Advertisement :
103 साल की वीरांगना सायरा बानो कहानी पढ़ आँखे हो गई नम | 103 Year old saira banu Story In Hindi

Advertisement :
प्यार के किस्से दुनिया में बहुत है लेकिन जब प्यार में समर्पण के लिए आज किसी को मिसाल के तौर पर याद किया जाता है तो वो है सैनिको की खान के गांव धनूरी में रहने वाली 103 साल की वीरांगना सायरा बानो। वो आज हमसे दूर दुनिया छोड़ कर चली गई है। बड़े सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके ही गांव में सुर्पुद-ए-खाक कर दिया गया है। हमने सायरा बानो को इसलिए वीरांगना बताया की जब देश को सैनिको की जरुरत थी तब उनके हाथो की मेंहदी का रंग भी नही चढ़ा था लेकिन फिर भी उन्होंने बिना किसी झिझक उनको देश की रक्षा के लिए भेंज दिया। बता दे की सायरा बानो के शोहर दुसरे विश्व युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए थें। यानी सायरो बानों ने अपने जीवन के करीब 90 साल अपने शोहर की याद में गुजारे।
नही देखा था शोहर का चेहरा भी
103 साल की उम्र में भी सायरो बानो का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक था। इस उम्र में भी उनके अंदर देश सेवा की भक्ति थी। बता दे की जिस गांव में सायरो बानो रहती है उस गांव के हर घर में एक जवान देश की सेना में सेवा दे रहा है गांव की इसी देशभक्ति को देखते हुए इस गांव का नाम "फौजियों की खान" रख दिया गया। जब सायरा बानो महज 13 वर्ष की थी तब इसी गांव के ताज मोहम्मद खां के साथ 1939 में उनका निकाह कर दिया गया। ताज मोहम्मद खां अपने निकाह से पहले ही सेना में भर्ती हो चुके थे। शादी के दिन जब निकाह से लोटकर बारात पुनः उनके गांव धनूरी लोटी। तब अचानक सेना से उनके लिए तार आया की उनको अभी अपनी यूनिक संभालनी होगी सेना को आपकी जरुरत है, तब ताज मोहम्मद अपनी शादी के रश्में व सायरा बानो को छोड़ अपनी यूनिट में शामिल होने चले गए।
वर्दी को देख निकाल दिए इतने साल
सायरा बानो के नाम के आगे विरांगना शब्द ऐसे ही नही लगा है, उन्होंने जीवन में सबसे बड़े दुख का डटकर मुकाबला किया। जब उनके शौहर ताज मोहम्मद सेना के बुलावे पर गए और बीच में उनके शहीद होने की खबर उन तक आयी तब उनके निकाह की मेंहदी का रंग भी फीका नही पड़ा था। वो निकाह के बाद पल भर भी अपने शौहर बात नही कर पाई थी। शहीद ताज मोहम्मद की वर्दी को देख कर ही सायरा बनो ने अपना जीवन गुजार दिया।
नही किया दुसरा निकाह
Advertisement :
सायरा बानो जिन्हें अपने पति की विरता व देश भक्ति प्रेम पर हमेशा गर्व था। ताज मोहम्मद के शहीद होने के बाद उन्होंने फिर से निकाह के बारे में कभी नही सोचा वो ताज मोहम्मद के घर में ही रहते हुए उनके माता-पिता की सेवा करती रही। हाल में वो दुनिया को अलविदा कह चुकी है सायरा बानो सालो का इंतजार खत्म हुआ अब वो उस दुनिया में चली गई जहां उनके शौहर मौजूद है।
103 साल की वीरांगना सायरा बानो कहानी पढ़ आँखे हो गई नम | 103 Year old saira banu Story In Hindi




