Advertisement :
क्रिकेट इतिहास के 5 गेंदबाज जिन्होंने किए सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड | Top 5 Highest Clean Bold Bowler

Advertisement :
क्रिकेट जो आज दुनिया के हर देश में काफी पंसद किया जाता है। क्रिकेट के बल्ले व गेंद के बीच रोमांचक मुकाबले को देखने लोग एक देश से दुसरे चले आते है। क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई महान बल्लेबाज व गेदबाज हुए जिन्होंने अपने खेल से हर फेंस का दिल जीता। सचिन तेदुलकर के 100 शतक से लेकर युवराज सिंह लगातार 6 छक्कें कौन भूल सकता है। लेकिन दोस्तो आज हम बल्लेबाजो की बात नही करने वाले आज हम उन गेंदबाजो की चर्चा करने वाले जिनकी घूमती हुई गेंदो के आगे हर बल्लेबाज क्लिन बोल्ड हो गया।
तो चलिए दोस्तो आज हम दुनिया के उन महान गेंदबाजों के बारे में जानते है जिन्होंने अपने करियर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बल्लेबाजो की गिल्लियां उड़ा कर विकेट अपने नाम किए।
1. मुथैया मुरलीधरन - श्रीलंका क्रिकेट टीम
श्रीलंका क्रिकेट व वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑफ स्पिनर में शुमार मुथैया मुरलीधरन ने अपने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्याद विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड कर लिए। मुरलीधरन का क्रिकेट करियर साल 1992 से 2011 तक चला। मुरलीधरन ने इस दौरान कुल 495 इंटरनेशनल मैच खेले व 22.86 की शानदार औसत के साथ कुल 1347 विकेट अपने नाम किए। आपको बता दे की मुरलीधरन ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 290 बल्लेबाज क्लिन बोल्ड किया था।
2. वसीम अकरम - पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान टीम के “स्विग के सुल्तान” नाम से मशहूर तेज गेदबाज वसीम अकरम ने 1984 से 2003 तक चले अपने क्रिकेट करियर में कुल 460 इंटरनेशनल मुकाबले खेले व कुल 960 विकेट अपने नाम किए। वसीम अकरम ने 356 वन-डे मैचों में 502 विकेट व टेस्ट क्रिकेट में 104 मैच खेलते हुए 414 विकेट लिए। अपने क्रिकेट करियर में अकरम ने अपनी स्विग का कमाल दिखाते हुए कुल 278 बल्लेबाजों को क्लिन बोल्ड किया था।
Advertisement :
3. वकार यूनिस - पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट में हमेशा एक से बढ़कर शानदार गेंदबाज निकलकर आए उन्हीं में से एक नाम वकार यूनिस का भी शामिल है। 1989 से 2003 तक अपने क्रिकेट करियर में वकार यूनिस ने पाकिस्तान टीम से कुल 349 इंटरनेशनल मैच खेलकर 789 विकेट अपने नाम किए। वकार यूनिस का नाम सबसे अधिक बल्लेबाजो को क्लिन बोल्ड करने में नंबर 3 पर आता है वकार ने कुल 253 बल्लेबाजों को क्लिन बोल्ड किया था।
4. अनिल कुंबले - भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय क्रिकेट टीम में जम्बों नाम से मशहूर लेग स्पिनर अनिल कुंबले का भारतीय क्रिकेट टीम में 1990 से 2009 क्रिकेट करियर रहा। अनिल कुंबले ने भारतीय टीम में लेग स्पिनर के तौर पर कुल 403 इंटरनेशल मैच खेले जिसमें उन्होंने 30.09 की शानदार औसत के साथ कुल 956 विकेट अपने नाम किए। अनिल कुंबले ने वन-डे में 337 विकेट व टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिए। इन आंकडो में कुंबले ने कुल 186 विकेट बोल्ड कर लिए।
5. जेम्स एंडरसन - इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। साल 2002 से क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले जेम्स एंडरसन ने अब तक कुल 343 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए कुल 463 मैचो में कुल 844 विकेट अपने नाम किए है। इस दौरान जेम्स ने कुल 180 बल्लेबाजों को क्लिन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
दोस्तों आपका क्रिकेट इतिहास में सबसे बेस्ट बॉलर कौन इस बारे में जरुरु बताएं.
क्रिकेट इतिहास के 5 गेंदबाज जिन्होंने किए सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड | Top 5 Highest Clean Bold Bowler




