x

10 हेल्थ टिप्स जो रखेंगे आपको स्वस्थ | Best Health Tips In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

भोजन सही समय पर लें

सही समय पर भोजन करना हमारे शरीर का संतुलन तय होता है। यह हमें तनाव के साथ मन को शांत करने का काम करता है। आज ऐसे कम ही लोग है जो एक सही समय पर भोजन करने के नियम को फॉलो करते है यदि आपको भी यह आदत है तो इसे सुधारे और निम्न निर्देशों के अनुसार भोजन करने का नियम बनाएं

सुबह उठने के आधें घंटे बाद नाश्ता ले इस नाश्तें में प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करें। सुबह के नाश्ते का सही समय 7 बजे होता है।

दोपहर का भोजन

दोपहर का भोजन नाश्ते से 4 घंटे बाद लें साथ ही 4 बजे बाद भूलकर भी दोपहर का भोजन न करें। दोपहर के भोजन का सही समय 12.30 से 1 बजे तक है ।

रात का भोजन

रात का भोजन हमेशा 6 बजे से 8 बजे के बीच करें। रात का भोजन करने के बाद करीब 3 घंटे के बाद सोने जाएं। रात का खाना 10 बजे बाद कभी न करें।

चटपटा खाने से बचें

भारत देश में अधिक मसाले के साथ चटपटे खाने को अधिक पसंद किया जाता है। चटपटा खाना भारतीय बड़े चाव से खाते है। लेकिन दोस्तो बता दे की चटपटा खाना आपके शरीर में कई रोगो को पैदा करता है। चटपटे खाने से एसिड की मात्रा ज्यादा होने से आपको अल्सर की समस्या हो सकती है। यह आपकी पाचन क्रिया को भी नुकसान पहुंचाता है। चटपटा खाने के बाद दूध के साथ 15 मिनट पानी पीने बचे यह आपकी पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक होता है।

घर के नजदीक पानी पानी इकट्ठा न होने दे

यह समस्या भारत में बरसात के समय में अधिक देखी जाती है। एक जगह कई दिनों से जमा पानी मच्छरों को निवास के लिए न्योता देता है। यही कारण है की हम मलेरिया के साथ जीका डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते है। इसलिए बरसात के दिनो में जहां पानी जमा होता है उस जगह पर पहले से ही उसके निकास का रास्ता निकाल दें। अपने घरों की छत पर रखी टंकियों की भी समय-समय पर सफाई करते रहें।

चीनी के सेवन से बचे

चीनी का अधिक मात्रा में सेवन हमें डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का रोगी बना सकता है। डायबिटीज टाइप - 2 के साथ अधिक चीनी के सेवन से हृदय  रोग व कैंसर जैसे रोग भी उत्पन होते है। चीनी का सेवन कम करे इसके अधिक सेवन से हमारे शरीर में अलग-अलग भागो में वसा का जमाव होता है। जो हमारी पाचन क्रिया कमजोर करने के साथ दांतों से जुड़ी समस्या भी पैदा करता है। चीनी का अधिक सेवन करने से बचे व खुद को स्वस्थ रखें।

10 हेल्थ टिप्स जो रखेंगे आपको स्वस्थ | Best Health Tips In Hindi