Advertisement :
World student day - स्कूल के दिनों के 8 खतरनाक बहाने | Top Funny Excuses for School Days In Hindi

Advertisement :
स्कूल के दिनों के 8 खतरनाक बहाने | Top Funny Excuses for School Days In Hindi
स्कूल कॉलेज के वो शैतानी भरे दिन हम कैसे भूल सकते है। तब हमे सुबह उठने के लिए अलार्म घड़ी की नही मम्मी की डांट की जरुरत पड़ती थी। दोस्तो के साथ बैठ कर क्लास में बड़ी-बड़ी बातें करना वह अपने दोस्तो का साथ देना वो हम सब ने स्कूल कॉलेज से ही सीखा है। लेकिन दोस्तो तब हम स्टूडेंट थे आज हम जब सुबह उठकर ऑफिस जाते है तब वो बचपन व शैतानियां को काफी मिस करते है। जहां स्कूल की 1 दिन की छुट्टी मिलने पर काफी खुशी मिलती वही ऑफिस से छुट्टी छोड़ वहां तो रुकने का ही मन नही करता क्योंकि दोस्तो वहां वो नही है जो स्कूल में हुआा करता था।
दोस्तो आज "World student day" है, बस फिर हम भी स्कूल की उन शैतानियों को खोजने में जुट हमने कुछ स्टूडेंट को उनके द्वारा स्कूल में बनाए गए बहानो के बारे मे पूछ डाला , कि स्कूल के समय तुम्हारा सबसे भंयकर बहाना कौनसा था? तब जबाब इस तरह आने शुरु हुए जिन्हें आप नीचें पढ़ सकते है।
1. बवासीर की समस्या
"मेरी एक क्लासमेट थी, जिसने टीचर को होमवर्क न करने की वजह बताई कि उसे पिछले तीन दिन से बवासीर की समस्या हो गई है। मेरी दोस्त को यह बिल्कुल भी नहीं पता था कि बवासीर क्या होता है, इसलिए उसने थोड़ी देर के लिए तो सोचा कि शायद यह कोई बहाना हो"
2. मम्मी ने मना किया था
"यह बहाना यह तो थोड़ा फिल्मी सा लेकिन ऐसा इस तरह का बहाना पहली बार सुनने को मिला था सोचा क्यों न आपके साथ शेयर कर लूं। हुआ यूं की मेरे एक दोस्त को एक दिन की छुट्टी मे बाद अगले दिन टीचर ने पूछा की कल स्कूल कैसे नही आए। तब उसका जबाब था की मेरी मम्मी ने स्कूल आने से मना किया था। टीचर ने पूछा मम्मी ने क्यों मना किया तब उसने जबाब में कहा की मैं अपनी मम्मी से सवाल जबाब नही करता जो वो बोलती है वही मै करता हूं। टीचर बिलकुल चुप हो गई उससे आगे कुछ पूछा ही नही गया। टीचर हैरान थी की मम्मी स्कूल आने से क्यों मना करेगी. फिर टीचर ने मम्मी को फ़ोन लगाया और पुचा तो उन्हें पता लगा की य तो सिर्फ एक बहाना था स्कूल नही आने का. इसके बाद टीचर ने उसे पनिशमेंट किया. छुट्टी करने का यह बहाना अच्छा तो था लेकिन टीचर ने पकड़ लिया तो बहाना फ़ैल हो गया.
Advertisement :
3. अंडर आर्म्स में प्याज
स्कूल जाने से बचने के लिए सबसे अच्छा बहाना यह था बीमार होने का ! इसके लि मैं अपने अडंर आर्म्स में प्याज रख लेती थी क्योकि प्याज की वजह से बॉडी गर्म हो जाती और जब स्कूल के समय तक मै सोती रहती तो मम्मी स्कूल भेजने के लिए मुझे उठाने के लिए आती वो जैसे ही मेरा हाथ लगाती शरीर गर्म देख कर वो मुझे छुट्टी रखने की परमिशन दे देती। मम्मी के हां कहते ही में चुपके से प्याज हटा देती. यह बहाना सबसे अच्छा बहाना था जिससे मे घर में पुरे दिन मजे करती थी.
4. प्रिंसिपल की मां मर गई
“स्कूल नही जाने के लिए मेने घर पर एक बहाना लगाने के लिए मै पहले स्कूल गया उसके बाद स्कूल के गेट से बाहर से वापस घर आ गया. घर आते ही मूमी के पूछने पर मैने कह दिया की आज स्कूल का गार्ड कह रहा था की प्रिसिंपल सर की मां मर गई है स्कूल की छुट्टी है मम्मी ने छुट्टी के लिए हां कह दिया, लेकिन मेरे पापा ओर प्रिसिंपल सर एक अच्छें दोस्त होने की वजह से साम को मम्मी को मेरी पुरी करतूतों का पता चल गया फिर क्या मम्मी ने मेरी जमकर धुनाई कर दी”
5.स्कूल ड्रेस सब्जी से खराब कर लेना
जब भी स्कूल जाने का मन नही होता था तो रात के समय सुबह की तय की गई स्कूल ड्रेस को सब्जी गिरा कर खराब कर लेता था। मेरे लिए यह स्कूल न जाने का परफेक्ट बहाना था।”
6. बार-बार वाशरुम में भागना
डायरिया हो गया है ऐसा दिखाने के लिए स्कूल टाईम से पहले ही बार-बार वॉशरुम के चक्कर लगाना शुरु कर देता था ताकी घर वाले आगे से पुछे बेटा डायरिया हो गया लगता है”
7. हड्डी का बुखार
Advertisement :
मेरी एक दोस्त ने स्कूल न आने का एक जबरदस्त बहाना बनाया उसने टीचर को बोला की उसे हड्डी का बुखार हो गया था लेकिन दोस्तो यह कौन बताए की हड्डी का बुखार छूने से नही पता चलता।”
8. पहले दादी व फिर नानी को मारा
एक स्टूडेंट ने बताया की उसने छूट्टी लेने के लिए पहले दादी को मारा फिर एक दिन नानी को. तब एक दिन मेरे पापा को स्कूल बुलाया गया, इस दौरान टीचर को पता चली की मेरी दादी तो 4 साल पहले ही मर गई थी। फिर क्या पापा ने कर दी कुटाई।
दोस्तो मैं भी एक स्टूडेंट था लेकिन हमने पेट दर्द व सिर दर्द के बहाने ठोके लेकिन इन बहानो को पढ़ने के बाद लगा की हम स्कूल में काफी पीछें रह गए।
World student day - स्कूल के दिनों के 8 खतरनाक बहाने | Top Funny Excuses for School Days In Hindi




