Advertisement :
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जेल | World's 10 Most Dangerous Prison In Hindi

Advertisement :
दुनिया की 10 सबसे खतरनाक जेल | World's 10 Most Dangerous Prison In Hindi
दुनिया की 10 सबसे खतरनाक जेल - आपने काला-पानी (Black water) जेल के बारे में सुना होगा जिसका इस्तेमाल आज़ादी से पहले ब्रिटिश सरकार भारतीय कैदियों को यातनाएं देने के लिए करती थी। बेशक इस जेल की कहानी सुनकर ही डर लगने लगता है तो सोचिये जिन्होंने वहां सजा (Punishment) भुगती होगी उनका क्या हाल हुआ होगा। इसी तरह भारत के बिहार राज्य में स्थित भागलपुर जिले के एक जेल का अंखफोड़वा कांड तो याद ही होगा। आज से करीब 37 साल पहले सन 1980 में जेल के अंदर चोरी के आरोप में कुछ कैदियों की आँखों में तेजाब (Acid ) डालकर पुलिसवालों ने उनकी आंखे फोड़ डाली थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. हादसे का शिकार हुए पीड़ितों का मानना है कि ऐसी सजा से अच्छा तो मौत (death) है। मगर हम आपको बता दें की ऐसी घटना सिर्फ बिहार के जेल में नहीं बल्कि दुनिया में ऐसे कई जेलें है जहां अपराधी (Criminal) सजा काटने के बजाय मरना पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया की 10 सबसे खतरनाक जेल
1. ब्लैक डॉलफिन जेल, रूस
ये रूस की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है जहाँ पर गंभीर अपराधियों जैसे रेपिस्ट, मर्डरर,देशद्रोही आदि को रखा जाता है। यहाँ के नियमों के अनुसार उठने के बाद से सोने के वक्त तक अपराधियों को बैठने और आराम करने पर मनाही है, साथ ही कैदियों को कड़ी यातनाएं भी मिलती है। यह दुनिया सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है ।
2. टडमोर जेल, सीरिया
सीरिया की ये जेल ‘डेथ वारंट’ के नाम से जानी जाती है। बता दें कि इस जेल में कैदियों की मृत्यु दर सीरिया में सबसे ज्यादा है। यहां कैदियों को भीषण यातनाओं से गुजरना पड़ता है। कैदियों (Prisoners) की पिटाई और खाना न देना यहां आम बात है। सबसे ज्यादा दिक्कत यहां के लोकल गैंग की मौजूदगी से होती है। साल 1980 में सीरिया के राष्ट्रपति हफेज़ अल असद के आदेश पर लगभग 2400 कैदियों को मार दिया गया था।
3. कोटनौ सिविल जेल
Advertisement :
कोटनौ सिविल जेल कैदियों के लिए एक भयानक जगह है। पश्चिमी अफ्रीका के देश बेनिन में स्थित Cotonou सिविल जेल में 400 कैदियों की क्षमता है लेकिन इस क्षमता के बावजूद 2400 कैदियों को कैद किया गया है. इस जेल से मानवाधिकार उल्लंघन के कई शिकायतें (Complaints) आती रहती हैं लेकिन जगह कम होने के कारण इन कैदियों को बारी बारी से सोना पड़ता है और यहाँ की कमजोर न्यायपालिका के कारण इनकी यहाँ बहुत बुरी हालत होती है जो मानवाधिकारों का उल्लंघन करती हैं । इसीलिए यह दुनिया सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है ।
4 डियारबाकिर जेल
तुर्की की इस जेल को सबसे ज्यादा मानवाधिकार उल्लंघन (Violation) के मामलों में पहले नंबर पर रखा जाता है। इस जेल में कैदियों की मृत्यु दर दुनिया की सभी जेलों में दूसरे नंबर पर है। इस जेल पर दुनिया भर की निगाह तब गईं जब एक मानवाधिकार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 1981 से 1984 के बीच यहां 34 कैदियों की असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई। यहां कैदियों को मानसिक (Mental) और शारीरिक यातनाएं देने के साथ ही उनका यौन शोषण भी किया जाता है।
