x

ट्रैवलिंग के दौरान इन 10 चीजों को रखें साथ सफर होगा और मजेदार |10 Items Must have in your Travel Bag

By N.j / About :-7 years ago

घूमना फिरना किसे पसंद नहीं है सभी के मन में ये ख्याल तो चलता ही रहता ही है की यार अच्छी जगह घूमने चलें घूमने का प्लान भी बन जाता है लेकिन प्रॉब्लम की शुरुआत तब होती है  पैकिंग बैग्स क्योंकि घूमने जा रहे है तो सामान भी अधिक होता है और हम कोई सामान छोड़ना नहीं चाहते लेकिन दोस्तों आज हम ऐसी लिस्ट तैयार कर के लाये है जो आप अपने साथ घूमने जाते समय ले जा सकते और इन्हें साथ में लेने आपको ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी 

1. गर्दन के लिए कम्फर्टेबल तकिया

सफर के दौरान हमें सीट पर बैठे बैठे गर्दन का दर्द सबसे ज्यादा परेशान करता है इसके लिए आप मार्केट से गर्दन के लिए कम्फर्टेबल तकिया खरीद ले जो 200 से 300 में आसानी से मिल जाता है इससे सफर के गर्दन के पीछे लगाने से गर्दन को आराम महसूस होता है साथ ही गर्दन दर्द भी नहीं करती 

2. मल्टीपल चार्जर प्लग या पावर बैंक

सफर के दौरान सबसे ज्यादा जरुरी होता है हमारे साथ चार्जर इसके लिए आप अपने बैग में मल्टीपल चार्जर प्लग और पॉवर बैंक अपने बैग में रख सकते है इससे सफर के दौरान फोन चार्जिंग की प्रॉब्लम नहीं आएंगी मल्टीपल चार्जर प्लग आपको 100 से 100 रूपये में और पॉवर बैंक 700 से 800 तक आसानी से मिल जाता है 

3. टॉयलेट्री बैग्स

यदि आप लंबे सफर के लिए निकले है ट्रैन या बाइक से अपना सफर ऑन रोड तय कर रहे है तो टॉयलेट्री बैग्स में आप अपने रोजमर्रा की चीजें इस बैग में आसानी से डाल सकते है यह बैग मार्केट में आपको 500 रूपये तक मिल जाता है 

4. शूज बैग

सभी लोग चाहते है की उसे अपने सफर के दौरान अपने मनपसंद शूज लेना चाहते है इसके लिए हमारे बैग में इतनी जगह नहीं होती है लेकिन दोस्तों हम आपकी इस समस्या का हल कर देते है मार्केट में 200 से 300 रूपये तक Shoe Bags मिलते है जिसमे आप आसानी से अपने मनपसंद Shoe ले जा सकते है 

5. मच्छर मारक

हम सफर के दौरान चाहते है हमारे साथ सुनहरे पल जुड़े रहे और इसके बीच में कई बार मच्छर हमारे लिए बीमारी  बन जाती है इससे बचाव के लिए आप अपने साथ मॉस्किटो रिपेलेंट ले लें 

6. टूथब्रश होल्डर

सफर के दौरान कई बार बैग्स में हमारी जरूरत की कई ऐसी छोटी छोटी चीजें होती है जो हमें बाद में काफी समय ढूढ़ने के बाद भी नहीं मिलती उसमे से एक है टूथब्रश इसके लिए आप मार्केट से 50 से 100 रूपये टूथब्रश का होल्डर खरीद लें 

7. स्टोरेज बॉक्स

सफर के दौरान हम कई छोटी मोटी चीजें अपने साथ लें जाते है जैसे Goggle क्रीम घड़ी हम इस स्टोरेज बॉक्स में आसानी से रख सकते है मार्केट में ये आसानी से मिल जाता है

8. मैनीक्योर और पैडीक्योर किट

महिलाओं को सफर के दौरान इस बात का ध्यान रखें चाहिए की उन्हें सफर के दौरान अपनी पसंद का पार्लर मिले या नहीं सुविधा के लिए आप अपने बैग में मार्केट में 500 रूपये तक मिलने वाले मैनीक्योर और पैडीक्योर किट को खरीद कर बैग में रख लें 

9. कार्ड होल्डर

सफर के दौरान सबसे ज्यादा जरुरी चीज होती है की हमारे पास हमारे सारे डॉक्यूमेंट साथ में हो इसके लिए आप मार्केट से 100 से 200 रूपये तक मिलने वाला कार्ड होल्डर खरीद लें इसमें आप अपना एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड़ और अन्य दस्तावेज आसानी से रख सकते है 

10. ट्रैवल प्रेस

दोस्तों सफर के दौरान आपको हर जगह पर तो प्रेस की दुकान मिलती नहीं है और आप चाहते है की सभी कपड़े प्रेस करें हुए हो तो इसके लिए आप Travel Iron अपने साथ लें जा सकते है यह मार्केट में 500 रूपये तक आसानी से उपलब्ध हो जाती है 

अब आप अपने सफर में इन चीजों को लेना शायद ही भूले

ट्रैवलिंग के दौरान इन 10 चीजों को रखें साथ सफर होगा और मजेदार |10 Items Must have in your Travel Bag