x

जम्मू - कश्मीर की खूबसूरत वादियां | Top 5 Beautiful Places Kashmir In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

जम्मू - कश्मीर भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जम्मू - कश्मीर में हमें चारों तरफ देखने के लिए अलग - अलग खूबसूरत वादियां मिलती है। यहां के ऊंचे - ऊंचे पहाड़, झीले और खूबसूरत जंगल हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेते है। इन खूबसूरत वादियां के कारण जम्मू - कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। दोस्तों, अगर आप जम्मू - कश्मीर जाने के बारे में सोच रहे हो, तो इन खूबसूरत जगहों का आनंद जरूर लें। आज हम आपको जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत जगहों के बारे में बतायेंगे।

1. गूरेज घाटी

गूरेज घाटी जम्मू - कश्मीर में घूमने लायक सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। श्रीनगर से 125 किमी दूरी पर स्थित यह घाटी समुद्रतट से करीब 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस घाटी को कश्मीरी कवि हब्बा खातून के नाम से भी जाना जाता है।

2. श्रीनगर

जम्मू−कश्मीर की राजधानी श्रीनगर भारत का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। श्रीनगर झील समुद्रतट से लगभग 1700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। श्रीनगर झील भारत की बेहद खूबसूरत झील है। यह झील डल झील के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। जम्मू−कश्मीर में स्थित श्रीनगर अलग - अलग मंदिरों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप भी खूबसूरत जगहों के नजरों का आनंद लेना चाहते है, तो आप जम्मू−कश्मीर के श्रीनगर झील का नजारा जरूर देखें।

3. गुलमर्ग

गुलमर्ग बारामूला जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। गुलमर्ग घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। इस जगह को फूलों का प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है। यह 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह सर्दियों के मौसम में चारों तरफ से बर्फ से ढकी होती है। सर्दियों के मौसम में यहां बहुत ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते है। गुलमर्ग की स्थापना साल 1927 में अंग्रेजों द्वारा की गई थी।

4. पहलगाम

पहलगाम कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह अपने खूबसूरत नजरों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग यहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को देखने आते हैं। दोस्तों, अगर आप भी जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप भी पहलगाम के खेतो​​​​​​​ व खूबसूरत घाटियों का आनंद जरूर लें।

5. सोनमर्ग

सोनमर्ग जम्मू−कश्मीर राज्य में स्थित है। सोनमर्ग प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह समुद्र तल से लगभग 2740 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में, यह चारों ओर से बर्फ से घिरा होता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में यहां जाना बहुत मुश्किल है। इसकी अद्भुत सुंदरता के कारण लोग इसे देखने आते है।

जम्मू - कश्मीर की खूबसूरत वादियां | Top 5 Beautiful Places Kashmir In Hindi