5 बैंग क्वांग सेंट्रल जेल
थाइलैंड स्थित बैंग क्वांग (Bang Quang) सेंट्रल जेल को सबसे कठोर नियमों वाली जेल के तौर पर जाना जाता है। ये जेल अपनी खतरनाक यातनाओं के लिए मशहूर है और साथ ही यहाँ पर खाने में कैदियों को रोजाना सिर्फ एक कटोरा चावल (Rice) का सूप मिलता है, और 24 घंटे लोहे की जंजीरों में जकड कर रखा जाता है। इस जेल में सिर्फ उम्रकैद की सजा काट रहे और मौत की सजा मिले दोषियों (culprit) को ही कैद किया जाता है। सजा मिलने के 3 महीने तक यहां सजा काट रहे हर कैदी को लोहे की जंजीरों में रहना जरूरी होता है। यहां कैद बहुत से कैदी कुपोषण (Malnutrition) की वजह से ही अपनी जान गंवा देते हैं।
6 सैन क्वेंटिन स्टेट
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन क्वेंटिन स्टेट जेल को 1852 में बनाया गया था। इस जेल में मौत की सजा के तरीके कभी भी बदल दिए जाते हैं। मौत की सजा देने के लिए इस जेल में फांसी, गैस चैम्बर या लेथल इंजेक्शन दिया जाता है। इस जेल में खराब सुविधाओं के साथ हिंसा के कई मामले आए दिन देखने को मिलते रहते हैं।
7 – Petak Island जेल
रूस की जेलों के बारे में कहा जाता है कि वो बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं। वाइट रिवर पर स्थित Petak Island जेल में रूस के सबसे कुख्यात दोषी कैद किए जाते हैं। जेल में मौजूद हर कैदी (Prisoner) को करीब 20 घंटे अकेले बिताने होते हैं। जबकि साल में सिर्फ एक बार परिजन कैदी से मिल सकते हैं।
Advertisement :
8 – गीताराम सेंट्रल प्रिजन, रवांडा
रवांडा की संसार की सबसे खतरनाक जेल में गिना जाता है। जेल में कैदियों की क्षमता 500 है जबकि जेल में 6 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि ये जेल सुरक्षाकर्मियों की वजह से नहीं बल्कि यहां मौजूद कैदियों (Prisoners) की वजह से ही बदनाम है। क्योंकि इस जेल में कैदियों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा तो नहीं मारा जाता है लेकिन यहां के कैदियों (Prisoners) पर दूसरे कैदियों को मारकर खाने का आरोप है। इस जेल में हर दिन तकरीबन 8 लोगों की मौत अलग-अलग बीमारियों की वजह से होती है. लेकिन इसके बावजूद कैदियों के जीवन स्तर में कोई सुधार (Improvement) नहीं हो पाया है।
9 La Sante जेल, वेनेजुएला
La Sante जेल फ्रांस की राजधानी पेरिस से बस कुछ मील की दूरी पर स्थित है। जेल की सुरक्षा काफी चाकचौबंद रहती है। यह जेल 1867 में खोली गई थी. साल 1867 में जब से इसे शुरू किया गया तब से ही यहां असामान्य परिस्थितियों में आत्महत्या करने के सैंकड़ों मामले सामने आए हैं। साल 1999 में 124 कैदियों ने जेल के अंदर ही आत्महत्या (Suicide) कर ली । जेल के अंदर हिंसा के मामलों को देखते हुए सिर्फ 4 घंटे के लिए ही बाहर छोड़ा जाता है। कुछ लोग इस जेल में बुरी आत्माओं (Souls) के साए की बात भी कहते हैं। यह दुनिया की सबसे खतरनाक जेल माना जाता है ।
10 – Gldani जेल
गलदानी जेल जॉर्जिया में स्थित है 2012 में इस जेल की एक video Social Media पर वायरल हुआ था । जिस से लोगो को पता चला कि गलदानी जेल में कैदियो की कितनी बुरी हालत होती है। वीडियो के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।
ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जेल | World's 10 Most Dangerous Prison In Hindi




