x

'गोलमाल अगेन' फिल्म का एक और गाना हुआ रिलीज

By Mukesh / About :-9 years ago

'गोलमाल अगेन' फिल्म का एक और गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड के सभी पसंदीदा सितारों के फैन्स को अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस के आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार होता है. इसी तरह बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी अपने फैन्स के दिलों में राज करते है. रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल अगेन' का एक और गाना रिलीज हो गया है. उस गाने का नाम है 'हम नहीं सुधरेगें'. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने शुक्रवार को इस गाने का वीडियो ट्वीट करते करते हुए लिखा है कि "थोड़ी और बदमाशियां करने आ गया गोपाल और उसका गैंग". 'गोलमाल अगेन' फिल्म के 'हम नहीं सुधरेंगे' गाने को अरमान मलिक ने गाया है. इसी के साथ वहीं फिल्म के निर्देशक (director) रोहित शेट्टी ने अजग देवगन के इस ट्वीट को रि-ट्वीट किया है.

Another song released in the film 'Golmaal Again'

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने गोलमाल के अब तक तीन भाग(part) बना चुके हैं. इस दीपवाली को 'गोलमाल अगेन' रिलीज होगी. ये फिल्म बीस अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. इस 'गोलमाल अगेन' फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े सहित प्रकाश राज, नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा कलाकार भी मौजूद होंगे.
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को लोगो ने पसंद किया। तथा फैंस की उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए फिल्म मेकर्स ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी रिलीज कर दिया है.

'गोलमाल अगेन' फिल्म का एक और गाना हुआ रिलीज