x

भारत की लोकप्रिय पत्रकार अंजना ओम कश्यप की कहानी | Anjana Om Kashyap Biography In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

अपनी दबंग आवाज से कर देती है बड़े -बड़े नेताओ को चुप | Anjana Om Kashyap In Hindi

  • पूरा नाम - अंजना ओम कश्यप
  • जन्म दिनांक - 12 जून 1975 (साल )
  • जन्म स्थान - रांची, बिहार
  • पिता का नाम - ओम प्रकाश तिवारी
  • पति का नाम - मंगेश कश्यप ( Anjana Om kashyap Husband )
  • शिक्षा - पत्रकारिता में डिप्लोमा दिल्ली विश्वविद्यालय, वनस्पति विज्ञान में स्नातक
  • राष्ट्रीयता - भारतीय
  • सालाना कमाई - 7 मिलियन
  • व्यवसाय - न्यूज़ एंकर
  •  

दोस्तों आज हम सभी लोग जानते है की दुनिया मे मीडिया का होना कितना जरुरी है। आज मीडिया के द्वारा दी गई जानकारी से ही देश का हर नागरिक जागरूक होता है और ऐसा होना भी चाहिए एक देश का नागरिक होने के नाते व्यक्ति को पता होना चाहिए की उसके देश मे क्या हो रहा है। इन सब मे न्यूज़ चैनल्स के पत्रकार की सबसे बड़ी भूमिका होती है की वह किस तरह न्यूज़ को दुनिया के सामने पेश करता है। कुछ पत्रकार ऐसे होते है जो अपनी न्यूज़ को सही भाषा और अच्छे तरीके से लोगो के सामने पेश करते है इसी खासियत के कारण वो लोग दुनिया मे काफी लोकप्रिय हो जाते है. दोस्तों आज हम ऐसे ही एक पत्रकार के बारे मे आपको बताने वाले है जिन्होंने अपनी मेहनत और रात दिन अपने काम के प्रति लगन से ये मुकाम हासिल किया दोस्तों हम बात कर रहे है आज तक (Aaj Tak) न्यूज़ चैनल पर काम करने वाली एंकर (पत्रकारिता ) अंजना ओम कश्यप Anjana Om Kashyap के बारे मे. आज भारत देश के सभी लोग अंजना के न्यूज़ को पेश करने के तरीके और उनकी बुलंद आवाज को काफी पसंद करते है. तो चलिए दोस्तों आज इस मशहूर पत्रकारिता के जीवन के बारे मे जानते है.

अंजना ओम कश्यप- Anjana Om Kashyap आज एक काफी लोकप्रिय टीवी पत्रकार है। अंजना टीवी पर आने वाले Aaj Tak न्यूज़ चैनल पर एंकर का काम करती है। अंजना आज तक के कई शो मे भाग लेती है और इसके अलावा वो रोज आने वाली ब्रेकिंग न्यूज़ और देश के नेताओ के बीच होने वाली डिबेट मे आजतक की और से एंकरिंग का कार्य करती है.

अंजना ओम कश्यप- Anjana Om Kashyap  का जन्म 12 जून 1975  झारखण्ड (अब बिहार) मे हुआ था। अंजना के पिता का नाम ओम प्रकाश तिवारी था इनके के पिता इंडियन आर्मी मे रक्षा अधिकारी पद कार्य कर चुके थे

अंजना ने अपनी शुरुआती शिक्षा झारखण्ड में रांची मे ही पूर्ण की थी। बाद मे अंजना ने पत्रकारिता का डिप्लोमा करने के बारे मे सोचा और वो रांची से दिल्ली आ गई वहां से अंजना ने जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की.

अंजना को जीवनसाथी के रूप मे मंगेश कश्यप (Mangesh Kashyap) मिले आज अंजना के दो बच्चे है । अंजना के पति मंगेश कश्यप दिल्ली पुलिस मे नौकरी करते है.

पत्रकारिता मे डिग्री हासिल करने के बाद अंजना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 मे की उन्होंने सबसे पहले दूरदर्शन चैनल पर "आंखों देखी" कार्यक्रम से की. दूरदर्शन चैनल पर काम करते समय उन्हें ज़ी न्यूज़ से काम करने का ऑफर आया तब अंजना ने ज़ी न्यूज़ को ज्वाइन कर लिया अंजना ने ज़ी न्यूज़ चैनल पर एंकर के रूप मे पांच सालो तक काम किया बाद मे उन्होंने साल 2007 मे न्यूज़ 24 के लिए काम किया. अंजना ने आज तक पर काम करने से पहले स्टार न्यूज़ के लिए भी काम किया था।

दोस्तों आज भारत मे सबसे कामयाब हिंदी न्यूज़ एंकर मे अंजना का नाम लिस्ट मे सबसे ऊपर आता है. आज पत्रकारिता मे काम करने वाले सभी लोग अंजना को अपना आर्दश मानते है। और उनसे कई बार पत्रकारिता  के टिप्स लेते है उनकी बुलंद और आवाज और मेहनत के कारण ही आज उन्हें ऑनलाइन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है.

आज बदलते समय को देखते हुए देश मे मीडिया का किरदार काफी अहम है। देश और दिनिया मे हर समय किस जगह क्या हो रहा है इन सब बातो की जानकारी मीडिया को लोगो तक पहुंचना उनकी जिम्मेदारी है। आज वो मीडिया ही है जिसकी वजह से देश का हर नागरिक जागरूक हो गया है वो आज देश मे क्या हो रहा देश मे क्या होने वाला सब की जानकारी उसे समय - समय पर मीडिया चैनल्स दे देते है.

यही कारण है की आज न्यूज़ रिपोर्टर की देश के लिए जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई है। और इस काम को आज तक न्यूज़ की एंकर अंजना ओम कश्यप- Anjana Om Kashyap काफी अच्छे से निभा रही है अंजना निःपक्ष पत्रकारिता करती है वो देश के आम नागरिकों के लिए काम करती है और उन्हें जागरूक करती है.

भारत की लोकप्रिय पत्रकार अंजना ओम कश्यप की कहानी | Anjana Om Kashyap Biography In Hindi