x

घर और वाहन बीमा पर पैसे बचाने के शीर्ष 5 तरीके | Top Ways Save Money Home And Auto Insurance

By yuvraj / About :-6 years ago

Top Ways Save Money Home And Auto Insurance

यदि आप एक घर और ऑटो बीमा खरीदनें के बारे में सोच रहे है या आप अपने घर और ऑटो बीमा पर अधिक खर्च कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही हैं। क्यों की आज हम आपको कुछ तरीको के माध्यम से बताएंगे की आप घर और ऑटो बीमा पर पैसे कैसे बचा सकते हैं।

घर और वाहन बीमा पर पैसे बचाने के शीर्ष 5 तरीके | Top Ways Save Money Home And Auto Insurance

बस आपको इसके लिए कुछ शोध करने होंगे और आप घर और ऑटो बीमा की लागतों पर काफी पैसे बचा पाएंगे। यदि आप हर साल अपनी मेहनत की कमाई घर और ऑटो बीमा पर व्यर्थ रूप से खर्च नहीं करना चाहते हैं तो यह लेख अवश्य पढ़ें।

होम इंश्योरेंस क्या होता हैं

यह एक प्रकार का निजी संपत्ति बीमा होता हैं जो घर में मौजूद साज-सामान और अन्य सम्पत्तियों को किसी भी प्रकार का नुकसान या क्षति पहुंचने पर कवर प्रदान करता हैं। होम इंश्योरेंस करने के बाद यदि आपकी संपत्ति पर किसी भी कारणवश नुकसान होता हैं तो कंपनी आपको इसकी एवज में क्षति भुगतान प्रदान करेगी।

ऑटो इंश्योरेंस क्या होता हैं

ऑटो इंश्योरेंस की बात की जाए तो यह आपके और बीमा कंपनी के बीच एक अनुबंध होता हैं जो आपके वाहन की चोरी हो जाने पर या दुर्घटना हो जाने पर आपका वित्तीय नुकसान होने से बचाता हैं। इसमें जब आप बीमा कंपनी को प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो कंपनी बीमा पॉलिसी में लिखित नियमों और शर्तो के अनुसार नुकसान की भरपाई करती हैं।

घर और ऑटो बीमा पर पैसे बचने के 5 तरीके-

हमने यह निचे कुछ टिप्स का उल्लेख किया हैं जिनकी सहायता से आप अपने घर और ऑटो बीमा में काफी पैसे बचा सकते हैं। इसके साथ ही यह टिप्स बहुत आसान हैं और इन्हें कोई भी अपना सकता हैं। तो आइए इन टिप्स के बारे में जानकारी हांसिल करें-

एक नए बीमाकर्ता का चयन करें

आपने कई वर्षों तक एक ही कंपनी के साथ बीमा अनुबंध करके अपनी वफ़ादारी का प्रमाण दिया होगा। यह अच्छा हैं लेकिन, आपकी कंपनी के प्रति वफ़ादारी और निष्ठा आपके बीमा के प्रीमियम में कोई कमी या छूट का प्रावधान नहीं करती हैं। 

इससे अच्छा आप अपने पुराने बीमाकर्ता को त्याग कर एक नए बीमाकर्ता से दीर्घकालीन संबंध स्थापित करें, जो आपके द्वारा लंबे समय तक ग्राहक बने रहने पर आपको प्रीमियम पर छूट प्रदान करने का प्रावधान करते हैं।

ऐसे बीमाकर्ताओं के लिए आप बाजार में खोज कर सकते हैं और उनमें से सस्ते और कम प्रीमियम वाली योजनाएं खोज कर अपने घर और वाहन के लिए बीमा खरीद सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं। आपको बाजार में ऐसे कई बीमाकर्ता मिल जाएंगे जो आपको यह लाभ प्रदान करते हैं।

इसके अलावा आपको बाजार में ऐसे बीमाकर्ता भी मिलेंगे, जो बीमाकर्ताओं को स्विच करने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को अपना ग्राहक बनाने की ताक में रहते हैं। आपकी कुछ खोजों के बाद आप ऐसे बीमाकर्ता प्राप्त करने में सक्षम हो पाएंगे जो आपको आपके पहले वाले बीमाकर्ता के समान ही सेवाएं देंगे तथा आपसे उनके मुकाबले कम प्रीमियम की पेशकश करेंगे।

घर और वाहन बीमा पर पैसे बचाने के शीर्ष 5 तरीके | Top Ways Save Money Home And Auto Insurance