Advertisement :
जानिए भारत में मनाये जाने वाले 20 त्यौहार | Most Festivals Celebrated In India

Advertisement :
जानिए भारत के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार | All About India's 20 Festivals & Rituals In Hindi
"त्यौहार" अर्थात सभी धर्मों और मजहबों के संस्थापकों और आचार्यों द्वारा ऐसे विशेष दिन का नियत किया जाना जिन पर हम अपने विशेष मनोभावों को प्रगट करने के लिए कुछ विशेष कृत्य करते देखे जाते है और दूसरा कारण ये है कि अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति कि कारण मनुष्य सदा एक ही रस में रहना पसंद नहीं करता, अगर वो वर्ष के प्रत्येक दिन यानि पुरे 365 दिन नित्य प्रति के कार्यों और व्यवसाय, नौकरी आदि में ही लगा रहे तो उसकी मनः स्तिथि और चित्त दोनों में उद्विग्नता का अभाव उत्पन्न हो जायेगा, इसी उद्विग्नता और असंयोगित हो चुकी मनः स्तिथि से निपटने के लिए मनुष्य के जीवन में कुछ नवीनता के साथ आमोद- प्रमोद का भी अनुभव समाहित होना चाहिए जिससे मनुष्य चित्त के स्थिरता के समागम को महसूस कर सके और विश्राम पा सके |
वास्तव में त्यौहार न केवल मनोरंजन पर चलने का मार्ग हैं अपितु ये मनुष्य कि आध्यात्मिक और सामाजिक उन्नति का भी मार्ग प्रशस्त करने में सहायक हैं| भारतीय त्योहारों कि स्थापना प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक कुछ उद्देश्यों कि प्राप्ति के लिए इस सांसारिक पटल पर प्रस्तुत कि गयी है| जनता में जागृति, सद्भावना, ऐक्य संगठन कि वृद्धि करना, लोगों को सुसंकृत, शिष्ट और सुयोग्य नागरिक बनाना और उनमे सामाजिक समरसता कि भावना उत्पन्न करना, साथ ही मनोरंजन और जनमानस में हृदयोल्लास - प्रकाश को समाहित करना ही इन त्योहारों का उद्देश्य है| प्राचीन काल के भारतीय धार्मिक तत्ववेत्ताओं ने भारतवर्ष में मनाये जाने वाले त्योहारों में लौकिक कार्यों के साथ ही धार्मिक तत्वों का भी समावेश कर रखा है| भारतीय त्योहारों कि प्रासंगिकता इस बात से सिद्ध होती है कि यहाँ वर्ष के प्रत्येक दिन ही कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है| भारतीय त्यौहार मनुष्य को न केवल नवजीवन प्रदान करते है अपितु स्फूर्तिप्रदायक भी बनाते हैं, लिहाजा इन त्योहारों के वास्तविक रूप को समझ कर उन्हें ऐसे ही तरीके से मनाया जाना चाहिए जो समाज के लिए हितकारी सिद्ध हैं | ये हमारे समाज के संगठन को सुदृढ़ बनाये रखने का एक आधार हैं इस लिए पूरा राष्ट्र इन त्योहारों को अपने -अपने रीति - रिवाजों के अनुसार मनाता है|
जैसा कि ये सर्विदित है भारतवर्ष विविधिताओं कर देश है, भारत कि ये ख़ासियत यहाँ के त्योहारों में भी खूब परिलक्षित होती है| भारतवर्ष में मनाये जाने वाले त्यौहार भारत के उन्तीस राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में निवास कर रही 125 करोड़ कि आबादी को एक सिरे में पिरोने का कार्य भी करते हैं, इन त्योहारों का विश्लेषीकरण अनिवार्य हो जाता है कि आखिर ऐसे कौन से भारतीय त्यौहार हैं कि जिन्हे पूरे राष्ट्रवासी मानते हैं| भारतवर्ष में मनाये जाने वाले त्योहारों कि कुछ झलकियां नीचे दिए गए अक्षरों में वर्णित कि गई हैं|
भारत में मनाये जाने वाले बीस त्योहारों कि सूची कुछ इस प्रकार हैं:
1. "नवीन संवत्सर" -
हिंदी सम्वत के अनुसार हमारे भारतवर्ष में वर्ष का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है| ब्रम्ह पुराण में इस बात को चिन्हित किया गया है जगत पिता ब्रह्म ने सृष्टि कि रचना भी इसी दिन प्रारम्भ की -
Advertisement :
"चैत्र मासि जग्रत ब्रह्म ससर्ज प्रथमे डहनि |
शुक्ल पक्षे संभगरतु तदा सूर्योदय सति || "
इसी दिन भगवान के मतस्यावातर का आविर्भाव हुआ| सतयुग कर प्रारम्भ भी इसी दिन हुआ और भारतवर्ष के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य के सम्वत प्रथम दिन भी यही है|
