x

Samsung Galaxy Smart Ring: जल्द ही होगा लांच, जाने इसकी खास बातें!

By Tanishka / About :-2 years ago

Samsung Galaxy Smart Ring

Samsung galaxy कंपनी ने पहली बार नई Ring को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखाई थी सैमसंग कंपनी की यह रिंग वर्ष 2024 तक बाजार में आएगी यह एक स्मार्ट रिंग है आप सैमसंग गैलेक्सी रिंग के रूप में सैमसंग से एक नए वियरेबल के लिए तैयार हो जाइए। यह स्मार्ट रिंग जल्द ही बाजारों में आने वाली है जिसकी ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है इस स्मार्ट रिंग की एक झलक ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखाई दी है तो आईये आपको सैमसंग गैलेक्सी के द्वारा लॉन्च की जाने वाली इस स्मार्ट रिंग के बारे में आपको विस्तार से बताते है

ऐसा माना जा रहा है की सैमसंग गैलेक्सी की इस रिंग में ईसीजी सेंसर होगा जिसके माद्यम से आपके रक्तप्रवाह की निगरानी की जायेगी सैमसंग हेल्थ, कंपनी की स्वास्थ्य ट्रैकिंग पहल से मजबूत जुड़ाव की उम्मीद है। गैलेक्सी रिंग के आने के बाद बाज़ार में पहले से मौजूद फिटनेस ट्रेकिंग रिंग के लिये एक प्रतियोगी साबित होगी. ऐसा केवल माना जा रहा है. Samsung Galaxy Smart Ring

आखिर सैमसंग गैलेक्सी की क्या है कुछ खास बाते?

सैमसंग गैलेक्सी रिंग की साइज़ नौ अलग-अलग प्रकार की होगी यह रिंग से XL  तक की साइज़ में होगी यह रिंग जिनके नाम विभिन नाम इस प्रकार होंगे SM-Q500, SM-Q501, SM-Q502, SM-Q503, SM-Q505, SM-Q506, SM-Q507, SM-Q508 और SM-Q509 हैं.

इस डिवाइस के कुछ फीचर्स भी है इसमें हेल्थ फीचर्स को ट्रैक किया जायेगा और डिवाइस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, रेस्पिरेटरी रेट ट्रैकिंग, स्लीप ऑनसेट टाइम और स्लीप मूवमेंट ट्रैकिंग की जानकरी भी इस डिवाइस से मिलेगी और इनके साथ ही यह रिंग  नेचुरल साइकल्स के साथ इंटीग्रेट होकर फर्टिलिटी ट्रैकिंग की सुविधा भी देगी आदि सभी जानकारी की पुष्टि Hon Pak के द्वारा की गयी.यह डिवाइस Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में आएगा. Samsung Galaxy Smart Ring

 

Samsung Galaxy Smart Ring: जल्द ही होगा लांच, जाने इसकी खास बातें!