Advertisement :
रावण के जीवन की 10 बातें जो हमें सीखनी चाहिए |10 Things we Should Learn About Ravana Life

Advertisement :
सबसे पहले स्टोरी टाईम्स की पुरी टीम की तरफ से आप सभी को “ विजयदशमी ” की हार्दिक बधाई
विजयदशमी वो दिन जब बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। इस दिन भगवान श्री राम ने माता सीता को रावण की कैद से मुक्त करवाने के लिए लंका पति रावण का वध किया था, श्री राम के द्वारा रावण के वध के बाद से इस दिन को सत्य की असत्य पर विजय के चलते आज हिन्दू धर्म में बड़े हर्षोल्लास के साथ देशभर में दशहरे के रुप में हर साल मनाया जाता है।
दोस्तो यह तो थी दशहरे की रावण व श्रीराम की बात, लेकिन आज हमारा असल मुद्दा है की जितना लोग रावण के बारे में बुरे विचार रखते है बता दे की दोस्तो रावण इतना क्रूर नही था। रावण के जीवन से जुड़ी ऐसी कई बातें है जो हर इंसान को उनसे कुछ सीखनी चाहीए। दोस्तो हम रावण की खूबियों के साथ उनके द्वारा की गई गलतियो से भी जीवन में कुछ सीख सकते है।
रावण के जीवन से हम क्या-क्या सीख सकते है ?
1. रावण का जीवन में अपनी ताकत और अपने विशाल शासन पर बहुत घंमड था। जो चूर-चूर हो गया, इसलिए जीवन में कभी भी अपनी ताकत व उपलब्धियों न करे तभी तो कहते है की जब रावण का ही घंमड नही टिका तो हम कौन है।
2. जीवन में कभी अपने दुश्मन व विपक्षी को छोटा समझने की भूल न करें।
Advertisement :
3. यदि आपको आपके परिवार का कोई सदस्य सलाह दे तो उससे कुछ सीखे उसे समझे
दोस्तो आपको पता है ना भाई विभीषण पत्नी मनोदरी की बातों को टालने वाले रावण का अंत क्या हुआा।
4. हमेशा लीडर बन कर कार्य करे तानाशाह बनने की कोशिश न करें।
5. जीवन में सारथी व अपने भाई से दुश्मनी हमेशा नीचे गिराती है।
6. चालाक बनो लेकिन जिद्दी नही ।
रावण की अच्छाईयां जिनसें आज हर इंसान को सिखना चाहिए।
1. रावण ने भगवान महादेव के भक्त और सबसे बड़े ज्ञानी पण्डित थे। जब श्री राम ने रावण का वध किया था तब राम ने लक्ष्मण को रावण के पैर का अंगूठा छुने के लिए कहा था श्री राम ने ऐसा इसलिए कहा था की रावण के ज्ञान का कुछ हिस्सा लक्षमण में प्रवेश हो जाएं।
2. लंका पति रावण शिवभक्त थे जब उन्होंने शिवभक्ति की तब तांडव स्त्रोत लिखा था।
Advertisement :
3. लंका पति रावण राजनीती के सबसे बड़े सूत्रधार थे उन्होंने राजनीती के कई गूढ़ रहस्य बातें बताई थी।
4. रावण सबसे अच्छें शासको में से एक थे।
5. भले ही रावण ने सीता माता का हरण किया लेकिन उन्होंने सीता माता को कभी नही छुआ वो अपनी बहन के लिए भगवान से लड़ गए थे।
रावण के जीवन की 10 बातें जो हमें सीखनी चाहिए |10 Things we Should Learn About Ravana Life




