x

जयपुर के दर्शनीय स्थल | Famous Places Of Jaipur

By N.j / About :-8 years ago

जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल |  All About Famous Places Of Jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे गुलाबी नगर के नाम से भी जाना जाता है गुलाबी नगर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था अपने किलो की सुंदरता और विशाल किलों की बनावट राजस्थान वासियों व यहाँ पर विदेशों से आये सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते है यहाँ  की एक और महत्वपूर्ण बात है पर्यटकों के लिए यहाँ पर मन को लुभाने वाली हस्तशिल्पों की दुकाने सजी रहती है गुलाबी नगर में होने वाले पर्व पर शामिल हो सकते है यहाँ ये त्यौहार बड़े धूम- धाम से मनाये जाते है तीज, गणगौर और काइट फेस्टीवल प्रमुख है गर्मियों के दिनों में यहाँ काफी धुप व तापमान अधिक रहता है तो आप ध्यान रखे जब भी जयपुर में घूमने का मन करे तो आप यहाँ पर सर्दियों के दिनों में आये जयपुर आने के लिए हवाई मार्ग और रेल मार्ग की सारी सुविधाये उपलब्ध है.

जयपुर के प्रमुख पयर्टन स्थल 

#1. आमेर किला | Amer Fort Jaipur

आमेर किले का निर्माण महाराजा मान सिंह प्रथम ने करवाया था इसमें विशाल दरवाजों और पथरीले रास्तों के साथ हिंदू वास्तुकला का कलात्मक नमूना है। पहाड़ की ऊचाई पर बने इस किले का निर्माण लाल संगमरमर और बलुवा पत्थरों से किया गया है. इसमें शाही विरासत का दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और सुख निवास जिसमे एयर कंडीशनर का अहसास दिलाने के लिए काफी सुन्दर तरीके से प्राकृतिक जल प्रवाह भी बनाया गया है आमेर किले में शिला माता का मंदिर भी है आक्रमण से बचने के लिए यहाँ पर एक गुप्त रास्ता भी बना हुआ है जो इसे दुसरे किले जयगढ़ तक ले जाता है.

#2. जयगढ़ किला | Jaigarh Kila Jaipur

महाराजा जय सिंह द्वारा निर्माण किया गया ये किला जयपुर के आमेर में पहाड़ी भाग चिल के टीला पर बना हुआ है जमीन से 400 मीटर ऊपर बना हुआ है इसके निर्माण करने का प्रमुख कारण आमेर की सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया था इसमें भी एक  गुप्त रास्ता बना हुआ है जो आमेर किले से मिलता है जयगढ़ कुल 3 किलोमीटर लम्बाई व 1 किलोमीटर  चौड़ाई में फैला हुआ है.यहां पर पहियों पर चलने वाली तोप है इसका नाम जयवन है जयगढ़ के अंदर महल बने हुए है जो राजाओ का निवास था यहां बाग़ और संग्रहालय भी बने हुए है.

#3. सिटी पैलेस | City Palace jaipur

महाराजा जय सिंह द्वारा निर्माण किया गया ये किला जयपुर के आमेर में पहाड़ी भाग चिल के टीला पर बना हुआ है जमीन से 400 ऊपर बना हुआ है इसके निर्माण करने का प्रमुख कारण आमेर की सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया था इसमें भी एक  गुप्त रास्ता बना हुआ है जो आमेर किले से मिलता है जयगढ़ कुल 3 किलोमीटर लम्बाई व 1 किलोमीटर  चौड़ाई में फैला हुआ है.यहां पर पहियों पर चलने वाली तोप है इसका नाम जयवन है जयगढ़ के अंदर महल बने हुए है जो राजाओ का निवास था यहां बाग़ और संग्रहालय भी बने हुए है.मुबारक महल, चंद्र महल, मुकुट महल, महारानी का महल, गोविंद मंदिर और सिटी पैलेस संग्रहालय हैं। चंद्र महल सिटी पैलेस का सबसे भीतरी किला है। इसका अपना एक संग्रहालय है और इसमें शाही परिवार के सदस्य रहते हैं । 

