x

आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो न करें ये गलतियाँ ! Credit Card Mistakes In Hindi

By Tanishka / About :-2 years ago

क्रेडिट कार्ड को इस तरह से ना लेवे काम हो सकती है मुसीबत !

क्रेडिट कार्ड का उपयोग वर्तमान समय में लगभग सभी के द्वारा किया जाता है पर क्या आप जानते है की क्रेडिट कार्ड वितीय सुविधाओ के लिये उपयोग में लिया जाता है लेकिन एक गलत कदम से आपको बहुत बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है तो आईये आपको किसी मुसीबत का सामना ना करना पड़े इसलिए आपके लिये हम इस ब्लॉग के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की सभी जानकारियां लेकर आये है जिससे आपको भविष्य में क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित किसी भी मुसीबत का सामना न करना पड़े! हमे उम्मीद है की हमारा यह ब्लॉग आपको क्रेडिट कार्ड के कारण होने वाली गलती को दूर करने में आपकी मदद करेगा!

क्रेडिट कार्ड क्या है ? | Credit Card Mistakes In Hindi

 क्रेडिट कार्ड का तो उपयोग हर कोई कर लेता है. लेकिन इससे गलती होने का एक कारण ये हो सकता है की आप क्रेडिट कार्ड की परिभाषा से स्पष्ट नही है तो निश्चिंत हो जाइए निचे क्रेडिट कार्ड को परिभाषित किया गया है-

क्रेडिट कार्ड को वित्तीय उपकरण माना जाता है जिसके द्वारा व्यक्ति वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी बिना नकद के आसानी से कर सकता है यह एक ऋण की तरह होता है जिसको बाद में चुकाया जाता है जब क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जाता है तब आप एक निश्चित राशी को सिमित अवधि के लिये ऋण ले सकते है आपको एक समय के बाद इसे वापस लौटाना होगा.

क्रेडिट कार्ड का सबसे ज्यादा उपयोग खरीददारी करने के लिये किया जाता है जिसके साथ अनेक सुविधा, विभिन्न लाभ और ऑफ़र मिलते है इन सभी के अलावा इसकी सबसे बड़ी खासियत ये हे की आपको यह वितीय सुरक्षा प्रदान करता है मान लो आपके पास नकद नही है तो खरीददारी या अन्य किसी काम के लिये आप क्रेडिट कार्ड के द्वारा नकद नही होते हुए भी अपना काम पूरा कर सकते है. लेकिन क्रेडिट कार्ड का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाना चाहिए ताकि आपको कोई नुकसान नही हो और आप किसी मुसीबत में भी न पड़े.

क्रेडिट- कार्ड से होने वाले लाभ | Credit Card Mistakes In Hindi

क्रेडिट कार्ड से कई प्रकार के लाभ होते है जैसे आर्थिक स्वतंत्रता, ऑनलाइन शौपिंग, इएमआई- सुविधा, खर्चे का रिकॉर्ड, साख आदि कई-प्रकार की सुविधा मिलती है इन सुविधाओ को निचे पॉइंटो में बताया गया है-

  • आर्थिक स्वतंत्रता: क्रेडिट कार्ड से आपको आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है यह आपको अपने खर्चे के लिये रुपयों की व्यवस्था करता है।
  •  क्रेडिट स्कोर : क्रेडिट कार्ड के सही उपयोग से क्रेडिट स्कोर को काफी अच्छेहो जाते है. 
  • ऑनलाइन शौपिंग: ऑनलाइन तरीके से शौपिंग करना काफी आसान और सुरक्षित होता है
  • एमआई- सुविधा: यदि आप बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हो और इसमें आप अपनी बचत को नहीं डुबाना चाहते हैं तो आप अपना भुगतान क्रेडिट कार्ड से कर सकते है.
  • साख: क्रेडिट कार्ड से आपके साख बढती है जिससे आपको कभी  भविष्य में लोन लेने में सुविधा मिलती है.

क्रेडिट कार्ड के वे काम जो आपको नही करने चाहिए नही तो हो सकती है मुसीबत.

आजकल क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना आम बात है लेकिन क्रेडिट कार्ड से अनजाने में हुई गलती से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है तो आईये आपको बताते है की वे कौनसी गलतियाँ है जो आपको नही करनी चाहिए-

अक्सर कई बार यह देखा जाता है की लोग क्रेडिट कार्ड की फोटो को अपने स्मार्ट फ़ोन में सेव कर लेते है यह गलती आपको बिलकुल भी नही करनी चाहिए क्योकि आपके कार्ड पर कार्ड नंबर, एक्सपायरी दिनांक और CVV नंबर लिखे होते है अगर यह तीनो डाटा किसी चोर या हैकर के हाथ लग गया तो आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट का उपयोग बिना OTP के कर लिया जायेगा। क्रेडिट कार्ड से कई इस प्रकार के लेनदेन होते है जिनमे OTP की आवश्यकता नही होती है और यदि ऐसा हुआ तो आप मुसीबत में पड़ जायेगे.  

क्रेडिट कार्ड को लेकर और भी कई गलतियाँ है जैसे धन का अधिक अपव्यय, अनुचित उपयोग, एक से अधिक क्रेडिट कार्ड, भुगतान न करना और ब्याज का भुगतान नही करना इन सभी गलतियों को करने से आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है ये वे गलतियाँ है जो ज्यादा होती है.

आपको इन होने वाली गलतियों से दूर रहे हमे उम्मीद है की आप इन गलतियों को जानबुझकर नही करेंगे जिससे आपको किसी भी मुसीबत का सामना न करना पड़े. | Credit Card Mistakes In Hindi

आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो न करें ये गलतियाँ ! Credit Card Mistakes In Hindi