Advertisement :
हेल्दी-स्ट्रॉन्ग बालों के लिए कॉफी से बने हेयर-मास्क। Hair Coffee Masks

Advertisement :
बालों को मजबूत बनाने हेतु अपनाएं कॉफ़ी से बने घरेलू हेयर-मास्क ! Hair Coffee Masks
आज के समय में ज्यादातर लोग कॉफ़ी पीना पसंद करते है, सबके घरो में कॉफ़ी मौजूद होती है, जैसे कॉफ़ी पीने से कई फायदे होते है, वैसे कॉफ़ी को बालो में लगाने से भी कई फायदे मिलते है जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना कॉफ़ी में कई प्रकार के पोषक-तत्व मौजूद होते है जो आपके बालो के लिये बहुत फायदेमंद है कॉफ़ी को बालो में हेयर-मास्क के रूप में अप्लाई कर सकते है कॉफ़ी से पांच प्रकार के घरेलू हेयर-मास्क बनाये जा सकते है तो आइये देखते है की वह कोनसे पांच घरेलू हेयर-मास्क है? जो आपके बालो को लम्बे, घने, काले और मजबूत करते है.
कॉफ़ी से बालों को होने वाले फायदे | Hair Coffee Masks
एक्सपर्ट्स का कहना है की कॉफ़ी पतले बालों की समस्या को रोकने में मदद करता है। कॉफ़ी का इस्तेमाल करने से DHT का प्रभाव कम हो जाता है यह एक ऐसा हॉर्मोन है जो हेयर थिनिंग की समस्या को बढ़ता है। इसके साथ ही यह बैरियर फंक्शन और फॉलिक्युलर पेनिट्रेशन को भी इम्प्रूव करता है, वहीं हेल्दी हेयर ग्रोथ को स्टिमुलेट करता है। कॉफ़ी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हेयर डैमेज से सुरक्षा प्रदान करता है। कॉफ़ी से बालों को जो फायदे मिलते है वे निम्न प्रकार है-
- कॉफ़ी हेयर ग्रोथ को उत्तेजित करती है.
- कॉफ़ी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करती है.
- हेयर फॉल कंट्रोल करें
- नेचुरल हेयर डाई की तरह काम करता है
कॉफ़ी से बने घरेलू हेयर-मास्क
यहाँ में आपको काफी से बने घरेलू हेयर-मास्क के बारे में बताने जा रही हूँ।
1. कॉफ़ी और नारियल का तेल
Advertisement :
कॉफ़ी और नारियल के तेल दोनों में ही भरपूर मात्रा में कई पोषक तत्व पाए जाते है जो आपको अपने लंबे और स्ट्रॉन्ग बाल करने के लिये काफी फायदेमंद होता है इसको बनाने के लिये 1 बड़ी चम्मच कॉफी और 1 बड़ी चम्मच गुनगुना नारियल का तेल लेकर इसका अच्छे से पेस्ट तैयार करना है फिर इसे बालों पर 1 घंटे लगाकर छोड़ देना है बाद में शैम्पू से बालो को अच्छे से धो लें। यह हेयर मास्क आपके बालों को कंडीशन और मुलायम बना देगा। इसके लगातार उपयोग से बालों का विकास होता है और साथ ही आपका हेयर फॉल भी कम होता है.
2. कॉफ़ी और दही का हेयर मास्क
आपके बालो में नमी की कमी है तो दही और कॉफ़ी का हेयर पेक आपके लिये फायदेमंद होगा, दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। यह बालों को सिल्की करता है इसका हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक कप ताजा दही और एक बड़ी चम्मच कॉफी को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें इस पेक में नींबू का रस भी मिलाएं। अब इसे अपने स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाकर रखे इसके बाद बालों को पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए हर 2 हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें.
3. कॉफ़ी और शहद
यदि आपको बालों में एक्सट्रा शाइन चाहिए तो आप कॉफ़ी और शहद के हेयर पेक का इस्तेमाल करें.जो आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगा, इसको बनाने के लिये 1 बड़ी चम्मच कॉफी और 1 बड़ी चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिये अब हल्के गीले बालों पर इस मास्क को लगाएं. 20 मिनट तक लगा रहने दे फिर पानी से बालो को धो लें। शहद से बालों को मजबूती मिलती है हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।
4. कॉफ़ी और अंडा
प्रोटीन से युक्त हेयर मास्क आपके बालों को मजबूत बनाने, दो मुंहे बालों को रोकने, डैमेज बालों को रिपेयर करने और हेयर ग्रोथ करने में मदद करता है। आप 1 बड़ी चम्मच कॉफी और 1 अंडे के सफेद भाग दोनों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें फिर बालो में 20-30 मिनट के लिए लगाकर रखे बाद में बाद में बालों को शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। आपके बाल काले घने और सुरक्षित लम्बे बाल हो जायेगे.
5. कॉफ़ी हेयर ओइल
आपके बालो के डैंड्रफ को कम करने के लिये कॉफ़ी हेयर ऑयल आपके लिये काफी मददगार साबित हो सकता है यह आपके बालो के ग्रोथ को भी बूस्ट करता है कॉफ़ी हेयर ऑयल बनाने के लिये आपको आपके पसंदीदा किसी भी ऑयल में कॉफ़ी को अच्छे से मिला ले. और 5-10 मिनट अच्छे से मालिश करें इसे 2-3 घंटो तक बालो में लगाकर छोड़ दे फिर बालों को शैम्पू से धो लें. इनमें मौजूद सभी पोषक तत्व बाल तथा स्कैल्प की सेहत के लिए बेहद खास होते हैं। Hair Coffee Masks
Advertisement :
हेल्दी-स्ट्रॉन्ग बालों के लिए कॉफी से बने हेयर-मास्क। Hair Coffee Masks