2. "नवरात्री" -
via: i1.wp.com
आरम्भ - चैत्र माह और अश्विन माह
कब मनाया जाता है - वर्ष के 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल नवमी तक का समय नवरात्रि के नाम से प्रसिद्द है| वर्ष में दो नवरात्री होती हैं, एक अश्विन मास के शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होकर नवमी तक रहती है और दूसरी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होकर नवमी तक, पहले को शारदीय नवरात्री कहते हैं और दूसरे को वासंती नवरात्री कहते |
3. " रामनवमी"
via: wish4me.com
कब मनाया जाता है - रामनवमी का त्योहार हर वर्ष मार्च से अप्रैल के बीच में पड़ता है यानी "चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि" को मनाया जाता है।
Advertisement :
भारतीय इतिहास में सबसे देदीप्यमान आदर्श चरित्र भगवन राम का ही है| उनके जन्म दिवस को सम्पूर्ण भारवर्ष रामनवमी के पर्व के रूप में मनाता है|
4. "गंगा दशहरा"
via: www.royalbulletin.com
कब मनाया जाता है - ज्येष्ठ शुक्ला दशमी क्यों मनाया जाता है -
वराह पुराण में लिखा हुआ है कि, ज्येष्ठ शुक्ला दशमी बुधवारी में हस्त नक्षत्र में श्रेष्ठ नदी स्वर्ग से अवतीर्ण हुई थी वह दस पापों को नष्ट करती है। इस कारण उस तिथि को दशहरा कहते हैं। हमारे राष्ट्र में पतित पावनी माँ गंगा को समस्त पापों का नाश करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है| पुण्य सलिला, त्रिविध, पापनाशिनी गंगाजी, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी बुधवार के दिन है नक्षत्र में इस धरा पर अवतीर्ण हुईं थीं| इसी लिए इस पर्व को गंगा दशहरा कहते हैं|
5. "रक्षा बंधन" -
via:i.rmbl.ws कब -अगस्त माह में
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन सभी धर्मों के लोगों के बीच समरसता और एकता के सूत्र में बांधने वाले त्यौहार के रूप में मनाया जाता है| रानी कर्णावती के हुमायु के राखी भेजने के इतिहास के कारण ये त्यौहार ज्यादा प्रसिद्द हुआ| श्रवण मास की शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला ये त्यौहार भाई बहन के अमिट प्रेम को प्रदर्शित करता है|
6. "जन्मआष्ट्मी" -
via:kb4images.com
कब मनाया जाता है- सितंबर माह में
क्यों मनाते है - श्री कृष्ण जन्म
इतिहास बताता है की बढ़ते अधर्म के वेग को रोकने और धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को सदा किसी ना किसी रूप में अवतरित होना पड़ा है और उनमे से एक रूप था कृष्णा का जीना जन्म ५२०८ वर्ष पूर्व भद्रा पड़ी अष्टमी बुधवार रोहिणी नक्षत्र में हुआ था| उनके जन्म दिवस को ही जन्मआष्ट्मी के रूप में मनाया जाता है|
7. "विजयादशमी" -
via: livecities.s3.amazonaws.com
कब मनाया जाता है- अक्टूबर माह में
क्यों मनाया जाता है- इस दिन भगवान राम ने लंका पति रावन का वध किया था
ये त्यौहार जिसे दशहरा भी कहते है अश्विन शुक्लदशमी को मनाया जाता है| भगवन राम ने इसी दिन रावण का वध करके अधर्म पर धर्म का परचम लहराया था|
8. "दीपावली" -
via: wikimedia.org
कब मनाया जाता है - नवंबर माह में
क्यों मनाया जाता है - इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास काट कर अयोध्या लोटे इस कारन ये पर्व मनाया जाता है
कार्तिक कृष्णपक्ष को मनाया जाने वाला एक प्रमुख भारतीय त्यौहार है| भारतवर्ष में इसे माँ लक्ष्मी के पूजन व भगवान राम के अयोध्या वापसी पर पुरे नगर को दिए से सजाये जाने के आदेश की लोक कथाओं से जुड़ा हुआ परिलक्षित होता है|
9. "वसंत पंचमी" -
via: inkhabar.com
कब मनाया जाता है - फरवरी माह में माघ शुक्ल पंचमी
