x

ये है अपनी रियल साइज से कही ज्यादा बड़े जानवर | Biggest Animals in the World

By Gourav / About :-2 years ago

अपनी रियल साइज से कही ज्यादा बड़े है ये 10 जानवर | World's Biggest Animals Facts & News in Hindi

इस पृथ्वी पर कई ऐसे जानवर भी है जो अपनी वास्तविक साइज से कही ज्यादा बड़े है। कही ऐसा खरगोश है जो बछड़े के आकार का है तो कहीं सूअर का वजन 900 किलो है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने नॉर्मल साइज से काफी बड़े हैं।

1. ये है दुनिया का सबसे बड़ा शेर

via : ajabgjab.com 

हरक्यूलस नाम के इस शेर का वजन 408 किलो से ज्यादा है। वहीं, ये 6 फीट ऊंचा तथा 12 फीट लंबा है। इसका नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। बताया जाता है कि हरक्यूलिस के पिता शेर, जबकि मां बाघिन थी। इतना ही नहीं ये 80 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है तथा एक बार में 45 kg मीट (Meat) खा जाता है।

2. सबसे बड़ा सूअर

दुनिया का सबसे बड़ा सूअर चीन के लिआओहिंग प्रांत के एग्रीकल्चर म्यूजियम में रहता है। इस सूअर का वजन 900 किलो है। बता दें कि अमूमन एक सामान्य सूअर का वजन 50 से 150 किलो के बीच होता है। इस सूअर का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

3. कोकोनट केकड़ा

via : amarujala.com

नॉर्मल केकड़ों से यह ज्यादा बड़ा दिखता है। इसका वजन 4 kg से ज्यादा होता है, जबकि‍ इसकी लंबाई 1 मीटर से ज्यादा होती है। यह ज्यादातर अकेले रहना पसंद करता है। यह सबसे ज्यादा भारत के अंडमान में पाए जाते है।

4. दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता

via : ytimg.com

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता यूं तो हरक्यूलिस है, लेकिन गिनीज बुक्स के मुताबिक गिब्सन नाम का ये कुत्ता सबसे बड़ा है। बताया जाता है कि 3.5 फीट ऊंचे इस कुत्ते की लंबाई 7 फीट है। वहीं, इसका वजन 77 किलो है।

5. अफ्रीकन मेढक

via : newshunt.com 

यह कैमरून में पाया जाता है। ऐस कहा जाता है कि यह मेढक किसी भी चीज को अपना आहार बना लेता है। ये चिड़ियां से लेकर सांप तक को बड़ी ही आसानी से खा जाता है।

6. सबसे बड़ी कैटफिश

via : newshunt.com

ये है दुनिया की सबसे बड़ी कैटफिश। इसका वजन 293 किलो से भी ज्यादा है। इसे 2005 में उत्तरी थाइलैंड में मछुआरों ने पकड़ा था। पहली बार इसे देखने के बाद वे हैरान हो गए। उन्हें यकीन (Believe) नहीं हुआ कि ये कैटफिश (Catfish) है, क्योंकि ये एक सामान्य कैटफिश की तुलना में बहुत बड़ी थी।

6. दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश

via : newshunt.com

ये दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश है, जिसका नाम डेरियस है। इसकी लंबाई 4 फुट 4 इंच और वजन 19 किलो है। इसका नाम भी गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

8. जापानी स्पाइडर

via : ajabgjab.com

यह नार्मल स्पाइडर से काफी अलग दिखता है। यह 4 मीटर लंबा होता है, जबकि इसका वजन 20 kg होता है।

9. टाइटनोबोआ स्नेक

via : wordpress.com 

इस सांप की गिनती दुनिया की सबसे लंबे सांपों में की जाती है। यह 50 फीट लंबा है। बताया जाता है कि करीब 60 लाख साल पहले यह धरती पर पाया जाता था।

10. चाइनीज समुद्री कीड़ा

via : wordpress.com 

यह दुनिया का सबसे बड़ा कीड़ा (Worm) है, जिसकी लंबाई 5 फीट है।

ये है अपनी रियल साइज से कही ज्यादा बड़े जानवर | Biggest Animals in the World