Advertisement :
बेहतर सेल्समैन बनने लिए 7 जरुरी बातें | Better Salesman Tips In Hindi

Advertisement :
Better Salesman Tips In Hindi
दिन भर मार्केट में रहकर अपने प्रोडक्ट को बेचना एक सेल्समैन के लिए काफी कठिन भरा कार्य होता है। सेल्स फिल्ड एक ऐसा फिल्ड है जहां कम समय में अधिक पैसा कमा सकते है। मगर इस कार्य के लिए आपको कठीन परिस्थितियों व मुश्किलों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जब भी सेल्स की जॉब की बात आती है सब इससे दूर भगाते ऐसे कम ही लोग होते है जो खुद से इस फिल्ड का चुनाव करते है।
सेल्स की नौकरी से दूर भागने वाले लोग इस फिल्ड के बारे में बस यही समझते है की फिल्ड में घूमना पड़ेगा । लेकिन दोस्तो हम उन सभी लोगो को आज बता दे की सेल्समैन की नौकरी करियर पर बूस्ट मारने वाली सबसे अच्छी जॉब है। आज हम इस जॉब से अपना करियर कैसे बना सकते है व एक अच्छा सेल्समैन बनने की कौन-कौन सी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। तो चलिए दोस्तो इन महत्वपूर्ण बातों के बारें में जानते है।
बेहतर कंपनी का चुनाव
यदि आप सेल्स की फिल्ड में जाने के बारे में विचार कर रहें है तो इसके लिए सबसे पहला चरण है की आप इसके लिए एक बेहतर व सही कंपनी का चुनाव करें। ऐसी कंपनी का चयन करे जो एक रजिस्टर कंपनी हो और उस कंपनी के प्रोडक्ट मार्केट में सैल करने के लिए आपको प्रोडक्ट की वैरायटी को लेकर बहस व प्रूफ न करना पड़े। कंपनी का प्रोडक्ट अच्छा हो और उसे लोग जानते- पहचानते हो।
यदि आपके कंपनी के प्रोडक्ट में दम होगा तो आप अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ फिल्ड में उतरगें और उस पर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।
Advertisement :
भरोसेमंद उत्पाद हो
सेल्स में काम करने के दौरान यह चीज सबसे जरुरी है । आप जिस भी कंपनी में काम कर रहें है उस कंपनी के प्रोडक्ट पर लोगो का भरोसा होना जरुरी है। ऐसा प्रोडक्ट न हो की आप खुद सोचने लगे की “ यार इसे कौन खरीदेगा ”
यदि प्रोडक्ट के प्रति लोगो को विश्वास है तो आप भी उस प्रोडक्ट पर फिल्ड में पूरे आत्मविश्वास से काम करेगें। जब कस्टमर को आपकी कंपनी प्रोडक्ट पर विश्वास होगा तभी वो इसे खरीदने के लिए आगे आएगें।
इसलिए जब भी किसी सेल्स कंपनी को जॉइन करे तब इस बात का ध्यान दे की आप जिस प्रोक्ट्स पर काम करने वाले है लोग उस प्रोडक्ट के बारे में कितना जानते है और उस पर कितना भरोसा करते है।
तय प्लान के साथ करें काम
वैसे तो हर फिल्ड के लिए जरुरी है की आप अपनी पूरी प्लानिंग के साथ काम करें। मगर सेल्स फिल्ड में यह तरीका सबसे ज्यादा जरुरी है। जब भी अपने फिल्ड में निकले उससे पहले अपने पूरे दिन का प्लान तय कर ले और उसका एक नोट बना लें ताकि आपको पता रहें की किस कस्टमर को कहां मिलना और उससे प्रोडक्ट से जुड़ी कौन-कौन सी बातें करना है। इन सब चीजों से आपके अंदर एक अच्छें सेल्समेन के गुण दिखाई देगे और आप अपना काम अच्छें से कर पाएंगे।
बेहतर सेल्समैन बनने लिए 7 जरुरी बातें | Better Salesman Tips In Hindi