हमारे अधिकांश त्योहारों का किसी न किसी देवी - देवता की पूजा और उपासना से सम्बन्ध है| पर वसंत पंचमी कर त्यौहार विशेष रूप से ऋतु परिवर्तन के उपलक्ष में मनाया जाने वाले एक सामाजिक समारोह है|
10. "महाशिवरात्रि" -
via:vijaymat.com
कब मनाया जाता है - फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी
महाशिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन कृष्णा चतुर्दशी को होता हैं और इसी दिन शिव जी की पूजा बड़े धूम - धाम से की जाती है|
11. "होली" -
via: mithilaawaz.net
कब मनाया जाता है - मार्च महीने में
किस करना मनाते है - भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध के कारण
होली का त्यौहार भारतीय त्योहारों के कड़ी में आने वाला प्रमुख त्यौहार है| इस त्यौहार को होलिका द्वारा प्रह्लाद को जलाये जाने की घटना से जोड़ा जाता है| इसका विवेचन भविष्य पुराण में मिलता है|
12. " अनंत चतुर्दशी" -
कब मनाया जाता है - सितंबर महीने में
ये त्यौहार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है|
13. " गोवर्धन और अन्नकूट" -
via: www.livebiharnews.in
तिथि--- कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा
दीपावली की अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं।
दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार पुरे भारत में मनाया जाता है|
14. "अक्षय तृतीया" -
via:.webdunia.com
कब मनाया जाता है - मई माह में
क्यों मनाते है - शुभ कार्य करने के लिए
वैशाख शुक्ल पक्ष की तीज को अक्षय तृतीया को मनाया जाता है|
15. " नागपंचमी" -
via: http://sim03.in.com
कब मनाया जाता है - अगस्त माह में
क्यों मनाते है - इनकी पूजा से शिव व विष्णु पूजा के तुल्य फल मिलता है।
श्रावण शुक्ल को नाग देवता की पूजा की जाती है| जैसा की ऊपर विवेचित किया गया है भारतराष्ट्र बहुत सारे धर्मों का संगम है लिहाजा हिन्दुओं के अलावा मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन सभी हमारे राष्ट्र का अटूट हिस्सा हैं| इनके बिना हम भारत राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते| इन धर्मों के द्वारा भारत में रहकर मनाये जाने वाले त्यौहार इस प्रकार हैं|
16. "ईद" -
http://vasundhararaje.invia:
कब - जून माह में
क्यों - पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी. इस युद्ध में उनके जितने की खुशी में ही यह पाक और खुशियों का त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है.
भारत के मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता हैं ये त्यौहार जिसे ईदुल फितर के नाम से जानते हैं|
17. बकरीद
via: http://abulyatama.ac
मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला दूसरा प्रमुख त्यौहार है जो रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग ७० दिन बाद मनाया जाता है| इसे ईदुल जुहा के नाम से जाना जाता है |
18. "क्रिसमस" -
via:www.rfa.org/english/news/china/xmas
कब - दिसंबर माह में
क्यों - ईसाई समुदाय के लोग इसे यीशू मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं,
19. "महावीर जयंती" -
via: http://s3.india.com
कब - अप्रेल माह में
क्यों - भगवान् महावीर जी का जन्म 600 वर्ष पूर्व चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में त्रयोदशी तिथि को हुआ था इस कारण
ये जैनो द्वार मनाये जाने वाला त्यौहार है|
20. बैसाखी
via: wikimedia.org
कब - अप्रेल माह में
क्यों - खालसा पंथ की स्थापना के कारण
सिखों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार| इनके अलावा बौद्धों द्वारा बुद्धपूर्णिमा और पारसिओं द्वारा नैरोज का मनाया जाना भी भारतीय त्योहारों का एक हिस्सा है |
जानिए भारत में मनाये जाने वाले 20 त्यौहार | Most Festivals Celebrated In India




