x

टीनू जैसा कोई नहीं, टीनू सिंह को 5 दिन में मिलीं 5 नौकरियां। | Tinu Singh Success Story In Hindi

By Tanishka / About :-2 years ago

5 दिन में 5 सरकारी नौकरी हासिल कर रच दिया इतिहास। Tinu Singh Success Story In Hindi

5 दिन में 5 सरकारी नौकरी हासिल करना, ऐसे असंभव काम को संभव कर दिखाया बिहार की बिटिया टीनू सिंह ने। ऐसे कहा जाता है की "जहा चाह है वहाँ राह है" अगर आप किसी काम को पुरी लगन व शिदत के साथ करे तो वो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने में लग जाती है, तो आप उस काम को करने में सफल हो जाते हो। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है आज आपके सामने है, बिहार की टीनू सिंह जिन्होंने कड़ी मेहनत करके 5 दिन में 5 सरकारी नौकरी हासिल की। अगर आपको भी टीनु सिंह के बारे में जानना है, उनके पढ़ने के मेहनत लगन और कढोर परिश्रम को जानना है तो नीचे उनके बारे में सब कुछ बताया गया है।

टीनू सिंह बिहार के जमुई नगर में रहने वाली है जिन्होंने दिन रात एक करके पूरी लगन और कठोर मेहनत के साथ अपने सपने को पूरा करके दिखाया। Tinu Singh Success Story In Hindi

टीनू सिंह की सफलता की कहानी: Tinu Singh Success Story In Hindi

अगर दिल में कुछ कर गुजरने का साहस हो तो मुश्किल से मुश्किल काम भी किया जा सकता है ऐसा ही एक कमाल बिहार की रहने वाली टीनू सिंह ने किया। टीनू सिंह का कहना है की उनके माता पिता का सपना था की वह अफसर बने। तब से टीनू सिंह ने पढ़ाई शुरू कर दी। उन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई शुरू की, टीनू सिंह ने दिन रात एक करके लगन से पढ़ाई की कि उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच सरकारी नौकरी 5 दिन में हासिल की। टीनू सिंह ने अपनी जी तोड़ मेहनत करके पांच प्रतियोगी परीक्षाओ में सफलता हासिल की। अब उनके हाथ में पांच सरकारी नौकरी है।   

कौन है टीनू सिंह?

टीनू सिंह का मिडिया के सामने आने का सबसे बड़ा करण यही है की उन्होंने एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच -पांच सरकारी नौकरी एक साथ हासिल की। वह बिहार के जमुई में रहने वाली है उनकी माता पिंकी सिंह व पिताजी मुन्ना सिंह की प्रेरणा से ही वह अफसर बनी। टीनू सिंह के पिता सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर हैं और उनकी माताजी ने MA किया है। टीनू का कहना है की उनकी माँ का सिलेक्शन टीचर में हुआ लेकिन परिवार को सँभालने में उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।

माता पिता का किया सपना पूरा

टीनू सिंह के अफसर बनने का सपना उनके माता पिता ने देखा था की हमारी बेटी अफसर बने। तभी से टीनू ने अपने माता पिता की बात मानकर अफसर बनने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी और दिन रात एक करके 22 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच पांच दिनो में उन्होंने पांच प्रतियोगिताये परीक्षा पास की और लगातार 5 सरकारी नौकरी हासिल करने के बाद पुरे प्रदेश में सुर्खियों में बनी रही। यह सफलता उनकी`पांच दिन की मेहनत की नही है बल्कि उनके बीते सालो के संघर्ष की कहानी है जो उन्होंने पांच परीक्षाओ को पास करके दिखाया है.

प्रतियोगी परीक्षाएं जिनमे हासिल की 5 बार सफलता

टीनू सिंह ने पांच प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है उनकी पहली परीक्षा कंप्यूटर ऑपरेटर की थी। दूसरी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की नौकरी थी और बाकि तीन बीपीएससी शिक्षक भर्ती से सम्बंधित थी। टीनू सिंह के पास बैक टू बैक सरकारी नौकरी थी यह सफलता उन्हें 2023 में मिली। साल 2023 उनके लिए खुशियों का साल रहा है पहली नौकरी 22 दिसंबर 2023 को मिली। दूसरी 23 दिसंबर को CGL की प्रतियोगी परीक्षा में मुकाम हासिल कर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की सरकारी नौकरी हासिल की। 

आखिर टीनू सिंह ने किस पद को स्वीकर किया

टीनु सिंह ने पांच सरकारी नौकरी में जीत हासिल की लेकिन वे केवल एक ही पद को चुन सकती थी तो इस प्रकार जमुई की टीनू सिंह ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी का पद स्वीकार किया। अफसर का पद ग्रहण कर पटना के सचिवालय में बैठेगी अफसर बिटिया। उन्होंने अन्य नौकरी के बजाय अफसर के पद पर ही जोर दिया। 

तो यह थी बिहार की अफसर बिटिया जिन्होंने 5 सरकारी नौकरी हासिल की। उनकी इस कहानी को पढ़कर आपका भी मन पढ़ाई की ओर अग्रसर हुआ होगा उन्ही की तरह आप भी सरकारी नौकरी हासिल करने में जरूर कामयाब होंगे अगर आप उसी काम को बड़ी शिदत्त के साथ करोगे। यही है "अफसर बिटिया " टीनू सिंह की सफलता की कहानी। Tinu Singh Success Story In Hindi

टीनू जैसा कोई नहीं, टीनू सिंह को 5 दिन में मिलीं 5 नौकरियां। | Tinu Singh Success Story In Hindi