x

गन्ने के रस से होने वाले फायदे | Benefits of Sugarcane Juice In Hindi

By Ravi / About :-6 years ago

भारत में गन्ने की पैदावार सबसे अधिक होती है और इसके रस से शरीर में मौजूद विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होती है. गन्ने का रस हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. गन्ने का रस स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है. गन्ने का रस हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही गर्मी और लू से भी बचाता है. तो आइए आज हम आपको गन्ने के रस के कुछ फायदे बताते है. 

1. गन्ने का रस का सेवन गर्मियों के महीने में अधिक होता है. यह शरीर को दुष्प्रभाव एवं अधिक गर्मी से बचाता है यह मानव शरीर में डि‍हाइड्रेशन को पूर्ण रूप से खत्म करके शरीर को हाइड्रेट करता है. 

2. गन्ने में उपस्थित कैल्शियम, पोटेशियम, मैगनीज और मैग्नीशियम शरीर को भरपूर पोषण देने में सक्षम है यह शरीर को कमजोर नहीं पड़ने देता है. गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. खासकर महिलाओं को आयरन की कमी को पूरा करने के लिए गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए.

3. गर्मियों में गन्ने का रस बहुत फायदेमंद होता है. इसलिए आप गर्मियों में कोल्ड्र‍िंक्स न पीकर गन्ने के रस का सेवन करें. क्योंकि गन्ने के रस में ग्लूकोज पाया जाता है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर करता है. इसके अलावा पेशाब सम्बंधित बीमारियों को भी दूर करता है. 

4. डायबिटीज के रोगियों के लिए गन्ने का रस बहुत मददगार होता है. क्योंकि गन्ने के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिसके कारण यह किसी भी मरीज को नुकसान नहीं पहुँचता है. 

5. जिस व्यक्ति को पीलिया की बीमारी है उसको गन्ने का रस पीना चाहिए. क्योंकि पीलिया के दौरान व्यक्ति का लिवर कमजोर हो जाता है. और गन्ने का रस लीवर को कमजोर होने से बचाता है. 

गन्ने के रस से होने वाले फायदे | Benefits of Sugarcane Juice In Hindi