Advertisement :
बेयर ग्रिल्स का सम्पूर्ण जीवन परिचय | Life Story of Bear Grylls in Hindi

Advertisement :
बेयर ग्रिल्स का जीवन परिचय | All About Life of Bear Grylls in Hindi
- जन्म - 7 जून 1974 (आयु 44), उत्तरी आयरलैंड
- माता - सराह ग्रिल्स
- पिता - माइकल ग्रिल्स
- आवास - थेम्स नदी के पास, और उत्तरी वेल्स में
- व्यवसाय - साहसकर्मी, लेखक, प्रेरक वक्ता, टेलीविज़न प्रस्तुतिकर्ता, चीफ स्काउट
- जीवनसाथी - शारा केनिंग्स नाईट
- बच्चे - जेसी, मारमाड्यूक, और हकलबैरी
बेयर ग्रिल्स के बारे में आप लोग जानते ही होंगे कि बेयर ग्रिल्स को नये-नये स्थानों पर जाना और उन जगहों के बारे में मालूम करना उनको बहुत पसंद है बेयर को यदि किसी ने नर्क लोक में जाने के लिए कहे तो वह बिना किसी निसंकोच चले जायेंगे |
बेयर ग्रिल्स का शो डिस्कवरी चैनल पर आता है जो आज काफी मशहूर हो गया है | बेयर ग्रिल्स के शो का नाम "Man vs. Wild" है, बेयर ग्रिल्स एक ऐसा व्यक्ति है जो संसार के किसी भी जगह पर जीवत रह सकते है | बेयर ग्रिल्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी अपने साथ सर्वाइव करा चुके है और इन्हे जंगलो में सांप-बिच्छू खाने के लिए बोल चुके है |
बेयर ग्रिल्स का यह शो बहुत से लोगो ने देखा है और इस बात को मानते है कि विश्व के एक ऐसे "Survive" है जो किसी भी जगह, किसी भी हालातों में गुजार सकते है | यदि आप लोग भी बेयर ग्रिल्स कि बातों को सही मानते है तो आज हम आपको इस गलतफहमी को दूर करते है :-
बेयर ग्रिल्स का प्रारंभिक जीवन -
Advertisement :
बेयर ग्रिल्स का जन्म 7 जून 1974 को उत्तरी आयरलैंड में हुआ था बेयर ग्रिल्स कि उम्र 44 साल हो चुकी है | बेयर ग्रिल्स एक ब्रिटिश एडवेंचर, टीवी एंकर और लेखक है | बेयर ग्रिल्स के पिता का नाम सर माइकल ग्रिल्स है जो एक पॉलिटिशियन थे और माता का नाम सारा ग्रेवी था जो एक राजनीतिक परिवार से थी बेयर ग्रिल्स कि एक बड़ी सिस्टर भी है उनका नाम लारा था बेयर ग्रिल्स मात्र 7 वर्ष के थे तभी उनकी सिस्टर ने बेयर नाम दिया था | बेयर ग्रिल्स ने अपनी शिक्षा लुड्ग्रोवे स्कूल से की थी, बेयर को शुरुआत से ही घर से बाहर घूमना बहुत पसंद था बेयर ग्रिल्स को लगता था कि वह साधारण नौकरी के लिए नहीं बने है बेयर ग्रिल्स के पिता एक "रॉयल यॉट स्क्वाड्रन" के मेंबर थे और बेयर ने कम उम्र में ही अपने पिता के साथ में क्लाइंबिंग और सेलिंग सीख लिया था और कम उम्र में ही बेयर ने स्काइडाइविंग भी सीख लिया था बेयर ने शोतोकान कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया |
बेयर ग्रिल्स ने अपनी ग्रेजुएशन 'ईटन कॉलेज' से की थी ग्रिल्स ने अपना पहला माउंटेनियरिंग क्लब 'ईटन कॉलेज' से ही बनाया था | ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अपने घर आकर बेयर ग्रिल्स ने अपना कैरियर एक सिक्योरिटी सर्विस में बनाने कि सोची | परन्तु उसके लिए स्पेनिश और जर्मन सीखना बेहद आवश्यक था इस वजह से बेयर ग्रिल्स ने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑफ इंग्लैंड से स्पेनिश और जर्मन सीखना शुरू कर दी उसी वक़्त बेयर ग्रिल्स और उनके दोस्तों ने ब्रिटिश आर्मी में आवेदन करने की सोची जिसमे बेयर ग्रिल्स ने कठिन चयन प्रक्रिया को क्लियर करने में कामयाब रहे और 1994 से लेकर 1997 तक SAS रेजिमेंट का पार्टिसिपेट बने।
सैन्य आरक्षित सेवा -
