x

30 की उम्र में कदम रखने से पहले इन 15 बातों पर करे अमल | 15 Things to Remember Before Entering 30

By N.j / About :-7 years ago

दोस्तों जीवन में बचपन का वो सुनहरा पड़ाव कब खत्म हो जाता है । वो इंसान को पता ही नहीं चलता खेल-कूद मौज मस्ती सब बचपन के साथ ही चली जाती है । धीरे -धीरे इंसान पर जिम्मेदारियां आना शुरू हो जाती है जब इंसान अपनी शिक्षा पूरी कर लेते है तब घर वालो को उसकी शादी की ज्यादा फ़िक्र होने लग जाती है। इन सभी पड़ावों को पार करते करते इंसान 30 पार हो जाता है। और अपने जीवन की लगभग आधी जिंदगी जी लेता है। दोस्तों 30 की उम्र का मतलब आपके ऊपर जिम्मेदारियों का पहाड़ आना इन सभी को पूरा करने में इंसान अपने जीवन की कुछ अहम चीजे भूल जाता है, व्यक्ति को अपने जीवन में 30 साल की उम्र से पहले आगे के पड़ाव के पूर्ण रूप से परिपक्व होने की सीख लेनी चाहिए ताकि वो अपने आगे के जीवन को सुखमय तरीके से जी सके इसीलिए दोस्तों आज हम आपके लिए 15 ऐसी बातें लेकर आये है जो आप 30 की उम्र से पहले करना शुरू कर दे तो आपकी आगे की जिंदगी एकदम मक्खन हो जाएंगी.

#1. सेहत की समस्या को टालने की आदत छोड़े

व्यक्ति को जीवन में चाहे कोई भी खुशी ना मिले लेकिन व्यक्ति को अपने स्वास्थय को लेकर जीवन में लापरवाह नहीं होना चाहिए । फिर चाहे वो समस्या शारारिक हो या मानसिक.इस उम्र में के दौर आपकी स्वास्थय को लेकर की गई लापरवाही जीवन भर परेशान कर सकती है। इस उम्र के दौरान आप अपनी सोच जितनी सकारात्मक रखेंगे आप उतना ही अपनी परेशानियों को झेलने में सक्षम होंगे स्वास्थ्य को लेकर महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने एक बात कहीं थी - "स्वास्थ्य के बिना जीवन… जीवन नहीं है। यह सिर्फ एक आलस्य और दुःख की अवस्था है – मृत्यु का प्रतिबिंब है। "- अल्बर्ट आइंस्टीन

#2. नई जगहों पर घूमने निकले

जब भी मौका मिले दोस्तों के साथ घूमने का मौका ना गवाएं इससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा का विस्तार होता है और आपका मुंड बिलकुल कुल हो जाता है. इस बार संडे को घर पर बैठकर अपनी संडे की छुट्टी जाया मत करना और निकल पड़ना एक लंबी सवारी पर.

#3. कड़ी मेहनत की जरुरत

बचपन में व्यक्ति की सीखने की क्षमता ज्यादा होती है लेकिन इसके उलट 30 साल की उम्र में व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता इस उम्र में आप कोई भी स्किल आसानी से नहीं सीख नहीं पाते उसको समझने के लिए आपको काफी समय लगता है इस उम्र में ये सब करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की सबसे ज्यादा जरुरत होती है. इसके अलावा आपके पास दूसरा कोई रास्ता भी नहीं होता है.

#4. नकारात्मक सोच वाले लोगो से रखे दुरी

जीवन में नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से हमेशा 10 कदम दूर रहे है क्योंकि वो आपमें कभी भी सकारात्मक सोच उत्पन नहीं होने देंगे और ये सोच आपके जीवन को पीछे धकेल सकती है बेहतर होगा लक्ष्य का खुद चुनाव करे.

#5. पढ़ाई से दूरी न बनाये

इस उम्र में ये गलती सभी व्यक्ति करते है घर की जिम्मेदारियां सिर पर आने के बाद वो पढ़ाई को बोझ समझने लगते है जो बहुत बड़ी बेवकूफी है जीवन में पढ़ने की कोई उम्र निर्धारित नहीं है जीवन में किताबों से हमेशा मित्रता बनाये रखे.

