x

घर से काम शुरू करके हो सकते है आप मालामाल। Best Ways To Earn Money From Home In Hindi

By Tanishka / About :-2 years ago

ऐसे बिजनेस idea जो आपको देंगे कम लागत पर अधिक मुनाफा जिससे आप बहुत कम निवेश पर अधिक लाभ कमा सकते है भारतीय अर्थव्यवस्था में ग्रामीण क्षेत्रों का विशेष योगदान रहा हैं केवल शहरी क्षेत्रों के लोग ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। केवल कुछ ही इन्वेस्ट करके आप लाखो की इनकम केवल कुछ ही महीनो में कर सकते हैं। बस एक विचार जो बदल दे आपका नौकरी करने का विचार।

जैसा की हम सभी जानते हैं की किसी भी बिजनेस को शुरू करने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। शुरू में संघर्ष और बाद में आप नहीं बल्कि आपके द्वारा लगाये गये व्यक्ति आपका काम करेंगे और आप अपने बिजनेस में सफलता पाकर मालामाल बन सकते है। 

अधिक पैसा कमाने के सर्वोत्तम घरेलू तरीके | Ways To Earn Money From Home In Hindi

हम आपको बताएंगे की आखिर ऐसे कौनसे काम है जो घर से शुरू किये जा सकते है।

तो आइये जानते कुछ बिज़नेस करने के ideas

1. अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय

हमारे देश के प्रत्येक घर और मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना के लिए अगरबत्ती का प्रयोग किया जाता है। तो देश में न जाने कितनी अगरबत्तियो का उपयोग किया जाता हैं। अगरबत्ती रोज उपयोग में आने वाली वस्तु हैं, जिसकी बनाई से लेकर बाजार में बेचने तक आपको काफी लाभ होगा। इसके लिए आपको शुरू में 60 -70 हजार रूपए निवेश करके मशीनों को खरीदना पड़ेगा फिर आप अपना काम शुरू कर सकते हो आप चाहे तो कच्चा माल बनाकर किसी कंपनी में सप्लाई कर सकते हो या फिर पूरा माल तैयार होने के बाद बाजारों में अगरबत्ती बेच सकते हो इससे आपको 200 किलोग्राम पर 10 रूपए प्रति किलोग्राम पर प्रॉफिट मार्जिन मिलेगा। यदि आप एक दिन में 200 किलोग्राम भी बेचते है तो आपको महीने की 50 -60 हजार रूपए तक की इनकम होगी। और आपकी रूचि इसी काम को बढ़ाने के लिए और अच्छी कमाई करने के लिए बढ़ जाएगी।

2. मसालों का व्यवसाय

मसाले क्या होते हैं?, किस लिए काम में लिए जाते हैं?, किस काम के लिए होते हैं? यह आपको अच्छी तरह से मालूम होगा। हर घर के रसोई में खाना बनाने के लिए मसालों का कितना अधिक उपयोग होता हैं। इस धोखाधड़ी की दुनिया में मसालों में मिलावट की जाती हैं यदि आप बिना मिलावट के अपने मसालों का व्यापार शुरू करते है तो मिलावट करने वालो की तुलना में आपके द्वारा तैयार किये गए मसालों की बिक्री अधिक होगी।

आप चाहे तो अपनी पहचान लगाकर भी इन मसालों की बिक्री कर सकते हो, जिससे सभी आप ही के पहचान (ब्रांड) वाले मसाले ख़रीदे और आपकी काफी अच्छी कमाई हो। सबसे पहले तो आपको इसके लिए शुरू में 60 -70 हजार रूपए निवेश करके मशीनों को खरीदना पड़ेगा, फिर आप अपना काम शुरू कर सकते हो। फिर आपको 60 -70 % मुनाफा होगा। आप देशी मसालों को पीसकर अपने मसालों के व्यापार को काफी आगे ले जा सकते हैं और घर बैठे - बैठे काफी अच्छी इनकम कर सकते हो।

3. किराने की दुकान खोलने का व्यवसाय

घर बैठे - बैठे किराने की दुकान खोलकर भी काफी अच्छी कमाई कर सकते है। आपके आस- पास किराने की दुकान हो या न हो आप किराने की दुकान में काफी अच्छी कमाई कर सकते हो क्योकि आस -पास के लोग रोजाना अपनी खाद्य - सामग्री की जरूरतों को पूरा करने के लिए सामान किराने की दुकान से ही खरीदते हैं। आपको अपनी दुकान में 1 लाख रूपए तक निवेश करना करना होगा और लोगो की जरूरत का हर सामान रखना होगा, इससे आपकी काफी अच्छी बिक्री होगी और आपका प्रॉफिट मार्जिन 1 से 3  फीसदी तक  होगा। कुछ महीनो तक आपको दुकान में हुआ प्रॉफिट आपको आगे अपनी दुकान बढ़ाने के लिए अग्रसर करेगा और आपकी दुकान काफी अच्छी तरह से चलेगी और आप हमेशा प्रॉफिट में ही रहोगे। इससे आप घर बैठे -बैठे काफी अच्छी इनकम कर सकते हो। 

4. स्टेशनरी की दुकान खोलने का व्यवसाय

अगर आप घर में खाली बैठे हो और आप बोर हो रहे हो तो आप उन बच्चो की मदद कर सकते हैं जो काफी दूर जाकर स्टेशनरी का सामान लेकर आते हैं आप अपने घर में ही स्टेशनरी की दुकान खोल सकते हैं इससे आप बोर भी नहीं होंगे और घर बैठे बैठे आपकी स्टेशनरी की दुकान से काफी अच्छी कमाई हो जाएगी, क्योकि आज के युग में पढ़ाई का बहुत अधिक महत्व हैं पढ़ाई से रिलेटेड सभी सामान स्टेशनरी पर ही उपलब्ध होता हैं तो आप 1 -2 लाख तक स्टेशनरी के लिए इन्वेस्ट करते हो तो आपको काफी अच्छा प्रॉफिट होगा आप स्टेशनरी की दुकान के लिए छोटे से लेकर बड़े तक सभी सामान लाकर उचित मूल्य पर दे तो आप अपने इन्वेस्ट के लगभग 30 -40 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं।  

उपर्युक्त व्यवसाय से यह पता चलता है की एक बार व्यापार के स्टार्टिंग में पैसा लगाना पड़ता है क्योकि ऐसा कोई भी बिज़नेस नहीं है जिसे शुरू में पैसा नहीं लगाना पड़ता है। निवेश के माध्यम से ही बिजनेस को सफलता पूर्वक आगे ले जाना संभव है।

घर से काम शुरू करके हो सकते है आप मालामाल। Best Ways To Earn Money From Home In Hindi