Advertisement :
यहां जानिए गर्मी से सेहत पर पड़ने वाला असर | Summer Effects on Health in Hindi

Advertisement :
क्या आपको भी लगती है ज्यादा गर्मी, जाने इसके कारण और उपाय | Summer Effects On Health In Hindi : वर्तमान में देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है. इस वर्ष मई माह में गर्मी का अत्यधिक प्रकोप है और एसी ही प्रचंड गर्मी जून- जुलाई में होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नही है. गर्मी के तापमान में धूप में अधिक समय बिताने, तेजी से बदलते आहार और बिना पानी के शरीर का उपचार नही होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट्स की माने तो इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, आंखों की समस्याएं जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए तेज धूप से बचने की सलाह दी जाती है. लेकिन कई लोग ऐसे होते जिनको अधिक गर्मी लगती है और इसी गर्मी के कारण वें बीमार हो जाते है.
शरीर का तापमान
आपके शरीर का तापमान आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिये सही होना अनिवार्य है हमारे शारीर का तापमान 98.6°F यानी 37°C होना चाहिए यदि आपके शरीर का तापमान इससे कम या ज्यादा हुआ तो यह किसी समस्या के होने का संकेत होता है आपको बुखार, शारीरिक क्षमता, उम्र, आदि कई प्रकार की समस्याए हो सकती है. शरीर खुद ही अपने हिसाब से तापमान को कंट्रोल करता है लेकिन कई ऐसे कारण होते है जिससे गर्मी ज्यादा होती है.
गर्मी ज्यादा लगने के कारण Summer Effects On Health In Hindi
- अधिक तापमान वाले मौसम में गर्मी अधिक लगती है जब वायुमंडल में परिवर्तन होता है उससे भी आपको आधिक गर्मी का अनुभव होता है.
- वैज्ञानिको का यह मानना है की जब आप ज्यादा स्ट्रेस में होते है तो ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाते हैं. फिर शरीर के मुख्य अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे आपको ज्यादा गर्मी लगती है.
- वैज्ञानिको का तर्क है की हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन वाला सिस्टम तापमान को कंट्रोल करता है जब ब्लड वेसेल्स फैलता है, तो इससे ब्लड फ्लो अधिक तेजी से होने लगता है जब ब्लड की रफ्तार बढ़ती है तो शरीर के अंदर अधिक ऊर्जा पैदा होने लगती है.इसलिए हमे ज्यादा गर्मी लग सकती है.वहीं, जब ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं तो ब्लड सर्कुलेशन सही तरह नहीं हो पाता है और इस तरह गर्मी लगती है.
- जब आप गर्म-मसालों का अधिक खाने में उपयोग करते हो तो इससे आपकी हार्ट गति बढ़ती है और गर्मी ज्यादा लगती है और इसके साथ ही पसीना अधिक निकलता है यदि आप धुम्रपान करते है या ज्यादा शराब का सेवन करते है तो आपको इससे गर्मी आधिक लगती है.
इन तर्को के अलावा और भी कई ऐसे कारण है जिनसे आपको गर्मी लगती है
- अध्ययन के मुताबिक महिलाओं के तुलना में पुरुषो का तापमान अधिक होता है
- जिन व्यक्तियों में मोटापा की अधिक होता है उन्हें गर्मी अधिक लगती है
- अंडरएक्टिव थायरॉयड के कारण भी बहुत ज्यादा गर्मी लगती है ओर्र एनीमिया, हार्ट डिजीज में भी गर्मी ज्यादा लगती है
शरीर का तापमान को कैसे बनाकर रखे ?
- आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहे.
- बिना किसी काम से भर धुप में जाने से बचे.
- शरीर के तापमान को सही रखने के लिये नेचुरल हाइड्रेटिंग जैसे खीरा, तरबूज-खरबूज, ककड़ी, दही छाछ, पुदीन जैसी चीजें को खाना चाहिए.
- आपको नारियल पानी और नींबू पानी को दिन में कम से कम 2-3 बार पीना चाहिए.
- आप सुबह के समय गहरी सांस लें और कुछ हल्के एक्सरसाइज करें.
- अपने पैरों को कुछ देर ठंडे पानी में भी रखने चाहिए . Summer Effects On Health In Hindi
यहां जानिए गर्मी से सेहत पर पड़ने वाला असर | Summer Effects on Health in Hindi




