x

त्वचा कैंसर को पहचानने वाले 7 संकेत | 7 Signs That Identify Skin Cancer In Hindi

By yuvraj / About :-6 years ago

7 Signs That Identify Skin Cancer In Hindi

कैंसर की बात की जाए तो यह विश्व की सबसे बड़ी बीमारी है और यदि इसका इलाज समय पर नहीं हो पाता है तो यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है। एक मनुष्य को कहीं भी कैंसर हो सकता है, लेकिन शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते जो अतिसंवेदनशील होते हैं और इन्हे कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। त्वचा इन अतिसंवेदनशील स्थानों में से एक है तथा शरीर का सबसे बड़ा अंग भी है।

त्वचा कैंसर को पहचानने वाले 7 संकेत |  7 Signs That Identify Skin Cancer In Hindi

इसलिए आज हम आपके लिए यह लेख लेकर आए जिसमें हम त्वचा कैंसर को पहचानने के बारे में बात करेंगे। इस लेख को पढ़कर आप अपनी त्वचा में होने वाले बदलावों को समझकर जान पाएंगे की कहीं यह त्वचा कैंसर तो नहीं है तथा आप समय रहते इन लक्षणों को ध्यान में रखकर उचित चिकित्सकीय सलाह भी ले पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की त्वचा कैंसर तीन प्रकार के होते है बेसल सेल, स्क्वैमस सेल और मेलानोमा तथा यह तीनो एक दूसरे से थोड़े अलग दिखते है।

त्वचा कैंसर होने के घातक संकेत-

हमनें यहाँ निचे कुछ घातक संकेतो के बारे में बात की है, यदि आपको अपनी त्वचा में ऐसे कोई संकेत दिखाई देते है तो तुंरत चिकित्सक से सलाह लें। इसके अलावा यदि आपके शरीर में कोई घाव दिखाई देता है तो इस जानकारी को ध्यान में रखकर उसकी जाँच करें।

खुरदरे, पपड़ीदार धब्बे

यदि आप अपनी त्वचा में कैंसर का पता लगाना चाहते है तो अपनी त्वचा में भूरे, गहरे गुलाबी रंग के खुरदरे, पपड़ीदार धब्बों का निरिक्षण करें। यदि आपकी त्वचा अधिकांश सूरज के संपर्क में सीधे आती है तो आपके शारीर पर ऐसे दाग हो सकते है और ऐसे ही दाग त्वचा केंसर की और इशारा करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऐसे दाग अधिकांश चेहरे, सिर और हाथों पर दिखाई देंगे तथा इन खुरदरे धब्बों को एक्टिनिक केराटोस कहा जाता है जो त्वचा के घाव होते है। यदि आपकी जानकारी में आपकी त्वचा पर ऐसा कोई घाव है तो तुरंत डॉक्टर से पूछें और फिर किसी भी बदलाव के लिए उस क्षेत्र पर नज़र रखें।


त्वचा कैंसर को पहचानने वाले 7 संकेत | 7 Signs That Identify Skin Cancer In Hindi