x

पाकिस्तान के खूबसूरत दर्शनीय स्थल | Beautiful Places Pakistan In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

भारत की तरह पाकिस्तान में पर्यटन स्थलों के रूप में कई खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जिनको देखते ही कैमरे में कैद करने का मन करता है। पाकिस्तान में आज भी सदियों पुराने कई ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद हैं और यहां की मुद्रा पाकिस्तानी रूपी हैं। पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है। लेकिन पाकिस्तान में और भी कई भाषाओ का प्रयोग होता है। पाकिस्तान में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है, यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षक दृश्य हैं। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान चाहे अलग - अलग देश हो लेकिन आज भी दोनों देशो में खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। पाकिस्तान में कई ऐसी जगह हैं, जो आज भी बहुत प्रसिद्ध हैं, तो आइए जानते हैं पाकिस्तान की ऐसी जगहों के बारे में जो आज भी बहुत प्रसिद्ध हैं।

नीलम वैली

पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल नीलम वैली पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक हैं। नीलम वैली की खूबसूरती को देखते ही कैमरे में कैद करने का मन करता हैं। नीलम घाटी कश्मीर में स्थित हैं और यह लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई हैं। 

व्हाइट पैलेस स्वात

व्हाइट पैलेस स्वात जिले का एकमात्र दर्शनीय स्थल हैं, जो पाकिस्तान के मिंगोरा शहर से करीब 12 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं। व्हाइट पैलेस का निर्माण वर्ष 1941 में स्वात के राजा मियांगुल अब्दुल वदूद ने सफेद संगमरमर से करवाया था। ऐतिहासिक व्हाइट पैलेस को लोग देखने के लिए भी जाते हैं।

गोजल घाटी

गोजल घाटी पाकिस्तान के अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल हैं ये घाटी चीन और अफगानिस्तान देश की सीमा को टच करती हैं। यह घाटी समुद्र तल से लगभग 15,397 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। पर्यटकों की पसंदीदा यह गोजल घाटी अधिकतर बर्फ से ढंकी रहती हैं।

राम घास का मैदान

पाकिस्तान में राम घास का मैदान राम गांव से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये जगह लोगों के घूमने और पिकनिक मनाने के लिए बेहद  प्रसिद्ध हैं। इस मैदान को राम मीडो भी कहा जाता है।

मुबारक गांव

मुबारक गांव पाकिस्तान के कराची शहर के पास स्थित हैं। मुबारक गांव ऐसा दूसरा सबसे बड़ा गांव हैं। जो मछुआरों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।

बादशाही मस्जिद

पाकिस्तान में लाहौर के बादशाही मस्जिद सबसे मशहूर है। ये मस्जिद काफी पुरानी है। बादशाही मस्जिद को साल 1673 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था। ये मुगल - युग की सबसे बड़ी और खूबसूर  मस्जिद है। बादशाही मस्जिद पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है।

शीश महल

शीश महल पाकिस्तान के लाहौर में स्थित एक किला है, जो दर्पण हॉल के नाम से प्रसिद्ध हैं। जिसका निर्माण साल 1631 में हुआ था। इस महल में सफेद संगरमर के पत्थरों पर दर्पण जुड़े हुए है जिसकी वजह से ये शीश महल के नाम से प्रसिद्ध हैं।

रानीकोट किला

रानीकोट का किला पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। रानीकोट को दुनिया का सबसे बड़ा किला माना जाता हैं। रानीकोट किला कराची शहर के पास स्थित है।

जहाँगीर का मकबरा

जहाँगीर का मकबरा पाकिस्तान की राजधानी लाहौर में रावी नदी के पास शाहदरा बाग में स्थित है, जो प्रसिद्ध मुगल सम्राट जहाँगीर की कब्र है।

हिरन मीनार

फ़तेहपुर में स्थित हिरन मीनार प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। इस मीनार का निर्माण 17 वीं शताब्दी में किया गया था। इस मीनार की दीवारों पर हिरन के सींगों की तरह दिखने वाले उभरे हुए पत्थर देखने को मिलते हैं।

पाकिस्तान के खूबसूरत दर्शनीय स्थल | Beautiful Places Pakistan In Hindi