ट कम उम्र में ही जूनियर चैम्पियन का ख़िताब विजेता बन गए थे। 2003 में बोल्ट ने विश्व चैम्पियनशीप में गोल्ड मैडल जीता. बोल्ट ने 200 मीटर की दौड़ को 20.40 सेकंड में पूरा किया. इस रिकॉर्ड के साथ ही बोल्ट अपने देश में काफी फेमस हो गए.
Advertisement :
उसैन बोल्ट एक पेशेवर एथलेटिक्स | Usain Bolt is a Professional Athletics
2004 में उसैन बोल्ट अंतरराष्ट्रीय एथलीट बन गए. बरमुंडा में हुए खेलो में बोल्ट ने 200 मीटर की दौड़ को 20 सेकंड में पूरा कर लिया था। उसके बाद बोल्ट 2004 में एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया और अपने देश के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया.
उसैन बोल्ट के विश्व रिकार्ड्स | Usain Bolt's world Record In Hindi
सन 2008 में बोल्ट ने 100 मीटर में अपना एक रिकॉर्ड कायम किया बोल्ट ने 100 की रेस को 9.69 में पूरा कर लिया था। इसके बाद बोल्ट ने बीजिंग ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 100,200, मीटर में हिस्सा लिया उसैन बोल्ट ने Quarter-finals और सेमीफइनल में 9.92 और 9.85 सेकंड में दौड़ पूरी कर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। फाइनल में बोल्ट ने अपने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया और 200 मीटर की दौड़ 19.19 में पूरी कर ली।
दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट का जीवन परिचय | Usain Bolt Biography In Hindi