#4. हवा महल | Hawa Mahal Jaipur

हवा महल महाराजा  प्रताप सिंह  के द्वारा बनाया गया था. ये गुलाबी नगर के दक्षिण में स्थित है। हवा महल का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के रूप के अनुसार बनाया गया है इस  महल में कुल 1000 हवादार खिड़कियां बनी हुई है जिस कारण ये मधुमखियो के छत्ते की तरह दिखाई देता है।  इस वजह से गर्मियों के दिनों में यहां काफी ठंडी हवा आती है जिसे हम आज की भाषा में कहे तो AC  का अहसास देती है.हवा महल के गुलाबी और लाल पत्थरों का बाहरी हिस्सा सुबहः की धुप में  देखने वाला नजारा होता है 

#5.नाहरगढ़ किला | Nahargarh fort Jaipur

गुलाबी नगर जयपुर की पहड़ियों के ऊपर बने नाहरगढ़ से जयपुर का एक शानदार दृश्य देखने को मिलता है नाहरगढ़ का पूरा अर्थ शेरो का आवास स्थान इस किले से राजस्थान की विरासत की खुशबू आती है. राजा सवाई जयसिंह  जिन्होंने जयपुर शहर को बसाया था उन्होंने ही इस सुन्दर किले का निर्माण करवाया था.इस किले कई ऐतिहासिक घटनाए हुई है. मराठा साम्राज्य के साथ हुए समझौते पर हस्ताक्षर , ये राजाओ का शिकार के बाद रहने का प्रमुख स्थान था.

#6.जंतर मंतर | Jantar Mantar Jaipur

जंतर- मंतर का निर्माण राजा जय सिंह के द्वारा किया गया था इसे आधारिक तोर से राजस्थान का राष्ट्रीय स्मारक किया जा चूका है जंतर- मंतर में खगोलीय उपकरणों  का बहुत विशाल संग्रह है। संगमरमर और राजस्थान के पत्थरों से बना यह खूबसूरत भवन भारत देश का सबसे बड़ा भवन है जंतर मंतर को खगोलीय पिंडों की खोज के लिए बनाया गया। इसमें 14 स्थापित और ध्यानकेंद्रित उपकरण हैं जो समय को मापने, ग्रहणों की भविष्यवाणी करने, तारों की निगरानी करने और सूर्य के चारों ओर धरती की कक्षा का पता लगाने के लिए लगाए गए हैं। 
 

#7. जल महल | Jal Mahal Jaipur

जल महल की बनावट अपने आप में एक वास्तुकला का खूबसूरत नमूना है ये जयपुर की सागर झील के मध्य में बना हुआ है।  राजा जयसिंह ने इसका पुनः निर्माण करवाया और विशाल बना दिया इस महल के अंदर जाते है ही आपको इसकी खूबसूरत बनावट आपका मन मोह लेगी इसके अंदर चमेली बाग काफी खूबसूरत है इसके अंदर 5 मानव द्वीप है जो पक्षियों को अपनी और खींचते है 

#8. राज मंदिर सिनेमा | Raj Mandir Cinema, Jaipur

राजस्थान का ये सिनेना हॉल एशिया का सबसे बड़ा सिनेमा हॉल है ये जयपुर के पांच बत्ती चोराहे भगवान दास रोड  पर स्थित है वर्ल्ड में ये सिनेमा हॉल तीसरे स्थान पर है इस सिनेमा हॉल  के अन्दर जब आप जायेगे तो आपको लगेगा की आप सिनेमा हॉल में नही किसी पार्टी में आये है जो लोग जयपुर में आते है एक बार राजमंदिर जरुर देख कर जाते है ये हॉल हमेशा  हाउसफुल रहता है 

जयपुर के दर्शनीय स्थल | Famous Places Of Jaipur