Advertisement :
संतरे के छिलके से होने वाले फायदे | Benefits Of Orange Peel In Hindi

Advertisement :
दोस्तों, अक्सर ऐसा होता है कि हम संतरे को खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते है लेकिन आपको यह नहीं पता है कि संतरे के छिलके हमारे शरीर के लिए कितने फ़ायदेमंद होते है। संतरे के छिलके आपको स्वाद में कड़वे जरूर लगते है, लेकिन यह आपके पाचनतंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते है। साथ ही संतरे के छिलके में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बालों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।
छिलका पोषक तत्वों से भरपूर
संतरे में विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। संतरे के छिलके में फ्लेवेनॉइड्स, विटामिन सी, फ़ाइबर और पौध यौगिक पॉलीफ़ेनॉल्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, ऐसा माना जाता है कि संतरे के छिलके में मौजूद पोषक तत्व दिल, पाचन तंत्र, पॉलीफ़ेनॉल्स, मोटापे, अल्ज़ाइमर रोग और टाइप 2 डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा संतरे के छिलके में अधिक मात्रा में विटामिन बी 6, कैल्शियम, प्रोविटामिन ए और फ़ोलेट भी पाया जाता है।
छिलके का उपयोग कैसे करें
यदि आप खाने के लिए संतरे के छिलके का उपयोग कर रहे है, तो आप छिलके के छोटे - छोटे टुकड़े करके सलाद, दही या केक में मिलाकर खा सकते है। लेकिन शुरुआत में थोड़ा - थोड़ा खाने की कोशिश करें, ताकि पेट से जुड़ी बीमारियों को रोका जा सकें।
सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Advertisement :
संतरे के छिलके का सेवन करने से पहले उसे अच्छी से धोना चाहिए। क्योंकि इनको बाजार में खुले में बेचा जाता है, तो इन पर कई तरह के बैक्टीरिया के साथ धूल - मिट्टी जमा हो जाती है, इसलिए खाने से पहले धोना न भूले। इसके अलावा, संतरे का छिलका थोड़ा कठोर होता है और इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, ताकि आपको पेट जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
संतरे के छिलके से होने वाले फायदे | Benefits Of Orange Peel In Hindi




