Advertisement :
देश के सबसे युवा IPS अफ़सर बने सफ़ीन हसन | Youngest IPS Officer Safin Hasan In Hindi

Advertisement :
हर साल होने वाली UPSC की परीक्षा में हज़ारों युवा पास होते हैं और समाज में बदलाव लाने का सपना देखते हैं। UPSC की परीक्षा कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। गुजरात के रहने वाले सफ़ीन हसन ने भी UPSC की परीक्षा पास करने का सपना देखा था। उन्होंने ये अपना सपना पूरा करके एक इतिहास रच दिया।
आज हम बात कर रहे हैं गुजरात के सफीन हसन की जिन्होंने अपनी 22 साल की उम्र में IPS परीक्षा पास करके भारत के सबसे युवा Indian Police Service (IPS) बन चुके हैं। सफीन हसन इस साल 23 दिसंबर को जामनगर जिले के Assistant Superintendent Of Police का पद संभालेंगे।
एक रिपार्ट के अनुसार, सफीन हसन गुजरात के कणोदर गांव के निवासी हैं। हसन के पिता मुस्तफ़ा हसन और मां नसीमाबानू एक छोटी से यूनिट में हिरा तराशने का काम करते हैं।
Advertisement :
सफीन हसन की पढ़ाई के लिए उनके माता - पिता ने बहुत मेहनत की। सफीन की मां नसीमाबानू ने पढ़ाई के पैसों के लिए रेस्टोरेंट और शादियों में खाना बनाने का काम भी किया हैं। सफीन अपने माता पिता की मेहनत को देखकर हमेशा उनके लिए और देश के लिए कुछ नेक काम करने की सोचते थे। आज उनकी मेहनत सफल हुई और उनका बेटा सफ़ीन देश का सबसे युवा आईपीएस अफ़सर बन गया हैं।
सफीन हसन अपने चयन के बाद देश और समाज में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। सफीन हसन का कहना हैं कि वो पहले IAS अफ़सर की नौकरी जॉइन करना चाहते थे। सफीन ने दो बार परीक्षा भी दी लेकिन पास न होने के कारण, उन्होंने आईपीएस अफ़सर की नौकरी जॉइन कर लिया। बता दें कि सफीन ने साल 2018 में UPSC की परीक्षा देकर ऑल इंडिया में 570वीं रैंक अपने नाम की थी।
सफीन हसन हमेशा से एक IAS अधिकारी बनने के इच्छुक थे। इसलिए उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ साल 2018 में UPSC की परीक्षा पास करके गुजरात कैडर से आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद चले गए।
महज 22 साल की उम्र में अपने सपने को पूरा करने वाले सफ़ीन हसन को हमारा सलाम।
"इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा"
देश के सबसे युवा IPS अफ़सर बने सफ़ीन हसन | Youngest IPS Officer Safin Hasan In Hindi




