Advertisement :
बॉलीवुड की 8 सुपरफ्लॉप फिल्में देखने के बाद लेंगे सिर दर्द की गोली | Bollywood Flop Movies List

Advertisement :
बॉलीवुड की ये 8 फिल्में जो है इतनी बेकार है की देखने के बाद पड़ेगी सेरिडॉन या चाय की जरूरत । All Time Bollywood Flop Movies List
दोस्तों आज तक आपने बॉलीवुड की कई एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में देखी होगी लेकिन दोस्तों आज हम सुपरहिट फिल्मों के बारे में बात नहीं करेंगे आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की दुनिया 8 वो फिल्में जिनको देखकर या तो आपने अपना टीवी तोड़ा होगा या फिर चैनल चैंज किया होगा। दोस्तों जब ये फिल्में मैने खुद देखी तो ऐसा लगा की ये फिल्में डायरेक्टर जानबूझकर ऐसी बनाते है या फिर ये अपने आप बन जाती है दोस्तों आज मै आपके लिए ऐसी 8 फिल्मों की लिस्ट लेकर आया हूँ जिनकी स्क्रिप्ट और हीरो की एक्टिंग इतनी बेकार है की आप भी अपना सिर पकड़कर बैठने वाले है.
#1. गुंडा | Gunda
दोस्तों इस फिल्म के कई किरदारों के नाम के आज इंटरनेट पर Memes बन गए है जिसमे एक नाम है Intro आज काफी फेमस है। दोस्तों इस फिल्म में एक किरदार का नाम बड़ा अजीब है "चुटिया " और ये पूरी फिल्म में लंदन की सेक्स की गोलियां खाता रहता है। इस फिल्म के डायरेक्टर की जितनी तारीफ की जाये वो कम है। इन्होंने इस फिल्म में हद कर दी एक सीन में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती गुंडों की गोलियों से बचने के लिए साइकिल के पीछे छिपते है धन्य हो डायरेक्टर साहब.
#2. मैं प्रेम की दीवानी हूं | Main Prem Ki Diwani Hoon
इस फिल्म में ऋतिक रोशन करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में दोस्तों आपने चित्त चोर फिल्म देखी है तो ये फिल्म में प्रेम दीवानी उसी की कहानी है। इस फिल्म में एक तोता है जो सिर्फ फ़िल्मी बाते करता है इस फिल्म में ऐसे कई रोल है जो सिर के ऊपर से जाते है इन किरदारों ने इस फिल्म में बोरिंग ही नहीं महाबोरिंग बना दिया है। में बस इस फिल्म के डायरेक्टर पंकज कपूर से एक ही सवाल पूछना चाहता हु की आपने ये फिल्म क्यों बनाई ?
#3. जानी दुश्मन | Jaani Dushman: Ek Anokhi Kahani
Advertisement :
दोस्तों आपने बचपन में नाग-नागिन के बदले की कहानियां तो अपनी दादी या नानी से काफी सुनी होगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट से तो आपकी दादी या नानी वाली कहानी अच्छी होगी इस फिल्म के गाने कॉस्ट्यूम कहानी इस फिल्म को बेकार बनाती है। सिंगर सोनू निगम ने ये फिल्म अपना डेब्यू करने के लिए ना चुनी होती तो आज वो गायक होने के साथ एक एक्टर अभी होते.
#4. हिम्मतवाला | Himmatwala
दोस्तों ये फिल्म जितेन्द्र और श्री देवी की फिल्म "हिम्मतवाला" की रीमेक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी और किरदार की एक्टिंग इतनी घटिया है की आपको विश्वास नहीं होगा की अजय देवगन और परेश रावल इतनी बुरी एक्टिंग कर सकते है। डायरेक्टर साहब कौनसे दिमाग से इस फिल्म को बनाया आपने. दोस्तों इस फिल्म में कुछ देखने लायक है तो वो है तमन्ना भाटिया का शानदार डांस बाकि इस फिल्म ने पहली वाली हिम्मतवाला के फ्लॉप रिकॉर्ड भी तोड़ दिए
#5. नक्शा | Naksha
दोस्तों आपको हॉलीवुड फिल्म "इंडिआना जोंस " की सबसे बेकार कॉपी देखनी है तो आप अपने बॉलीवुड की फिल्म नक्शा देख ले इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी देओल , विवेक ओबेरॉय, और समीरा रेड्डी एक नक़्शे की मदद से खजाने तक जाने की कोशिश करते है। दोस्तों मेरी राय तो ये है की ये फिल्म देखने से पहले आप 'Indiana Jones" फिल्म देख ले बाकि ये फिल्म आपको ऐसे ही समझ आ जाएंगी आपके समय की बचत भी होगी.
#6. राम गोपाल वर्मा की आग | Ram Gopal Varma Ki Aag
इस फिल्म का तो नाम ही काफी है डायरेक्टर रामू ने 1975 में बनी सुपरहिट फिल्म "शोले" की रीमेक बनाने की कोशिश की और ये फिल्म बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म को पूरी देखने के बाद दिमाग में एक सवाल आया की रामू वो कोनसी आग थी जिसने आपको ये फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर दिया। आपने सोच भी कैसे लिया की आप शोले की रीमेक बना लेंगे जो बिलकुल नामुमकिन है।
#7. रक्त | Rakht
दोस्तों आपने बिपाशा बसु की कई हॉरर फिल्में देखी होगी ये उनकी फिल्मों से एक फिल्म है ये बात हम सब जानते है की "राज" फिल्म जैसी हॉरर बनाना कितना मुश्किल है । लेकिन फिर भी बिपाशा ने ये फिल्म बनाई इस फिल्म में बिपाशा भविष्य देख सकती है दोस्तों यदि वो भविष्य देख पाती तो शायद इस फिल्म को साइन नहीं करती ये फिल्म डराती कम है और बोर ज्यादा करती है.
Advertisement :
#8. द्रोण | Drona
दोस्तों इस फिल्म के मुख्य किरदार में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन है । बॉलीवुड को एक सुपरहीरो देने के लिए इस फिल्म में कोशिश की गई। दोस्तों जो भी फैंस ये फिल्म देखने गये उनके साथ धोखे के अलावा कुछ नहीं हुआ ये फिल्म इतनी बोरिंग है की शुरुआती 30 मिनट में आपको नींद आ जाएगी.
दोस्तों हमारी इस पोस्ट में इन फिल्मों में से कौनसी फिल्म आपको सबसे ज्यादा बोरिंग लगी वो कमेंट बॉक्स में छाप दे. धन्यवाद
बॉलीवुड की 8 सुपरफ्लॉप फिल्में देखने के बाद लेंगे सिर दर्द की गोली | Bollywood Flop Movies List