बेयर ग्रिल्स ने स्कूल छोड़ने के पश्चात इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए सोचा और सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, हिमालय पर्वत श्रृंखला में पदयात्रा करते हुए कुछ महीने बिताए, 1994 से 1997 तक, यूनाइटेड किंगडम महत्वपूर्ण बल में सलेक्शन होने के बाद बेयर ग्रिल्स ने यूनाइटेड किंगडम महत्वपूर्ण बल के 21 रेजिमेंट महत्वपूर्ण वायु सेवा, 21 SAS (R) के साथ जीवन-रक्षा प्रशिक्षक, गश्ती चिकित्सक और घुड़सवार सिपाही के रूप में कुछ समय के लिए सेवा की। बेयर ग्रिल्स ने उत्तरी अफ्रीका में दो बार हिस्सा रहने का दावा किया है | 1996 में बेयर ग्रिल्स केन्या में एक "पैराशूटिंग फ्री फॉल" के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था |
बेयर की पैराशूट की छतरी 1,600 फीट (500 मी.) पर फट गई पैराशूट अधूरा खुलने के कारण से बेयर पैराशूट पैक पर अपनी पीठ के बल पर नीचे आ गिरे जिस वजह से बेयर की तीन कशेरुकाएं टूट गईं | बेयर ग्रिल्स ने बोला कि 'मुझे पैराशूट के मुख्य को काट देना चाहिए था और रिज़र्व को लेना चाहिए था परन्तु मेरे मन में विचार आया कि प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए बहुत वक़्त है | बेयर ग्रिल्स के डॉ. के अनुसार बेयर जिंदगी भर के लिए लकवा से ग्रसित होने से बचे थे | पहले डॉ को यह लग रहा था कि क्या बेयर फिर कभी चल सकेंगे | बेयर ने रिहाई से पहले अगले 18 महीने हेडली कोर्ट के सैन्य स्वास्थ्य लाभ केन्द्र में आने-जाने में बिताए | माउंट एवरेस्ट पर बचपन से चढ़ने का सपना पूरा हो गया |
बेयर ग्रिल्स से जुडी रोचक जानकारियां | Information About Bear Grylls in Hindi
1. बेयर ग्रिल्स का असली नाम “एडवर्ड माइकल ग्रिल्स ” हैं, ये नाम बचपन में उनकी बहन ने दिया था.
Advertisement :
2. बेयर ग्रिल्स UK में 2006 से 2011 तक चले टीवी सीरीज 'Man vs. Wild' के कारण मशहूर हुए.
3. “Man vs. Wild' सीरीज का असली नाम “बोर्न सर्वाइवर: बेयर ग्रिल्स” था.
4. 4 साल की उम्र तक बेयर ग्रिल्स का पालन-पोषण उत्तरी आयरलैंड में हुआ.
5. बेयर ग्रिल्स कराटे में ब्लैक बेल्ट जीत चुके हैं.
6. बेयर ग्रिल्स ईसाई धर्म को मानते हैं और उनका भगवान में बहुत विश्वास हैं.
7. स्कूल पूरा होने के बाद बेयर ग्रिल्स, इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहते थे.
8. बेयर ग्रिल्स के तीन बच्चे हैं.
9. बेयर ने ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस (21 SAS) में तीन वर्ष तक सेवा की हैं.
10. 1998 में, जब वे केवल 23 साल की उम्र के थे तब उन्होंने रीढ की हड्डी 3 जगह से टूटने के बाद भी सबसे कम उम्र में माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.
11. माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने से एक साल पहले, ऊंचाई से कूदते समय उनके पैराशूट में छेद हो गया और वो पीठ के बल गिर पड़े. जिसकी वजह से उसकी रीढ की हड्डी तीन जगह से टूट गई थी.
12. बेयर ग्रिल्स ऐसी बहुत-सी जगहों पर गए हैं जहाँ उनसे पहले कोई इंसान नही गया.
13. बेयर ग्रिल्स अपने घर पर गिटार और पियानो बजाना पसंद करते हैं.
14. बेयर ग्रिल्स ने 2002 में लंदन यूनिवर्सिटीज से हिस्पैनिक स्टडीज में डिग्री प्राप्त की हैं.
15. बेयर ग्रिल्स ने 7,600m की ऊंचाई पर Hot-air balllon के नीचे डिनर करने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया हैं.
16. पिछले साल, उनकी जीवनी की किताब को चीन में प्रभावशाली किताब के लिए सबसे ज्यादा वोट मिली थी.
17. क्या आप को पता है… बेयर ग्रिल्स अपने परिवार से इतना प्यार करते है कि शूटिंग पर जाते वक़्त अपने परिवार की फोटो जूतों में डालकर ले जाते हैं.
18. बेयर ग्रिल्स शो करने के बाद घर जाते ही पेट के कीड़े मारने की दवाई खाते हैं.
19. बेयर ग्रिल्स, अपना मूत्र पीने और मरे हुए जानवरों का दिल खाने के आदि हो चुके हैं.
20. बेयर ग्रिल्स ने आज तक सबसे गंदी चीज बकरे के कच्चे अंडकोष खाए हैं.
बेयर ग्रिल्स का सम्पूर्ण जीवन परिचय | Life Story of Bear Grylls in Hindi




