x

पहला मोबाइल कॉल जब लगे थे 1 मिनट के 16 रूपये | First Mobile Call India Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

आज मोबाइल फोन पर बात करना एक सामान्य सी बात हो गई यही कारण है की आज स्कूल जाने वाले छोटे से बच्चें के हाथ में भी फोन देखने को मिल जाता है। आज अपने हाथ में र्स्माटफोन लेकर घूमने वाले क्या जानते हो भारत में पहली बार कॉल पर बात किसने की ? यह किस कंपनी के चलते संभव हुआ था ? तो चलिए दोस्तो जानते है की भारत की वो पहली कॉल कब बजी और किसके बीच पहली बार बात हुई ?

आज जहां हम घंटो तक मोबाइल फोन पर बिना किसी बिल की चिंता के लगे हुए रहते है। इसका प्रमुख कारण यह है कि दुनिया में भारत देश एकमात्र ऐसा देश है जहां कॉल दरें इतनी सस्ती है। आज हम कम पैसो में कई महीनों तक फ्री कॉलिग व डाटा यूज करते है। लेकिन दोस्तो एक दौर था जब मोबाइल फोन पर आज की तरह घंटो तक बात करना मुमकिन नही था।

31 जुलाई 1995 की वो दिनांक थी जब भारत देश में पहली बार मोबाइल फोन से कॉल लगाया गया था। देश का यह पहला कॉल तब भारत के केंद्रिय मंत्री रहे सुखराम व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योती बसु के बीच किया गया था।

लगे थे 1 मिनट के 16 रुपये

भारत देश में पहला मोबाइल कॉल संचार मंत्री सुखराम बंगाल सीएम ज्योति बसु को लगाया। जब यह पहला कॉल मंत्री सुखराम ने लगाया तब बंगाल सीएम बसु कोलकाता के राइटर्स भवन में बैठे थें। कॉल करते ही बात की शुरुआत में सुखराम ने सीएम बसु से कहा की देश में यह एक नई वारलेस क्रांति की शुरुआत हुई है। आगे इस क्रांति की सफलता की चर्चा हुई। जब यह पहला मोबाइल कॉल किया गया था तब 1 मिनट के 16 रुपये चार्ज लगा था।

कैसे संभव हुआ

देश में मोबाइल क्रांति की शुरुआत की कहानी साल 1994 में ज्योति बसु ने की। ज्योति बसु ने तब भारत के उद्योगपति भुपेंद्र कुमार मोदी से इस बारे में चर्चा की । ज्योति बसु का सपना था की भारत देश में मोबाइल क्रांति की शुरुआत वाला पहला शहर कलकता बने। सीएम बसु की इस बात के बाद भूपेंद्र कुमार ने इस पर काम करना शुरु किया। मोदी की टेलीकॉम कंपनी जीएसएम नेटवर्क के कार्य में लग गई।

यह जल्द शुरु हो सके इसके लिए मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में उनके टेलिकॉम पार्टनर टेल्स्ट्रा के साथ नोकिया से भी इस बारे में चर्चा की । इस मिशन की शुरुआत के 9 माह बाद ही भारत में वायरलेस कॉल की क्रांति का संचार हो गया।

कौन है भुपेंद्र मोदी

70 के दशक में भारत के प्रमुख उद्योगपतियों की लिस्ट में एक नाम भुपेंद्र मोदी का भी था। मोदी ने स्टील के कारोबार से उद्योग जगत में अपने करीयर की शुरुआत की। स्टील उद्योग के साथ 90 के दशक में टेलिकॉम सेक्टर से जुड़ भारत में पहली बार संचार क्रांति की शुरुआत की। अपने उद्योग में विस्तार करते हुए वो अपने प्रोजेक्ट स्पाइस डिजिटल व मोदी सिटी के लिए लोकप्रिय हुए। आज बीके मोदी सिंगापुर में रहते हुए इलेक्ट्रिक वाहनो पर काम कर रहें है। बीके मोदी उद्योगपति होने के साथ आज एक अच्छे लेखक व फिल्म निर्माता भी है।

तो दोस्तो यह था भारत में पहले मोबाइल फोन कॉल का सफर.

पहला मोबाइल कॉल जब लगे थे 1 मिनट के 16 रूपये | First Mobile Call India Story In Hindi