Advertisement :
मोमबत्ती और साबुन बेचने से शुरुआत करने वाले कोलगेट की सफलता की कहानी | Colgate Success Story In Hind

Advertisement :
इंसान की नियमित प्रक्रिया में एक ऐसा प्रोडक्ट शामिल है जो आज दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट बना हुआ है । दोस्तों हम बात कर रहे है टूथपेस्ट - कोलगेट की. दोस्तों लोगो के बीच ये नाम इतना लोकप्रिय हो गया है की जब भी जनरल स्टोर पर टूथपेस्ट ख़रीदने जाते है तब टूथपेस्ट के बजाय मुँह से कोलगेट शब्द ही निकलता है तो दोस्तों आज हमने सोचा क्यों ना आज कोलगेट के बारे में ही हमारे यूजर को बताया जाये की कोलगेट की शुरुआत कब और कहा से हुईं तो चलिए दोस्तों अब इसकी शुरुआत करते है.
दोस्तों कोलगेट की शुरुआत 145 सालों पुरानी मानी जाती है. कोलगेट की शुरुआत 1873 में हुईं उससे पहले विलियम अमेरिका के न्यूयार्क में साबुन और मोमबत्ती बेचने का काम करते थे। विलियम को इस कार्य में ज्यादा बचत नहीं होने के कारण उन्होंने एक और बिजनेस की शुरुआत करने के बारे में सोचा और काफी संघर्ष के बाद उन्होंने एक टूथपेस्ट की कंपनी बना ली और इसको नाम दिया कोलगेट.
विलियम ने पहली बार साल 1873 अपना टूथपेस्ट बेचना शुरू किया. शुरुआत में तकनिकी मशीने नहीं होने के कारण विलियम ने टूथपेस्ट को डिब्बों में डालकर ही मार्केट में बेचना शुरू कर दिया आज जिस तरह घी के डिब्बे में हम घी को उंगली डालकर निकालते है उसी तरह उस दौर में कोलगेट को भी इसी तरह निकला जाता था।
बाद में विलियम ने इसमें बदलाव किया और 1896 पहली बार कोलगेट को डिब्बे से बदलकर ट्यूब में बदलाव किया। इससे लोगो को और आसानी हो गई और टूथपेस्ट की भी बचत होने लगी कोलगेट की बढ़ती लोकप्रियता को देख साल 1928 में पामोलीव नामक कंपनी ने इसे खरीद लिया और वर्ष 1953 में इसका नाम कोलगेट से बदलकर कोलगेट पामोलीव कर दिया. ये कंपनी मार्केट में ब्यूटी प्रोडक्ट सेल पर ज्यादा फोकस करती थी
इस कंपनी के अनुसार कोलगेट यानी माउत ऐंड टीथ ये कंपनी कोलगेट के अलावा किसी और अन्य ब्रांड का प्रयोग नहीं होता है। शुरुआत से अमेरिका में कोलगेट शीर्ष पर काबिज है। कोलगेट की सफलता यही नहीं रुकी और एक के बाद एक मुकाम हासिल करते करती गई. लेकिन कोलगेट की इस सफलता के सफर में पहली रूकावट आयी गेंम्बल नामक कंपनी गेंम्बल ने टूथपेस्ट में फ्लुओरिड वाला टूथपेस्ट मार्केट में उतारा "प्रोडक्ट एंड गैंबल" के इस कदम ने कोलगेट की मुश्किलें बढ़ा दी। कोलगेट ने इस का तोड़ निकालने के लिए काफी समय ले लिया तब तक "प्रॉडक्ट एंड गेंबल" अमेरका का नंबर वन टूथपेस्ट बन गया था।
Advertisement :
प्रोडक्ट एंड गैंबल ने अपनी सफलता पर इतना नाज हो गया था की उसने कोलगेट को और पीछे छोड़ने के चक्कर में उन्होंने क्रेस्ट के मार्केट में 52 प्रोडक्ट और लांच कर दिए ।
सभी ब्रांड की एक अपनी खूबी थी । इस कारण लोगो के बीच में एक संदेह पैदा हो गया की कौनसा प्रोडक्ट ले. इस कारण लोगो ने कोलगेट का हाथ थाम लिया बाद में कोलगेट ने कोलगेट टोटल 1992 में बाजार में लॉन्च किया और इस प्रोडक्ट में तीन बातों पर ज्यादा फोकस किया.
1. दांतो से केविटीज को जड़ से ख़त्म करना
2. मसूड़ों की परेशानी से निजात
3. दांतो की क्लीन सफाई
अपने इस टूथपेस्ट में बदलाव लाते है ही कोलगेट एक बार फिर अमेरिका में नंबर वन बन गया। आज पूरी दुनिया में कोलगेट ने अपना झाल फैला रखा है । आज दुनिया के 100 घरो में से 65 में कोलगेट का प्रयोग किया जाता है। कोलगेट आज पूरी दुनिया में नंबर वन टूथपेस्ट है। भारत में कोलगेट ने टीवी ऐड के लिए बड़ी हस्तियों को अपना प्रमोटर बना रखा है उसमे बॉलीवुड की स्टार प्रियंका चोपड़ा , करीना कपूर शामिल है.
1. कोलगेट आज पूरी दुनिया में 200 से भी अधिक देशो में बिकता है ।
2. कोलगेट के हर साल दो अरब से भी ज्यादा टूथबर्श बिकते है।
3. कोलगेट और पामोलीव का कुल मुनाफा सालाना 2.5 अरब है.
4. कोलगेट शुरुआत में मोमबत्ती और साबुन बेचती थी.
दोस्तों अब आप भी कोलगेट की पूरी कहानी समझ गए होंगे हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़कर कैसा वो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और जानकारी अपने सोशल अकाउंट पर जरूर शेयर करे ताकि इस जानकरी का फायदा और लोगो को भी मिल सके.
Advertisement :
"हार मान कर छोड़ देना सबसे आसान बात है लेकिन बिना हारे, बिना थके, संघर्ष करते रहना यह विजेता के असली गुण है ।"
मोमबत्ती और साबुन बेचने से शुरुआत करने वाले कोलगेट की सफलता की कहानी | Colgate Success Story In Hind




