Advertisement :
दुबई की शान कहे जाने वाला ये होटल मेहमानो की मेहमान नवाजी भी गोल्ड ipad देकर की जाती है...

Advertisement :
यूटिलिटी डेस्क. क्या आप जानते हैं दुबई की बुर्ज अल अरब होटल दुनिया के सबसे महंगे होटल्स में से एक है। वेबसाइट www.jumeirah.com के अनुसार इस होटल में चेक इन करने वाले गेस्ट को 24 कैरेट गोल्ड का आईपेड दिया जाता है। इस आईपेड पर आइफोन कंपनी के साथ ही बुर्ज अल अरब का लोगों छपा रहता है। ये आईपेड इसीलिए दिया जाता है, ताकि होटल (Hotel) रहने वाले गेस्ट को एक खास और रॉयल अनुभव मिल सके।
आलीशान होटल की कुछ खास बातें...
इसलिए कहते हैं बुर्ज अल अरब
अरबी भाषा में बुर्ज का अर्थ होता है टॉवर। बुर्ज अल अरब का मतलब है अरब का टॉवर। इस होटल को दुबई की शान माना जाता है और ये दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा होटल भी है। एक टापू (Island) पर बना है ये होटल बुर्ज अल अरब होटल दुबई में नहीं, बल्कि दुबई से बाहर बना हुआ है। ये दुबई से जुड़े हुए एक छोटे से टापू पर बना है। इसकी ऊंचाई करीब 280 मीटर है। दुबई से होटल तक पहुंचने के लिए एक छोटा सा पूल बना हुआ है। बुर्ज अल अरब होटल का संचालन (operation) जुमेराह नाम की एक कंपनी करती है।
होटल के रेस्तरां और कमरों की खास बातें
इस होटल में पर 202 कमरे हैं। छोटे कमरों का साइज लगभग 1,820 वर्ग फीट है, वहीं बड़े कमरों का आकार है 8,400 वर्ग फीट है। कमरों की दीवारें सफेद हैं। बाथरूम में महंगी टाइल्स लगी हैं। इस होटल के रेस्तरां बहुत खास हैं। जमीन से करीब 660 फीट ऊंचे रेस्तरां का नाम अल मुन्तहा है। यहां से दुबई के नजारे देखे जा सकते हैं। यहां अल महरा नाम का एक और रेस्तरां है। इस रेस्तरां में आपको सबमरीन जैसा का एहसास होता है। यहां आप समुद्री के अंदर का नजारा (Sciene) देखते हुए खाने का आनंद ले सकते हैं। इस होटल के ठीक ऊपर एक हेलीपैड भी बना हुआ है।
Advertisement :
कैसे पहुंच सकते हैं बुर्ज अल अरब
इस होटल तक पहुंचने के लिए सबसे पहले दुबई पहुंचना होता है। दुबई पहुंचने के लिए मुंबई-दिल्ली से कई फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। दुबई में बुर्ज अल अरब पहुंचने के लिए कई साधन आसानी से मिल सकते हैं।
दुबई की शान कहे जाने वाला ये होटल मेहमानो की मेहमान नवाजी भी गोल्ड ipad देकर की जाती है...




