x

7 सेल्स से जुड़ी बातें जो हर सेल्समैन को जानना चाहिए | Best Tips Of Salesman In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

Best Tips Of Salesman In Hindi

प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार करें

जी हां दोस्तो आपने दिन में कितना काम किया आप किस-किस से मिले और किन-किन लोगो को आपका प्रोडक्ट पंसद आया व साथ में लोगो की प्रोडक्ट के प्रति क्या प्रकिया थी इन सब बातों की दिन के अंत में एक रिपोर्ट बनाए। इस आदत से आपको कई तरह से मदद मिलेगी आपको आगे क्या करना है कल का क्या प्लान है इन सब बातों से आप अपडेट रहेंगे। 

आप के द्वारा काम के प्रति सजगता से आपके बॉस भी आपसे इप्रेश होगे। 

कस्टमर सपोर्ट पर ध्यान दें

यदि आपको एक अच्छा सैल्समेन बनना है तो इसके लिए सबसे जरुरी बात है की आप अपने प्रोडक्ट से जुड़े सभी रिपीट कस्टमर की लिस्ट बना कर रखें। रिपीट कस्टमर यानी ऐसे ग्राहक जो आपसे प्रोडक्ट खरीदने के बाद इसकी जानकारी दुसरो को भी देते है और आपके प्रोडक्ट की सैल बढ़ाते है।

इस तरह के सभी कस्टमर पर ध्यान दे उन्हें प्रोडक्ट से कोई समस्या तो नही हो रही इन सब बातों का ख्याल रखें व समय-समय पर कॉल कर उनसे जानकारी लेते रहें।  यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्क्त है तो तुंरत उसका समाधान करें।

एक बार प्रोडक्ट बेचने के बाद कस्टमर पर वापिस ध्यान न देना सेल्स फिल्ड में सबसे बड़ी बेवकूफी है। इसलिए अपने सभी रिपीट कस्टमर के हमेशा टच में रहें।

बात करने से डरें नहीं

यदि आप सेल्स फिल्ड में उतरे है तो इस बात का हमेशा ध्यान रखना है की अपने कस्टमर से बातचीत करते समय बिलकुल न खबराएं। इससे आपका कस्टमर न हो सही से समझ पाएंगा और न ही आपके प्रोडक्ट को लेने के बारे में विचार करेगा।
इसलिए जब भी अपने कस्टमर से मीटिंग हो तब बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ उनसे बातचित करें और अपने प्रोडक्ट के बारे में समझाएं।

ज्यादा करने की सोच

हर सेल्समेन के लिए यह जरुरी है की वो हर माह अपने काम पर रिव्यू करे और इसे और ज्यादा प्रोसेस कैसे कर सकते है इस पर भी विचार करें। यदि आपने इन बातों पर विचार शुरु करना शुरु कर दिया तो इस फिल्ड में आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता ।
यदि आप भी सेल्स फिल्ड में काम कर रहे है या इस फिल्ड में ऊतर रहे है तो इन सभी बातों को फॉलो करें आप जरुर सफल होगें।

7 सेल्स से जुड़ी बातें जो हर सेल्समैन को जानना चाहिए | Best Tips Of Salesman In Hindi