Advertisement :
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम के 100 अनमोल विचार | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

Advertisement :
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम के व्यक्ति को महान बनाने वाले अनमोल विचार | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
हमारे भूतपूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एंड टीचर सर ए॰ पी॰ जे॰अब्दुल कलाम आजाद के बारे में कौन नहीं जानता. भारत में इन्हें सबसे ज्यादा युवा लोग पसंद करते है. इन्हे मिसाइल मैन भी कहा जाता है. उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अपनी इच्छा शक्ति से अपनी मंज़िल हासिल की और अपने देश के लिए वो किया जो आज तक कोई नहीं कर सका. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम जी ने अपने जीवन में बहुत सी ऐसी बाते कही है जो किसी की भी जिंदगी बदल सकती है.आज मैं यहाँ आपको इनके 100 अनमोल विचारों के बारे में बता रहा हूँ.जो आपके बहुत काम आएंगे. ए॰ पी॰ जे॰अब्दुल कलाम जी ने लोगो को बहुत सी प्रेरणादायक स्पीच दी है जिनमे से कुछ के बारे में यहाँ आपको बता रहा हूँ. मैं दावे से कह सकता हूँ की कलाम के ये अनमोल विचार किसी भी इंसान की लाइफ बना सकते है. हारे हुए इंसान को जीता सकते है और नाकामयाब को कामयाब बना सकते है .
ये सारी दुनिया हमारा घर है और इसमें रहने वाले सभी हमारा परिवार है. हमे इन सभी के लिए कुछ करना है. अगर हम ऐसा करने में कामयाब हो गए तो ही हमारे नाम के आगे महान शब्द लग सकता है. अब्दुल कलाम जी जिनका पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम है आज हमारे साथ इस दुनिया में नहीं है पर फिर भी हमे ऐसा लगता है की आज भी वो हमारे साथ है. कलाम जी की पूरी जिंदगी एक प्रेरक स्रोत है. हम उनकी जीवन के एक - एक पल से कुछ ना कुछ सिख सकते है. दुनिया की इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद वो सरल जिंदगी जीते थे. उन्होंने ही हमारे देश को मिसाइल ताकत दी जिसकी वजह से देश की सुरक्षा बढ़ी.सिर्फ इतना ही उन्होंने अपनी सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी.ज़िन्दगी सभी जीते है और एक दिन मर जाते है पर मैं आपसे कहूंगा की जिंदगी जियो तो ऐसे जियो की आपके मरने के बाद सारी दुनिया रोएं और सभी आपको हमेशा याद करे.
ए॰ पी॰ जे॰अब्दुल कलाम के टॉप 100 सबसे अच्छे अनमोल वचन | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
1. आप सफल उस दिन बनोगे जिस दिन आपके हस्ताक्षर ऑटोग्राफ में बदल जायेंगे.
2.आसान रास्ता हमे नाकामयाबी की और ले जाता है.इसीलिए हमेशा कठिन रास्ता अपनाओ.
3.सपना उसे नहीं कहते जिसे हम सोते हुए देखते है सपना वो होता है जो हमें सोने ही ना दे.
Advertisement :
4.जो लोग इंतजार करते है उनको बस उतना ही मिलता है जितना प्रयत्न करने वाले बाकी छोड़ जाते है.
5.अगर आप दुनिया को बदलना चाहते हो तो सबसे पहले खुद को बदलो.
6.टीचर से सवाल पूछना स्टूडेंट की सभी प्रकार से प्रमुख विशेषता है इसलिए स्टूडेंट्स को अपने गुरु से सवाल पूछने में शर्म नहीं करनी चाहिए.
7.जैसे एक बढ़िया और अच्छी पुस्तक हजारो मित्रो के समान होती है वैसे ही एक अच्छा दोस्त भी हजारो किताब यानि पुस्तकालय के समान होता है.
8.हमारे जीवन में जो भी कष्ट या दुःख आते है वो सब हमें बर्बाद करने के लिए नहीं आते वो तो हमारे साहस और हिम्मत को जगाने के लिए आते है जिससे हमें दुखों का सामना करने का बल प्राप्त हो सके.
9.एक पागल आदमी होशियार बन सकता है अगर वो जानता हो की मै पागल हूँ और एक होशियार आदमी पागल बन सकता है अगर वो जनता हो की मै होशियार हूँ.
