Advertisement :
दुनिया की पहली आर्मलेस पायलट - जेसिका कॉक्स | First Armless Pilot Jessica Cox Story In Hindi

Advertisement :
हमारे अंदर किसी भी मंजिल को हासिल करने का जज्बा और हौसला है, तो टूटे हुए पंखों से भी उड़ान भरी जा सकती है और इसकी मिसाल है 'जेसिका कॉक्स' ये विश्व की ऐसी पहली महिला पायलट है, जिनके जन्म से ही हाथ नहीं है और ये पैरों से एरोप्लेन उड़ाती हैं।
जेसिका विश्व की पहली लायसेंसधारी आर्मलेस पायलट हैं। इसलिए जेसिका कॉक्स का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चूका है। बता दें कि जेसिका ने अपनी 22 साल की उम्र में प्लेन उड़ाना सीख लिया था और 3 साल में ही जेसिका को प्लेन उड़ाने का लाइसेंस मिल गया था।
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मेडल जीतने वाली जेसिका कॉक्स
जेसिका अपने पैरों से बहुत अच्छा लिख लेती हैं।
जेसिका कॉक्स कराटे चैम्पियन भी हैं।
जेसिका ने साल 2012 में पैट्रिक चैंबरलेन से शादी की और शादी की अंगूठी अपने पैरों में पहनी।
Advertisement :
जेसिका का जन्म 2 फरवरी 1983 को अमेरिका के एरिजोना में हुआ था। जेसिका के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं थे। जेसिका जब 14 साल की थी तब से अपने पैरों से पूरा काम करना शुरू कर दिया था। जेसिका की खास बात यह हैं की उनकी कम्प्यूटर पर अच्छी पकड़ हैं और टाइपिंग स्पीड 25 वर्ड प्रति मिनट है।
दोस्तों, जेसिका ने साबित कर दिया है कि आपके शरीर में चाहे कितनी भी कमी क्यों न हो, अगर आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती। जेसिका के जुनून को सलाम हैं।
दुनिया की पहली आर्मलेस पायलट - जेसिका कॉक्स | First Armless Pilot Jessica Cox Story In Hindi




