x

7 सबसे खतरनाक ब्रिज जहां कमजोर दिल के लोगों की है नो एंट्री | World Dangerous Bridge In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों दुनिया में ऐसी कई चीजें है जो अपनी खूबसूरती के साथ काफी खतरनाक भी होती है उनमे शामिल है दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज जो हजारो फिट की ऊंचाई पर बनें होते है ये ब्रिज खूबसूरत तो है लेकिन साथ में खतरनाक भी है लेकिन फिर भी हर रोज इन ब्रिज पर टूरिस्ट घूमने जाते है तो चलिए दोस्तों आज जानते है दुनिया में बनें इन 7 सबसे खतरनाक ब्रिज के बारे में.

1. कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज - Capilano Suspension Bridge

दोस्तों कपिलानो ब्रिज कैपिलानो नदी पर बना हुआ है ये दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजों में से एक माना जाता है और इस ब्रिज की कुल लंबाई 140 मीटर से भी ज्यादा है ब्रिज कैपिलानो नदी से 70 मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है शुरुआत में इस ब्रिज को रस्सियों की सहायता से बनाया गया था लेकिन बाद में इसे और मजबूत करने के लिए केबल से बना दिया गया प्रथम बार इस ब्रिज को 1889 में खोला गया था दोस्तों हर वर्ष इस ब्रिज पर घूमने के लिए लाखो टूरिस्ट आते है साथ ही इस ब्रिज के पास 7 ऐसे ही छोटे ब्रिज भी बनाये गए दोस्तों इस ब्रिज पर 100 टन से भी ज्यादा लोग घूमते है जो कभी भी भार की वजह से गिर सकता है

2. नेशनल ट्रस्ट कैरिक-ए-रेड  आयरलैंड - National Trust Carrick-a-Rede

कैरिक-ए-रेड  आयरलैंड में बने इस पुल का निर्माण रस्सियों की सहायता से किया गया है इस पुल की खूबसूरती का सबसे बड़ा कारण इस पुल के नीचे समुद्र का होना है जो पुल को खूबसूरती देने के साथ इसे खतरनाक भी बनाती है दोस्तों आप इस पुल पर अपनी आँखे बंद कर के भी आसानी से पार कर सकते है लेकिन दोस्तों आपको बता दे इस पुल पर हर रोज किसी न किसी की जान जाती है

3. हाईलाइन 179 ऑस्ट्रिया - Highline 179 Austria

हाईलाइन 179 ब्रिज कुल 406 मीटर लंबा 114 मीटर ऊंचा ये ब्रिज दुनिया का सबसे खतरनाक हैंगिंग ब्रिज है हाईलाइन 179  ब्रिज का निर्माण इस तरीके से किया गया है की इसमें किसी भी प्रकार का स्पोर्ट नहीं लगा हुआ है इस ब्रिज पर आये लोगो को चारो तरफ काफी शानदार नजारा देखने को मिलता है इस ब्रिज को पहाड़ियों के बीच में बनाया गया है ब्रिज के चारो तरफ जंगल होने की वजह से इस ब्रिज से खूबसूरती का अलग ही नजारा देखने को मिलता है इस ब्रिज पर रखा गया आपका हर कदम आपको सुकून और डर का एक साथ अहसास करवाता है

4. सिंधु नदी पुल बडोंग - Sidu River Bridge Badong China

दोस्तों हमारी इस लिस्ट में सिंधु नदी पुल एकमात्र ऐसा ब्रिज है जिसके ऊपर से गाड़िया ट्रेवल करती है इस ब्रिज को लिस्ट में शामिल करने का सबसे बड़ा कारण इसका खतरनाक होना है जो करीब 1500 फिट ऊंचाई और 4000 फिट लंबाई में बना हुआ है इतना बड़ा ब्रिज होने के बावजूद ये पुल खाई के दोनों तरफ बना हुआ है दोस्तों इस ब्रिज से गाड़ी का नीचे गिरना यानी सीधी मौत ही है 

5. ट्रिफ्ट ब्रिज स्विटजरलैंड - Trift Bridge switzerland

गैडमैन स्विटजरलैंड में दो पर्वतों के बीच में बना ट्रिफ्ट ब्रिज बेहद ही खतरनाक दिखाई देता है ब्रिज की लंबाई 170 मीटर और ऊंचाई 100 मीटर से भी ऊपर है दोस्तों ट्रिफ्ट ब्रिज सबसे खूबसूरत तब नजर आता है जब गैडमैन स्विटजरलैंड में ग्लेशियर जमा हुआ होता है लेकिन गर्मियों के मौसम में ग्लेशियर पिघलने के कारण ये ब्रिज और काफी खतरनाक बन जाता है 

6. टिटलिस क्लिफ वॉक -  Titlis cliff Walk Switzerland

दोस्तों  टिटलिस एक पहाड़ है जिस पर  टिटलिस क्लिफ ब्रिज बना हुआ है जो यूरोपीय देशो का सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज है दोनों तरफ बर्फ की चट्टानों को जोड़ता हुआ ये ब्रिज 500 मीटर लंबा है इस ब्रिज पर चलते हुए इस ब्रिज पर चलते हुए आपके शुरुआती 100 कदम खुशी के साथ बेहद ही खतरनाक होते है यदि कोई व्यक्ति एक बार इस पुल से गिरा तो फिर दुबारा वो मिलता ही ही नहीं है 

7. झांगजियाजी ग्लास ब्रिज चीन - Glass Bridge China

जब दुनिया में टेक्नोलॉजी का नाम आता है तब चाइना का नाम सबसे ऊपर आता है इसका एक सबूत है चीन में बना झांगजियाजी ग्लास ब्रिज चाइना में ऐसे ही करीब 40 ग्लास के ब्रिज बनें हुए है लेकिन झांगजियाजी ग्लास ब्रिज थोड़ा है अलग है ये पूरी तरह ग्लास से बना हुआ है जो पूरी तरह पारदर्शी है ब्रिज की कुल लंबाई 430 मीटर है और जमीन से करीब 300 मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है दोस्तों इस ब्रिज को खतरनाक इस लिए माना जाता ही की एक तो कांच से बना हुआ है साथ ही इसमें ऐसी टेक्नॉजी जोड़ी गई है की ब्रिज पर चलते समय ब्रिज के कांच टूटते हुए नजर आते है तो हमारी रिक्वेस्ट है दोस्तों कमजोर दिल वाले लोग इन ब्रिज पर ना जाएं


7 सबसे खतरनाक ब्रिज जहां कमजोर दिल के लोगों की है नो एंट्री | World Dangerous Bridge In Hindi