x

कभी सोचा है लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होती और क्या है इसका कारण...

By lalita / About :-2 years ago

Tradition and mindset

अक्सर लड़कियां भी लड़कों की तरह ही जींस, टीशर्ट, शर्ट, पैंट, ट्राउज़र आदि पहनती हैं। मगर फिर भी दोनों के कपड़ों में काफी डिफरेंस होता हैं। क्या आपने कभी बात को नोटिस किया हैं।आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि आखिर लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होती या फिर होती भी हैं तो वो उसमें कुछ क्यों नहीं रखती। आज के समय की बात करे तो पहनावे में काफी बदलाव आया हैं।

ये हमारी परंपरा और मानसिकता से जुड़ा मसला हैं

बनी बनाई फॉर्मल शर्ट हो या फिर स्कूल से मिली हुई स्कूल ड्रेस इन दोनों ही सूरतों में ज्यादातर शर्ट पर पॉकेट बनी हुई मिलती हैं लेकिन अगर लड़कियां खुद से टेलर को शर्ट बनने के लिए देती हैं तो उसमें पॉकेट लगवाने से परहेज करती हैं।हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक नहीं बल्कि पुरानी परंपरा और मानसिकता छिपी है। पहले जमाने में महिलाओं के कपड़ों में जेब नहीं होती थी। शर्ट में पॉकेट के न होने के पीछे कुछ साइंटिफिक कारण तो नहीं हैं।

ऐसा इसलिए होता था क्योंकि अगर जेब होगी तो उसमें महिलाएं कुछ न कुछ जरूर रखेंगी और सामने की तरफ उभरा हुआ दिखाई देगा जो देखने में अच्छा नहीं लगेगा।यही वजह है कि लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं होती। भले ही जमाना बदल गया हो लेकिन ये बात लड़कियां आज भी मानती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि पॉकेट ठीक उनके ब्रेस्ट के ऊपर बनी होने के कारण से लड़कियां पॉकेट इस्तेमाल नहीं करती। अब लड़कियां अपनी मर्जी की मालकिन हैं और तमाम विरोधों के बावजूद अपनी पसंद के ही कपड़े पहनती हैं। अब शर्ट में पॉकेट रखना है या नहीं उनकी मर्जी पर डिपेंड करता हैं।

कभी सोचा है लड़कियों की शर्ट में पॉकेट क्यों नहीं होती और क्या है इसका कारण...