Advertisement :
ईशान किशन की जीवनी और उनसे जुड़े कुछ रहस्य | Ishan Kishan Biography in Hindi

Advertisement :
ईशान किशन की जीवनी और उनसे जुड़े कुछ रहस्य | All About Ishan Kishan Biography in Hindi
ईशान किशन बिहार की धरती पर जन्मा एक और नायब हीरा, जिसने वर्तमान में भारतीय खेलों की दुनिया में क्रिकेट खिलाडी के रूप में पदार्पण किया है| ईशान किशन वर्तमान क्रिकेट पटल पर छाए एक ऐसे खिलाडी हैं जिनकी प्रतिभा का जौहर बचपन से ही दिखना शुरू हो गया था|
इससे पूर्व की हम ईशान किशन के कर्म क्षेत्र की परिचर्चा को आगे बढ़ायें हमें इनके जन्म व जन्म से जुड़े क्षेत्र की परिचर्चा में भाग लेना होगा| ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 पटना,बिहार में हुआ है, इनके पिता प्रणव पांडेय व माता सुचित्रा सिंह हैं| स्वयं तो प्रणव पांडेय रियल स्टेट (बिल्डर) से ताल्लुक रखते हैं परन्तु अपने पुत्र को उन्होंने स्वयं उसके खेल जगत से जोड़े जाने को भी अपना पैतृक बाल बखूबी प्रदान किया है| ईशान के परिवार में उनके माता-पिता के साथ उनका एक भाई राज किशन भी है जो अपनी बंधुत्व भावना का परिचय देते हुए अपने भाई के खेल को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| स्वयं ईशान ने भी अपने भातृ प्रेम से उपजी भावना के सहयोगिक स्वरुप को स्वीकार किया है|
ईशान किशन की पारिवारिक पृस्ठभूमि का दूर-दूर तक खेल की दुनिया से कोई रिश्ता परिलक्षित नहीं होता परन्तु बचपन से क्रिकेट खेलने की सिद्धहस्तता के चलते उनके भाई और पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उसे पहचान दिलाने की सोची और उनके भाई और पिता की इसी सोच ने उन्हें क्रिकेट क्लब तक पहुंचा दिया और जब ईशान किशन ने अपना करियर बतौर प्रोफेशन क्रिकेटर शुरू किया तो उनके कोच संतोष कुमार ने कहा की - "ईशान किशन की प्रतिभा महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के गिल क्राइस्ट के समकक्ष है " ईशान किशन एक बायें हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं|
ईशान किशन की सफलता में उनके कोच संतोष कुमार की भूमिका भी काफी सराहनीय है क्योंकि जब भारतीय क्रिकेट के सर्वोच्च संगठन बी सी सी आई ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता किसी कारण से रद्द कर दी थी तब ईशान के कोच ने उन्हें सलाह दी की वो किसी और स्टेट में जा कर खेलें उनके कोच की ये बातें ईशान और उनके पिता दोनों के मन में स्थान कर गयी और उनके पिता ने कोच से मिली सलाह पर अमल करते हुए उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए रांची भेज दिया| कोच की सलाह, पिता के फैसले और ईशान की प्रतिभा तीनो ने रंग दिखाना शुरू किया और उनका चयन झारखण्ड की रणजी टीम में हो गया|
रणजी ट्रॉफी में ईशान ने दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक 273 रन बनाये जो रणजी में झारखण्ड के किसी भी और अन्य खिलाडी द्वारा बनाये गए स्कोरों में से एक है और इसके चलते उन्हें 22 देश 2015 को 2016 में होने वाले अंडर 19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गयी| अंडर 19 वर्ल्ड कप ईशान किशन के लिए काफी शानदार अवसर लाने वाले वाहक की भूमिका में सामने आया| क्रिकेट के इस अभूतपूर्व सितारे का चयन आई पी एल में गुजरात लायंस की टीम में खेलने के लिए हुआ जहाँ वो ओपनिंग बल्लेबाज थे उसके बाद वर्तमान में 20 वर्ष की आयु में उनका चयन मुंबई इंडियन की टीम में सन 2018 में हो गया, मुंबई इंडियंस ने उन्हें 6.2 करोड़ में ख़रीदा|
Advertisement :
Image Source: assets.telegraphindia
अगर क्रिकेट जगत के इस खिलाडी के जीवन से जुड़े रहस्यों की परिचर्चा करें तो हम पाते हैं कि अपनी पढ़ाई में गंभीर न होने के कारण इन्हे स्कूल से निकाल दिया गया था| स्कूल के दौरान ये अपनी पुस्तकों पर क्रिकेट सम्बन्धी चित्र बनाते रहते थे| जब ये सात वर्ष के थे इन्होने स्कूली टीम का नेतृत्व किया था और जब ईशान किशन अंडर 19 के भारतीय टीम के कप्तान थे तो भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी और तो और आई पी एल 11 के एक मैच में ईशान किशन हार्दिक पंड्या के गेंद से घायल भी हुए थे|
मुंबई इंडियंस के इस खिलाडी ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ छह छक्के जड़ कर पूरे देश का दिल जीत लिया था, इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में एक पारी में इन्होने 16 छक्के भी जड़े थे, इसके अलावा ये तेज ड्राइविंग के भी शौक़ीन हैं जिसके कारण 2016 में हवालात की भी सैर कर चुके हैं और ईशान किशन पटना में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया में अस्सिटेंट मैनेजर भी हैं और ना जाने भविष्य में और कितने रहस्य इस महान क्रिकेट खिलाडी के करियर से जुड़ते जायेंगे जिसकी चर्चा अभी शेष है
ईशान किशन की जीवनी और उनसे जुड़े कुछ रहस्य | Ishan Kishan Biography in Hindi




