Advertisement :
भारत के 10 सुप्रसिद्ध और अमीर मंदिर | 10 Famous Temples In India

Advertisement :
भारत के सबसे अमीर मंदिर | 10 Famous Temples In India
1.पद्मनाभ स्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple Trivandrum)
पद्मनाभ स्वामी मंदिर ये मंदिर भारत के सबसे ज्यादा अमीर मंदिरो में से एक है। यह मंदिर केरल के त्रिवेंद्रम शहर में बना हूआ है त्रावणकोर का शाही परिवार इस मंदिर की देखरेख करता है। पद्मनाभ स्वामी का मंदिर बहुत प्राचीन है इस मंदिर में द्रविड़ शैली का काम किया गया है। इस मंदिर की सम्पति का मूल पूरा एक लाख करोड़ है इस मंदिर के आँगन में एक मूर्ति स्थित है जो भगवान विष्णू की है। तथा ये मंदिर एक बड़ा पर्यटन स्थल बन गया है इस मंदिर को देखने के लिए दूर - दूर से लोग आते है। और इस मंदिर में जो मूर्ति है वो भगवान विष्णु की है भगवान विष्णु की मूर्ति शेषनाग के ऊपर वीराज मान है यहाँ के लोगो का कहना है की भगवान के अंत नाम में नाग का नाम तिरूअंतपुरम रहा खा गया था और भगवान विष्णु के विश्राम में बनाया गया है भगवन की इस अवस्था को लोगो ने पद्मनाभ स्वामी का नाम दिया
2.तिरूपति बालाजी का मंदिर(Temple of Tirupati Balaji)
तिरूपति बालाजी का मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरो में से एक माना गया है यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है तिरूपति बालाजी का मंदिर सात पर्वतो से मिलकर बना है । इस मंदिर में भगवान वेन्कटेशवर की मूर्ति स्थापित है जो की भगवान विष्णु का अवतार बताये जाते है। तिरूपति बालाजी के मंदिर की ऊचाई 2800 फिट बताई गई है तथा तिरूपति बालाजी का मंदिर विश्व की दूसरी ऊंची चोटी पर बनाया गया है इस मंदिर में रोजाना 50,000 से भी ज्यादा भक्त दर्शन करने आते है और इस मंदिर की कुल सम्पति 50,000 बताई जाती है।
3.श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी (Jagnnath Temple, Puri)
जगन्नाथ मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में चोड़गंग ने अपनी राजधानी को दक्षिणी उड़ीसा से मध्य उड़ीसा में स्थानांतरित करने की खुशी में करवाया था। यह मंदिर नीलगिरी पहाड़ी के आंगन में बना है। चारों ओर से 20 मी. ऊंची दीवार से घिरे इस मंदिर में कई छोट-छोटे मंदिर बने हैं। यह मंदिर भगवान कृष्ण को अर्पित किया गया है तथा परी जगत के स्वामी को जगन्नाथ कहाँ गया है ये मंदिर हिन्दुओ के 4 धामों में से एक है इस मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिरो में गिना जाता है। इस मंदिर में जो लोग घूमने आते है और दान पात्र में जो दान डांलते है उस दान से मंदिर के कार्य और सामाजिक कार्य में काम लिए जाते है।
Advertisement :
4.सिद्धिविनायक मंदिर(Sidhivinayak Temple)
भारत में गणेश जी का सब से बड़ा मंदिर मुंबई में स्थित है मुंबई के इस गणेश जी मंदिर में गणेश जी की मूर्ति में जो सूड़ दाईं तरह है जो सिद्घपीठ से जुड़ी है इस लिए ये मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाता है। यहाँ के लोगो का मानना है की सिद्धिविनायक के मंदिर में जो मनोकामना मांगी जाती है वो मनोकामना बहुत जल्दी पूरी होती है। इस मंदिर को दुनिया के सबसे अमीर मंदिरो में गिना जाता है और इस मंदिर में सबसे ज्यादा सोने की कोटिंग की गई है उस कोटिंग में 3.7 किलोग्राम सोना पाया गया था इस सोने को कोलकाता के एक व्यापारी ने सिद्धिविनायक मंदिर में दान के रूप में दिया था।
5. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू (Vaishno Devi Temple, Jammu)
वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरो में से एक माना गया है| भारत में यह मंदिर, जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू जिले में कटरा नगर के समीप स्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है वैष्णो देवी मंदिर में लोग दूर - दूर से मनत मांगने जाते है। यहाँ वैष्णो माता की मूर्ति अंदर एक गुफा में है जहाँ लोग अपनी मन्नत मागंते है तथा वहां जा कर आने वालो की मनोकामना बहुत जल्दी पूर्ण होती है और हर साल इस मंदिर में 500 करोड़ चढ़ावा आता है और भारत के सबसे अमीर मंदिरो में आता है।
6.सोमनाथ मंदिर, गुजरात (Somnath Temple, Gujarat)
सोमनाथ मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर है सोमनाथ मंदिर गुजरात में स्थित है ये हिन्दुओ का सबसे बड़ा मंदिर बताया जाता है। और ये भी कहा जाता है की इस मंदिर को चन्द्र देव ने बनाया था ऋग्वेद में भी इस के बारे में बताया है की इस मंदिर को 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका निर्माण वापस से किया गया है हर साल यहाँ पर करोडो रुपयों का दान आता है|
7. गुरुवयुर मंंदिर, केरल (Guruvayur Temple, Kerala)
गुरुवयुर मंंदिर भारत का सबसे ज्यादा पवित्र मंदिरो में से एक मान जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु जी का मंदिर है जो भारत के केरल राज्य के थ्रिसुर जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिका तथा एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है। यह थ्रिसुर नगर के उत्तरपश्चिम में 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर 5000 साल पूराना है और यह मंदिर अपने खजाने के कारण बहुत प्रसिद्ध है।
8. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (Kashi Vishwanath Temple, Varanasi)
काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस के वाराणसी में उपलब्ध है ये भारत का एक ऐसा मंदिर है जहाँ एक बार दर्शन होने पर मोक्ष की प्राप्र्ति हो जाती है और इस मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने सन 1780 में किया था और फिर इसके बाद इस मंदिर को 1000 कि.ग्रा सोने से 1853 में कोट करवाया गया था काशी नाथ मंदिर भी 10 मंदिरों में से एक है।
Advertisement :
9. मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै (Meenakshi Temple, Madurai) :
मीनाक्षी अम्मन मंदिर भारत का एक प्रसिद्ध मंदिर है ये मंदिर विश्व के सात अजूबो में से एक है। इस मंदिर का निर्माण तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ है ये मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेषण से बना है मीनाक्षी अम्मन मंदिर माता पार्वती के एक पवित्र स्थान पे बनाया गया है| इस मन्दिर का स्थापत्य एवं वास्तु आश्चर्यचकित कर देने वाला है, जिस कारण यह आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में प्रथम स्थान पर स्थित है, ये मंदिर 3500 सैम पुराना है
10. शिरडी के सांई बाबा मन्दिर (Sai Baba from Shirdi Temple)
भारत में सांई बाबा को बहुत लोग मानते है। सांई बाबा का मंदिर महाराष्ट्र के शिरडी नामक स्थान पर किया गया है इनके भगत इनके लिए उपवास भी करते है यह एक फकीर थे और सब की मदद किया करते थे। साई बाबा को साई नाम शिरडी कस्बे से मिला और इसलिए इनके नाम से शिरडी में मंदिर बनाया गया साई बाबा का मंदिर भी भारत के 10 अमीर मंदिरो में से एक है। इस मंदिर में 32 करोड़ की चाँदी और जेवरात है और 6 लाख चाँदी के सिक्के उपलब्ध है इस मंदिर में हर साल में 350 करोड़ से ज्यादा दान दिया जाता है।
भारत के 10 सुप्रसिद्ध और अमीर मंदिर | 10 Famous Temples In India




