x

देश के 12 लोक नृत्य जो भारतीय संस्कृति में भरते है अलग रंग | Top Folk Dance List India In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

पुरी दुनिया में हमारा देश एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति अपने रीति-रिवाज व रहन-सहन की विविधताओं के लिए पुरी दुनिया में जाना जाता है। हर देश में अपनी एक कला व नृत्य है लेकिन भारत में लोक नृत्यों की कुछ अलग ही पेशकश है। राजस्थान के घूमर से लेकर गुजरात के डांडिया भारतीय संस्कृति में अलग ही रंग भरते है।

दोस्तो आज हम ऐसे ही भारत देश के 10 राज्यो कें 12 लोक नृत्यों के बारें में आपको बताने वाले है जो आज हमारी संस्कृति का मुख्य केंद्र है।

यह रही भारतीय लोक की लिस्ट

1. नाटी नृत्य - हिमाचल प्रदेश

अपनी वादियों के लिए मशहूर हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाने वाले नाटी नृत्य का नाम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में सबसे बड़े लोक नृत्य के रुप में दर्ज है। यह नृत्य त्योंहारो व मेलो के दौरान किया जाता है। इस लोक नृत्य की शुरुआत धीरें-धीरें शुरु होती है इसलिए इसे ढ़ीली नृत्य भी कहा जाता है। कुल 7 प्रकार में नाटी नृत्य को किया जाता है जो हिमाचल प्रदेश के साथ चंढीगढ़ में लोकप्रिय नृत्य है।

2. रासलीला - उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में यह रासलीला भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित नृत्य है। इसका एक मंच होता है जिसमें भगवान कृष्ण की सम्पूर्ण लीलाओ को प्रदर्शित किया जाता है। जब इस रासलीला की देखते है तब ऐसा महसूस होता है की हम स्वयं कृष्ण काल में पहुंच चुकें है। रासलीला नृत्य उत्तर प्रदेश के वृंदावन व मथुरा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

3. राउत नाचा - छत्तीसगढ़

राउत नाचा यादवों द्वारा दिपावली के समय एक विशेष पोशाक पहन कर किया जाने वाला लोक नृत्य है। लोग एक टोली में होकर हर घर के द्ववार पर जाते है। यह नृत्य यादवों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा के रुप में करते है। आपको बता दे की राउत नाचा छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख लोक नृत्य है। दोहे भक्ति गीत के साथ इसे हर वर्ष बड़े-हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

4. मटकी डांस - मध्य प्रदेश

मटकी नृत्य का आयोजन विवाह व अन्य शुभ कार्या के समय महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह नृत्य डोलक की ताल व थाप की साथ किया जाता है। महिलाओं द्वारा घुघट निकाल कर ढोलक की ताल के साथ किया जाने वाला मटकी डांस का यह मनमोहक दृश्य होता होता है इसे मध्य प्रदेश की खानाबदोश जनजाति द्वारा मालवा क्षेत्र में मनाया जाता है।

5. डम महल - जम्मू एंड कश्मीर

डम महल नृत्य जम्मू एंड कश्मीर की रऊफ जनजातियों के किया जाता है। इसे एक ग्रुप के साथ महिलाओं द्वारा किया जाता है । डलमहल नृत्य को “ रफ फोल्ड डांस” भी कहा जाता है।

6. डांडिया नृत्य - गुजरात

डांडिया नृत्य चेत्र व अश्विन माह में 9 दिन की नवरात्री के समय किया जाता है। डांडिया नृत्य में महिलाएं पुरुष बच्चें सभी एक रंग बिंरगी पौशाक पहन मां की भक्ति गीतां व डांडिया संगीत पर आपस में डांडिया खेलते है। यह नृत्य पुरे 9 दिनों तक आयोजित होता है जो गुजरात के साथ भारत के राज्यों में मनाया जाता है।

7. गरबा नृत्य - गुजरात

गरबा नृत्य भी नवरात्री के समय किया जाना वाला नृत्य है। गरबा मां के जलते दिपक की रोशनी के सामने महिलाएं द्वारा एक विशेष पौशाक पहन कर किया जाता है। एक फेरा बनाकर एक दुसरे के साथ ताली की लय के साथ इस नृत्य को किया जाता है।

8. गिद्दा - पंजाब

गिद्दा नृत्य पंजाब राज्य विशेष अवसरो पर महिलाओं द्वारा किया जाने वाला एक लोक नृत्य है। इस नृत्य में एक गोला बनाकर महिलाएं खड़ी होती है व गोले में से बारी-बारी महिलाओं को बाहर निकाला जाता है व उनके संगीत पर नृत्य करती है। गिद्दा नृत्य का आयोजन समाज में आयोजित विशेष अवसरों पर ही किया जाता है।

9. भांगड़ा नृत्य - पंजाब

भांगड़ा नृत्य का आयोजन पंजाब राज्य में बैसाखी के समय फसल की कटाई दौरान महिलाओं पुरुषो बच्चो द्वारा साथ मिल कर किया जाता है। इस नृत्य को पंजाबी भाषा के संगीत के साथ पगड़ी बांध कर एक ढोलक की ताल पर किया जाता है। बीते कुछ सालो में भागड़ा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई की इसे पंजाब के साथ उत्तर के कई राज्यों में शादी पर्वों पर भी किया जाने लगा है।

10. बागुरुम्बा - असम

बागुरुम्बा नृत्य असम की बोडू जनजाती का एक लोक नृत्य है। इस नृत्य को महिलाएं अलग-अलग रंग-बिरंगी वेशभूषा पहल कर करती है। इस जाती का यह पारंपरिक नृत्य है, इस नृत्य के साथ दोसरी नृत्य, डेलई नृत्य, व सीकरी नृत्य भी शामिल है।

11. घूमर नृत्य - राजस्थान

घूमर नृत्य राजस्थान का एक पांरारिक लोक नृत्य है। शुरुआत में यह नृत्य बाहरी जनजाति व कबिलों द्वारा किया जाता था बाद में इसकी लोकप्रियता को देख सभी समाज के लोगो ने इस अपना लिया। घूमर नृत्य राजस्थानी संगीत पर महिलाओं द्वारा घूंघट निकाल कर घुमवदार घाघरा पहन कर इसे किया जाता है।

12. लावणी - महाराष्ट्र

वैसे तो महाराष्ट्र राज्य में कई तरह के नृत्य आयोजित किए जाते है लेकिन लावणी नृत्य महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय व प्रशिद्ध लोक नृत्य है। लावणी नृत्य का यह शब्द “लावण्य” से बना है इसका अर्थ है सुंदरता । लावणी नृत्य का इतना लोकप्रिय है की इसे कई बार हिन्दी फिल्मों में भी फिल्माया जा चुका है।

देश के 12 लोक नृत्य जो भारतीय संस्कृति में भरते है अलग रंग | Top Folk Dance List India In Hindi