Advertisement :
गणतंत्र दिवस 2020 देश भक्ति संदेश व विचार | 2020 Republic Day Desh Bhakti Message In Hindi

Advertisement :
नमस्कार दोस्तो हमें आज इस बात का गर्व है कि हम आजाद भारत के रहने वाले नागरिक है। 26 जनवरी 2020 को हम अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहें है , तो मेने सोचा इस अवसर पर दो पंक्तियों का उदबोधन कर आपके सामने पेश करु। देश आजाद हुआ 15 अगस्त 1947 को । इस आजादी की लड़ाई में कई ऐसे वीर हुए जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर एक आजाद भारत का निमार्ण किया। आजादी के ढाई साल बाद देश का संविधान लागू हुआ। बस संविधान दिवस के इस मौके पर आज उन वीरों की विरागनाओं को याद करते हुए देश भक्ति संदेश व अनमोल वचन आप तक पहुंचा रहें है।
1.
“ ऐ बन्दे !
ना हिन्दू बन, ना मुस्लिम,
न भ्रष्टचार का गुलाम,
बस एक इंसान बन
कुछ ऐसे कर्म कर,
के खुद से कोई शर्म ना हो.
2.
“ इतना सुंदर जीवन दिया हमें
कई लोगो की कुर्बानी ने
फेशन ने अँधा कर दिया हमे
जोश भरी जवानी में
क्या समझेंगे हम मौल इस आजादी का
कभी सहा नही दर्द हमने गुलामी का.! ”
3.
Advertisement :
"माँ तूझे सलाम
तू मस्तक पर विराजे
यही हैं मेरी शान
तिंरगा मिले कफन में मुझे
यही उपहार होगा तेरा
हर जीवन तेरे आँचल में खिले
यही अरमान होगा मेरा ”
4.
“ सीमा पर लोग मरते हैं
वो खुशनसीब अमर हो जाते हैं
मेरी बदकिस्मती हैं ये
हम आम जिन्दगी जिए चले जाते हैं।”
5.
“ दिल के तार जुड़ गए हैं उससे
बेवफाई ना होगी मुझसे
उसकी भक्ति में ही सुकून हैं
ऐ भारत माँ क्या तूझे मेरा मस्तक कुबूल हैं ”
6.
“ खूबसूरती ऐसी हैं मेरे वतन की
शान हैं दिल में तिरंगे की
जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया
भारत माँ का दुलार ही जीवन बन गया ”
7.
“न पाल हिन्दू मुस्लिम का बैर
मेरी माँ के प्यार को बना इतना गैर
उसके दिल में सभी समान हैं
सब मिलकर रहे इसी में उसकी शान हैं! ”
Advertisement :
8.
“ क्या हिन्दू क्या मुस्लिम
क्या सिक्ख क्या ईसाई
मेरी माँ ने कहा था
हम सब हैं भाई-भाई ”
9.
“ पैसे की चाह में देश छूट गया
ऐ वतन मैं तुझसे दूर हो गया
न जानता था मैं
इस मिट्टी की खुशबू
न समझता था मैं
अपनों की आरजू
आज जब तिरंगा देखा मैंने
मेरे वतन की याद आने लगी
आज जब राष्ट्रगान सुना मैंने
मुझे वतन की खुशबू सताने लगी।”
10.
“ना जियों धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंयानियत ही हैं धर्म वतन का
बस जियों वतन के नाम पर ”
“ बचपन का वो भी एक दौर था
गणतंत्र में भी खुशी का शौर था
ना जाने क्यूँ मैं इतना बड़ा हो गया
इंसालियत में मजहबी बैर हो गया। ”
11.
“वीरो के बलिदान की कहानी हैं ये
माँ के कुर्बान लालो की निशानी हैं ये
यूँ लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश हैं कीमती
उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना। ”
गणतंत्र दिवस 2020 देश भक्ति संदेश व विचार | 2020 Republic Day Desh Bhakti Message In Hindi