10.आत्म - विश्वास और करदी - मेहनत एक ऐसी चीज़ है जो असफलता नाम की बीमारी को जड़ से खत्म करने की ताकत रखती है. आपकी मेहनत आपको एक ताकतवर इंसान बना सकती है.
11. हमारे देश में सबसे अच्छा दिमाग क्लास की आखिरी बैंच पर भी हो सकता है.
12.जीवन और वक़्त दुनिया के सबसे बड़े दो गुरु है. जीवन हमें समय को बचाना और उसका सही उपयोग करना सिखाता है और समय हमें जीवन के सही मतबल और उसकी उपयोगिता बताता है.
Advertisement :
13.हम हमारा भविष्य तो बदल नहीं सकते लेकिन हम अपनी आदत जरूर बदल सकते है और हमारी आदत हमारे फ्यूचर को बदल सकती है.
14.आप मुझको बताओ हमारा मन इतना ज्यादा नकारात्मक आखिर क्यों है.इंडिया में हम सब अपनी सफलता,अच्छाइयों और अपनी उपलब्धियों को बताने और दर्शाने में इतने शर्मिंदा क्यों होते है.हम एक महान राष्ट्र है हमारे पास बहुत सारी सफलता की गाथाये है लेकिन हम सब उन्हें अपनाते और स्वीकारते क्यों नहीं.
15.बहुत से लोग बस अपनी नौकरी से ही प्यार करते उन्हें कंपनी की कोई परवाह नहीं होती.शायद उनको ये नहीं मालूम की सारी कम्पनीज अगर हमारा साथ छोड़ दे तो हमारी नौकरी कहाँ जाएगी .
16.जो लोग अपना पूरा मन काम में नहीं लगाते और उसे पुरे मन से नहीं करते उन सबको आधी - अधूरी सफलता हासिल होती है बस और कुछ भी नहीं मिलता और वो सफलता भी खोखली होती है.
17.जब आपको पहली सफलता मिल जाये तो उसके बाद आराम मत करना क्योंकि अगर शायद आपकी दूसरी सफलता नाकामयाब हो जाये तो बहुत सी जुबान बोलेंगी की आपकी पहली सफलता तो सिर्फ एक तुक्का था.
18.किसी को हराना जितना आसान है किसी को जीतना उतना ही मुश्किल होता है.
19.हमारी जिंदगी में इंग्लिश बहुत जरुरी है क्योंकि विज्ञान के सबसे ज्यादा काम इंग्लिश में ही होते है.मेरा मानना है की आने वाले दो दशक में विज्ञानं के मूल काम हमारी भाषाओ में आने शुरू हो जाएंगे तब हम सब जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे.
20.अगर आप अपनी ड्यूटी को सैल्यूट करोगे तो आपको किसी भी आदमी को सैल्यूट करने की जरुरत नहीं है और अगर आप अपनी ड्यूटी को ही सैल्यूट नहीं करोगे तो आपको और लोगो को तो सैल्यूट करना ही पड़ेगा. मतलब ईमानदारी से काम करने वाले को किसी के सामने झुकने की जरुरत नहीं.
21.जो लोग महान सपने देखते है उनके महान सपने एक दिन जरूर पूरे होते है.
22.कामयाब होने की कहानियां मत पढ़ो उनसे तो बस एक सन्देश मिलेगा असफलता की कहानियां पढ़ो क्योंकि उनमे सफलता की जानकारी जरूर मिलेगी और आपको सफल होने की समझ भी पता चल जाएगी.
23.बहुत से लोग काले होते है उनके काले होने पर कई लोग हँसते भी है.ब्लैक कलर वैसे तो भले ही बुरा हो लेकिन छात्रों की लाइफ तो ब्लैक बोर्ड ही बनाता है.
24.दुनिया के हर उस इंसान को कठिनाईयों की जरुरत है जिसको भी सफलता का आनंद उठाना है. क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये बहुत जरूरी है. जिनको दर्द नहीं होगा उन्हें सुख का अहसास नहीं होगा.
25.शिखर पर जाने के लिए हम सबको सामर्थ्य की बहुत जरुरत होती है.अगर हमारे पास सामर्थ्य है तो फिर चाहे वो माउंट एवरेस्ट की चोटी ही क्यों ना हो हम जरूर पहुंच सकते है.