#6.व्यायाम करना न छोड़े

व्यक्ति को जीवन में व्यायाम का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए लेकिन इस उम्र के पड़ाव में आलस शब्द इंसान को सब कुछ छुड़ा देता है सुबह उठते ही उन्हें ऐसा लगता है यार क्या व्यायाम करना है अभी ऑफिस का टाइम हो जायेगा ये करना वो करना हजारो सोच दिमाग में भर जाती है जीवन में ऐसी गलती ना करे और हमेशा सुबह उठकर 30 मिनट व्यायाम को जरूर दे.

#7.पैसे की बचत करना सीखें

व्यक्ति शादीशुदा जीवन में सप्ताह के कुछ दिन ऐसे गिनता है आज शुक्रवार हो गया कल शनिवार है फिर संडे है खूब जम कर पार्टी करेंगे यार. और इस एक दिन में ही वो अपने महीने की 15% कमाई फिजूल खर्च कर देता है जो दोस्तों इस उम्र में काफी गलत है खुद को सक्षम बनाये और भविष्य के लिए पैसे जोड़े ताकि वो जरूरत के समय आपके काम आ सके.

#8. खाना पकाना सीख ले

भईया ये कला तो हर इंसान को सीख लेनी चाहिए हम ये भी नहीं कह रहे है की आप संजीव कपूर बन जाओ बस काम चलाऊ सीख ले ताकि बीवी कभी नाराज हो के मायके चली जाये तो खाना तो बनाकर खा ले.

#9. नये लोगो से मिलते रहे

इस उम्र में लोग दोस्ती का दायरा सीमित कर लेते है और उनसे से भी बस सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक दूसरे के हाल चाल पूछ लेते है. जो एक गलत आदत है नये लोगो से मिलना सीखें उनके साथ समय बिताये तभी आप आगे परिपक्व हो पाएंगे.

#10. जोखिम लेने से पीछे ना हटे

इस उम्र के पड़ाव में कदम रखते ही व्यक्ति खुद को स्थायी करने के बारे में सोचने लग जाता है. किसी भी नई चीज को पाने सीखने की जोखिम बिलकुल नहीं लेना चाहता इस कारण वो जीवन में कई सुनहरे मौके गवां देता है। यदि जीवन में कुछ बदलता हुआ देखना चाहते हो तो रिस्क लेना सीखें एक बार असफल होंगे दो बार होंगे लेकिन जब सफल होंगे तब आपकी खुशी आपकी जिंदगी बदल देगी.

#11. माफ़ करना और भूलना सीखें

जीवन में कब तक किसी बात को लेकर खुद को परेशान करते रहोंगे इस उम्र के पड़ाव में कदम रखने से पहले वो सभी चीजे भुला दे जो आपको सोचने के लिए मजबूर करती है और ये सोचे की मुझे आगे भी अपने परिवार के लिए कुछ करना है मेरी जिंदगी यही खत्म नहीं हो गई.

#12. वर्क से लें ब्रेक

दोस्तों जीवन में हमेशा काम चलता रहता है लेकिन दोस्तों अपने दिमाग को थोड़ी रेस्ट देने के लिए जब भी मौका मिले छुट्टी ले और अपने परिवार के साथ समय बिताये.

#13. समय के साथ बदलाव का सामना करना सीखें

हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव आते रहते है। लेकिन यदि आप समय के साथ खुद में बदलाव नहीं लाएंगे तो आप कभी सफल नहीं हो पाएंगे और आप को हर जगह हार का सामना करना पड़ेगा. हमेशा समय के साथ खुद को बदलने की कोशिश करें

#14. हां बोलने की आदत सुधारे

जीवन में अपनी  हर बात पर "हां" बोलने की आदत को सुधार ले ये आपको जीवन में कहीं मुश्किलों में डाल सकती है। परिस्थिति के अनुकूल रहकर इस शब्द का प्रयोग करे.

#15. सपने देखने ना छोड़े

30 की उम्र आते ही ये मत सोचिये की मेरी जिंदगी खत्म हो गई है ऐसा बिलकुल नहीं सोचे जीवन में सपने देखने की सोच खत्म ना होने दे हमेशा नई सोच और टारगेट के साथ जीवन को जिये.

30 की उम्र में कदम रखने से पहले इन 15 बातों पर करे अमल | 15 Things to Remember Before Entering 30