x

इन 10 प्रकार की चाय से रखें शरीर को स्वस्थ | Use These Types Of Tea To Get Healthy Body

By yuvraj / About :-6 years ago

Use These Types Of Tea To Get Healthy Body

भारत में चाय पीना और पिलाना सभी घरों में परंपरा जैसा बन गया है। जब भी कोई मेहमान हमारे घर में आता है तो उसे भी सबसे पहले चाय पीने की लिए ही बोला जाता है। भारत में चाहे कोई भी अवसर क्यों न हो चाय जरूर पिलाई जाती है तथा आज यह कार्य हर भारतीय घर का अभिन्न अंग है।

इन 10 प्रकार की चाय से रखें शरीर को स्वस्थ | Use These Types Of Tea To Get Healthy Body

क्या आपको पता है की चाय पीने के कुछ आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके सामने कुछ अनोखी चाय की किस्मों को प्रस्तुत करने जा रहे है। जिनके सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ प्राप्त होंगे। तो आइए जानते है इन चाय की किस्मों के बारे में-

ग्रीन टी

यदि आप अपना वजह कम करने की दिशा में कदम उठा रहे है या अपनी त्वचा को साफ करना चाहते तो ग्रीन टी आपको इसमें मदद कर सकती है। इसके अलावा ग्रीन टी में आपके शरीर को डिटॉक्स करने की भी शक्ति होती है।

यह सब ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट की वजह से मुमकिन हो पाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट की बहुत अच्छी मात्रा पायी जाती है जिस कारण यह आपको सभी बीमारियों से दूर रखती है और शरीर के मुख्य अंगो को भी फायदा पहुँचाती है। बस आपको इसका सेवन करते समय इसका स्वाद अटपटा लगा सकता है, लेकिन यह आपको कई गुना लाभ पंहुचा सकती है।

लेमनग्रास टी

यह चाय शरीर के लिए एक आश्चर्य भरी जड़ी बूटी है। जिसमें एनाल्जेसिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीडिप्रेसेंट, एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाए जाते है। जो हमारे शरीर को सभी प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाते है। यदि आप इस चाय का सेवन नित्य करते है तो इसमें पाए जाने वाले हीलिंग गुण आपके शरीर को स्वस्थ रखेंगे और आपको कभी भी दवाओं को छूने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए इन लाभों का फायदा उठाने के लिए आज से ही इस चाय का सेवन आरंभ करें।

इन 10 प्रकार की चाय से रखें शरीर को स्वस्थ | Use These Types Of Tea To Get Healthy Body