26. मै हैंडसम नहीं हूँ लेकिन मै हर उस आदमी को अपना हाथ सिर दे सकता हूँ जिसको भी इसकी जरुरत है .
27.पीछे ही भागते जाओ नकली सुख से अच्छा तो ठोस उपलब्धि ही अच्छी है.
28.जब आप अपने लक्ष्य में कामयाब होना चाहते हो तो आपको अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होना ही पडेगा.
29.हम देखते है जब भी बारिश होती है तो सारे बड़े जानवर कही ना कही छुपने की कोशिश जरूर करते है और कोई ना कोई आसरा तलाश जरूर करते है.लेकिन बाज बारिश के दौरान बादलों के ऊपर उड़ते - उड़ते बारिश की टालना कर देता है.
30.मै कभी नकारात्मक सोच नहीं रखता और मेरे लिए नकारात्मक कोई चीज ही नहीं है.
31. कई बार हम दैनिक समस्या में बहुत ज्यादा घिर जाते है जिससे हम कई बार अपने आप को ही भूल जाते है.
32.जीवन एक बहुत बड़ा और कठिन खेल है और हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और इसे हम केवल एक पुरुष बन कर ही जीत सकते है.
33.मै हमेशा इस बात से सहमत था और इसे स्वीकारता भी हूँ की कई चीज़े ऐसी है जिन्हे मै बदल नहीं सकता .
34.हमें कभी भी समस्याओं से नहीं डरना चाहिए और हमें कोशिश करते ही रहना चाहिए क्योंकि प्रयास करने वालो की कभी हार नहीं होती.
35.हर उस रोज जब भी आपकी नींद खुले तो ये सात बाते अपने मन से जरूर कहे.
1.आज का दिन जो है मेरा दिन है.
2.मै एक विजेता भी हूँ .
3.मेरा रब हमेशा मेरे साथ है.
4.मैं सबकुछ कर सकता हूँ.
5.जैसा मै हूँ दुनिया में ऐसा कोई और नहीं है.
6.मै सबसे अलग हूँ.
7.और मै सबसे अच्छा हूँ .
36.हम सब लोग राष्ट्र के रूप में हो कर भी विदेशी चीजों से लगाव रखते है इसका मतलब हम अपनों से ज्यादा दूसरों से प्यार करते है ऐसा क्यों होता है.क्या हमे अपने घर अपने देश के बारे में नहीं सोचना चाहिए.
37.आओ हम सब मिलकर हमारा आज हमारे बच्चो को दे दे ताकि वो अपना खुद का कल बना सके.
38.दुनिया में जितने भी व्यक्ति है वो सब भगवान की प्रजाति है और इसलिए हम सब में जो चीज है हम उससे बहुत ज्यादा बड़े है.सो हम जाती वाती के नाम पर किसी से नफरत क्यों करे.
39.अगर हम स्वतंत्र नहीं है तो हमारा कोई भी सम्मान नहीं करेगा.
40.दुनिया में लगभग जितनी भी आबादी है उसका लगभग आधा हिस्सा जिसके लोग कही टूटे फूटे गांवो मै ज्यादातर गरीबी में है और वो सब गरीबी की हालत में अपना जीवन बसर कर रहे है. मानव विकास में ऐसी असमानता थी जो इतना ज्यादा भेदभाव है.हम सब एक जैसी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते.
41.हमारा देश भारत दुनिया में अपने पैर अच्छी तरह से नहीं जमा लेता और तब तक अपने पैर पर खड़ा नहीं हो जाता तब तक हमारा और हमारे देश का कोई आदर नहीं करेगा.जितनी जल्दी हो सके अपने देश को विकासशील से विकसित बनाओ.
42.किसी भी धर्म में ये सब नहीं बताया गया है की वो अपने धर्म को बचाने के लिए लोगो को मारने लगे.ऐसा किसी भी धर्म में नहीं कहा गया.
43.हमारे देश भारत को बस अपनी ही छाया चाहिए और हम सब के पास हमारे खुद के लिए खुद के विकास का प्रतिरूप होना बहुत जरुरी है.
44.हमें लाखो नहीं बल्कि करोडो लोगो के देश की तरह सोचना चाहिए उनकी तरह काम भी करना चाहिए.
45.अपने देश का पानी और देशो के शरबत से कहीं ज्यादा अच्छा है.
46.एक छोटा सा चोर तब तक बादशाह होता है जब तक की वो पकड़ में ना आ जाये .
47.हम कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन 2 तरबूजों को एक हाथ में कभी नहीं पकड़ सकते.
48.जब हम किसी से बात करते है तो हम उससे दिल से बात करते है तो ही हम उसके दिल में जगह बना पाएंगे.
49.सबसे पहले तो करो काम और बोलो तो बिलकुल ही कम क्योंकि इससे हमारा भविष्य बनता है.
50.आप कौन है और ये जानना बहुत मुश्किल है मगर ये हो सकता है इसमें समय जरूर लगता है.अपने आप को हम बस एक ही तरीके से जान सकते है और वो है बिलकुल शांत जगह.अगर हम कही शांत जगह पर खुले दिमाग से सोचे तो शायद पता चल जाये लेकिन सोच सकारात्मक होनी चाहिए.
51.एक सच्चा देश भक्त और एक सच्चा देश प्रेमी कभी किसी से रिश्वत नहीं लेता ऐसे लोग अब दुनिया में मुश्किल से मिलते है.
52.दुनिया में सबसे सच्चा सच बोलने वाला व्यक्ति कभी किसी से झूठा वादा नहीं करता जैसे भारत के महान पुरुष महात्मा गाँधी थे.महात्मा गाँधी ने कभी किसी से कोई गलत वादा नहीं किया और जो जनता से वादे किये उन्हें जी जान से निभाया.
53.मै बस ये कहूंगा की इंसान अगर चाहे तो पहाड़ भी पलट सकता है.अगर वो अपने इरादों को अपने साहस और हिम्मत को मजबूत बना कर रखे तो दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जिसे इंसान नहीं कर सकता .
54.लड़ाई और झगड़ा एक ऐसी चीज है जिससे किसी भी काम को अच्छे से निपटारा नहीं हो सकता. इसलिए अच्छा है की हमें अपने सभी काम फुर्सत से और शांति से करने चाहिए. लड़ाई झगड़ा करने से बात और ज्यादा बिगड़ जाती है.
55. मेरा मानना है की कानून अगर सही तरीके से अपना दम दिखाए तो अपराधी को हम जल्द ही पकड़ सकते है और अपराधी को जल्दी से पकड़ने के लिए एक अच्छा कानून होना बहुत जरुरी है जिसमे अपराधी को तुरंत सजा मिल सके.
56.जवानी हम सब को आती है और जाती है ये तो सभी को मालूम है लेकिन जवानी में हम दूसरे लोगो से कम ही प्रभावित होते है क्योंकि जवानी में हम आशावादी और अधिक विचारशील होते है जवानी में हम दूसरों से बेहतर फैसले ले सकते है.
57.आईये हम अपने आज को बलिदान करे ताकि हमारे बच्चो के भविष्य बेहतर हो सके.
58.अपना देश हथियारों से लेस और पावरफुल होना चाहिए क्योंकि दूसरे देश भी हमारी तरह हथियारों से लेस होते जा रहे है. इसलिए जब कोई देश हथियार - बंद देशो से घिरा हो तो उसे भी हथियार युक्त होना पड़ेगा.
59.जब हम कोई फैसला लेते है तो वो फैसला हमको इतना सोच कर लेना पड़ता है की उसका फाइनल परिणाम बेहतर हो. बेहतर निर्णय हम तभी ले सकते है जब हम सुखी मन से और शांत दिल से ले क्योकि सुखी दिल से लिया हुआ फैसला हमेशा सही होता है और जल्दबाजी में लिया हुआ फैसला हमेशा गलत होता है.
60.बहुत से लोग कभी कभी सोचते है की हम अकेले है पर हम अकेले नहीं है इस संसार में आसमान की तरफ देखिये वो हमेशा साथ है जो मेहनत करते है और जो सपने देखते है उन्हें उनका फल ईश्वर जरूर देते है.
61.युद्ध करने से बेहतर है की उसका हल आराम से समझौता करके करे क्योकि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है.
62. यदि आप एक ताकतवर इंसान है और कोई आपके सामने किसी कमजोर इंसान को बेवजह परेशान कर रहा है तो आप उस कमजोर इंसान की मदद करे. आप उस ताक़तवर इंसान को समझाए और उसे माफ़ कर दे. माफ़ कर देने से ताकतवर इंसान कभी छोटा नहीं होता.
63.क्षमा करना ताकतवर का नाम और गरीब की मजबूरी बयान करता है.
64.आत्महत्या करने से बेहतर है अपने जीवन की फिर से शुरुआत करे और खुश रहना सीखे. अपने दिल की सुने और आप अपने दिल को गलत काम करने से रोके तो आप एक महान इंसान बन सकते है.बस मालिक पर भरोसा रखे क्योंकि मालिक अपने बन्दे की तक़दीर अपने हाथो से लिखते है.
65. हमेसा गलत रास्ता चुनो आसान रास्तो को दूसरे लोगो के लिए छोड़ दो ताकि वो भी आपकी तरह सफल हो सके.
66.शायद हम सब को ये जरा सा भी मालूम नहीं है की आत्म - सम्मान भी आत्म - निर्भरता का ही समक्ष है और आत्म -सम्मान भी आत्म -निर्भरता के साथ ही आता है.
67.हमने और हमारे देश ने किसी भी देश पर किसी प्रकार का आक्रमण नहीं किया.हमने दूसरे देशो की थोड़ी सी भी जमीन जायदात नहीं ली.साथ ही हमने हमारी संस्कृति हमारा इतिहास और हमारे जीवन जीने के तरीके भी किसी पर लागू नहीं किये.
68.आपकी दौलत आपको ना खुदा के नजदीक ला सकती है और ना ही आप इससे लोगो के दिलो पर राज कर सकते हो तो इसके लिए इतनी मेहनत क्यों | पैसे के लिए नहीं सम्मान के लिए मेहनत करे.
69.जो लोग इस पार या उस पार का संकल्प करते है ठान लेते है सिर्फ वही विजेता होते है और जो लोग दिखावा करते है वो लोग तो बीच में ही डूब मरते है.
70.जब आप सफल नहीं होते तो कोई आपको नहीं जानता आपके सफल होने के बाद सभी आपके जानकार हो जाते है.
71.हर दिन उसकी देन है और हर अनुभव शिक्षा का सुअवसर है.याद रहे की जब हम रात को सोते है तो ये पता नहीं होता की हम सुबह जागेंगे भी या नहीं फिर भी हम जागने के विश्वास से सोते है हर रात के बाद सवेरा होता है.यदि हम ही ना जगे तो कैसा सवेरा और कैसा दिन इसलिए खुदा पर भरोसा करे की हमें हर काम लगन और पूरे भरोसे से करना चाहिए ताकि सफल हो सके.
72.जीवन एक कमल के फूल के सामान है बस फर्क सिर्फ इतना है की हम सूखी जमीन पर खिलते है आगे बढ़ते है और पूरे संसार में जाते है अपनी खुशी के लिए.जबकि कमल का फूल हमेसा कीचड़ में ही खिलता है उसी में उसका जन्म होता है और उसी में मृत्यु होती है.उसकी इतनी सी जिंदगी कितनी हसीन होती है गन्दी जगह पर होते हुए भी सभी उसे पसंद करते है.फिर एक इंसान ऐसा क्यों नहीं कर सकता की उसमे बुराई होने पर भी सारी दुनिया उसे पसंद करे.
73.एक भिखारी जिसके पास अपना ईमान बाकि है सबसे बड़ा अमीर है और एक आमिर जिसके पास अपना ईमान नहीं वो सबसे बड़ा गरीब है.
74.मैं सोचता हू की क्या वाकई परमाणु हथियार दुनिया के देशो की सुरक्षा के लिए जरुरी है.
75.अगर हम सभी भारतीय एक - जुट हो जाये तो अगले कुछ ही दिन में हमारा देश विकसित बन सकता है.
76.आप भगवान की चिन्ता मत करो क्योकि भगवान चाहे तो एक छोटे से बच्चे के रूप में भी आपके सामने आ सकता है.
77.जीवन में हम जाने क्या क्या करते है सही जीवन के लिए पर सच में जीवन एक ऐसी रोशनी के समान है जो कभी भी भुज सकती है इसलिए हमे ऐसे काम करने चाहिए की जिससे हम इस रोशनी को बनाये रख सके.
78.मन से और दिल से ही आत्मा का दरवाजा खोला जा सकता है.
79.अपने दिल की सुनो और आप कौन है ये जानना आसान नहीं समय लहपर नामुमकिन भी नहीं है.
80.भगवान आपके लिए दर्पण के सामान है जिसमे आप खुद को देख सकते हो वैसे ही उसके लिए आप भी दर्पण है जिसमे वो हमको देख सकता है.
81.जितना हम देते है उससे अधिक हम पाते है.
82.जब हम किसी को दान करते है तो भगवान उससे कही ज्यादा हमारी किस्मत मे लिख देते है.
83.गूंगे की मन की धड़कन बहरा सुने यही सबसे बड़ा रिश्ता है.
84.जब हम सामने वाले का सम्मान करेंगे तभी वो हमारा सम्मान करेगा.
85.पाठशाला मे कोई भी टीचर रचनात्मक होना चाहिए.
86.दूसरों के भरोसे छोड़ने वालो के काम हमेशा अधूरे होते है.
87.अगर आपको किसी काम मे असफलता मिले तो आप उसके बारे मे अकेले मे सोचे | सफल होने का तरीका मिल जायेगा.
88.जितने भी विकसित देश है और विकासशील देश है उन सब के लिए चिकित्सा और लागत बहुत बड़ी चिन्ता का कारण है.
89.जब तक हम लोग नाकामयाबी की कड़वी गोली खाते रहेंगे तब तक सफलता का स्वाद नहीं पा सकते और सफलता के बारे मे सोचना भी बंद कर देंगे.मतलब असफलता मिलने पर भी खुश रहो.
90.आपने कभी तो सुना ही होगा मंजिल और रास्ते के बारे मे, हमको रास्ता तब तक याद रहता है जब तक की हमको हमारी मंजिल नहीं मिल जाती.
91.कितनी भी कोशिश कर लो मोती समुन्दर के निचे ही मिलते है उसी तरह इंसान की काबिलियत भी उसके दिमाग की गहराई मे बस्ती है.
92.बूंद समुन्दर मे मिलने से पहले ये नहीं सोचती की उसके इतने से आकर से समुन्दर में क्या फर्क पड़ेगा. इसी तरह आप भी किसी की मदद करते हुए ये मत सोचो की मैं उसकी क्या सहायता कर सकूंगा.
93.इंसान की आँखे कितनी छोटी है फिर भी कितना कुछ समां जाता है इन छोटी छोटी आँखों में.
94.काम कैसा है ये तो सभी जानते है दुनिया में सभी लोग कुछ ना कुछ करने के लिए आये है आपको भी कुछ काम करना चाहिए.
95.अगर देश में व्यवस्था रखनी है तो घर में श्रद्धा जरुरी है और जब देश में व्यवस्था रहेगी तो दुनिया में शांति बनी रहेगी.
96.दुनिया का सबसे सच्चा सच और पहला सच ये है की जिसने भी जमीन पर जन्म लिया है उसका जाना बिलकुल सही है और जो इस दुनिया में आये है वो सब इस दुनिया से चले जायेंगे.
97.दुनिया में खुद का नाम तभी कमा सकते है जब हम किसी काम को अपने दिल और लगन से करे.ऐसा काम करो की लोग आपको हजारो सालो तक याद करे.
98.जो करना है आज ही करो कल पर कोई भी काम बाकि मत छोड़ो
99.सफल व्यक्ति वो नहीं जिसने अवसर का इंतजार किया बल्कि वो है जिसने अवसरों को अपनाया और सफल बनाया.
100.किसी भी काम के सफलतापूर्वक करने के लिए उसकी जानकारी जरुरी है.
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम जी के ये अनमोल विचार आप में से किसी की भी लाइफ बदल सकते है.ये ऐसी बाते है जो बिलकुल सच्ची है और जिन्हे अपनाने से हमारा जीवन बेहतर बन सकता है.एक महान इंसान बनने के लिए आप में ये सब गुण होने चाहिए.अगर नहीं भी है तो आप ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की इन बातो से सिख सकते हो.
अगर आपको मेरी लिखी पोस्ट पसंद आये तो अपना दो सेकंड का टाइम दे कर इसे सोशल मीडिया फेसबुक, गूगल, ट्विटर किसी पर भी शेयर जरूर करे.
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम के 100 अनमोल विचार | APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi




