Advertisement :
भारत को अंग्रेजी शब्द इंडिया नाम कब और कैसे मिला ? | When Bharat Named as India In Hindi

Advertisement :
दुनिया भर में हमारे देश को भारत भारतवर्ष हिंदूस्तान, व इंडिया के नाम से पहचाना जाता है। लेकिन दोस्तो एक भारतवासी होने के नाते आपने कभी यह जानने कि कोशिश की है क्या ? भारत को अंग्रेजी शब्द में कहा गया इंडिया नाम कब और कैसे मिला ?
नही पता तो अब जान ले
हमारे भारत देश को “ इंडिया ” जो एक अग्रेजी शब्द यह नाम देने के पीछें रोचक कहानी है। भारतीय संविधान में भी लिखा गया है की भारत एक संघ है। इसे भारत व इंडिया के नाम से पुकारा जा सकता है।
अब भारत को इंडिया क्यों वो कैसे कहा गया इसकी कहानी की शुरुआत “ सिंधु घाटी सभ्यता ” व सिंधु नदी ” से जुड़ा हुआ है। भारत के साथ पाकिस्तान व चीन में बहने वाली सिंधू नदी को संस्कृत भाषा में “ सिंधु व इसे अग्रेंजी भाषा में “ इंडस ”कहा जाता है। बस सिंधु के अग्रेंजी नाम इंडस से ही हिंदुस्तान का नाम अग्रेंजी में “ इंडिया ” पड़ा।
यह बात भी जुड़ी इस नाम के निमार्ण से
जब भारत देश पर राज करने के लिए 18 वीं सदी बिट्रिश आएं तब भारत को हिंदुस्तान व हिंद कहा जाता था। भारत के इन नामों को पुकारने व इसको बोलने में अग्रेंजो को दिक्कत होती होती थी। जब शासन के दौरान अग्रेजों को पता चला प्राचिन घाटी सभ्यता को “ इंडस वैली ” व सिंधु नदी को इंडस कहा जाता है तब अग्रेंजो ने अपनी आसानी के लिए हिंदुस्तान को अग्रेंजी नाम “ इंडिया दे दिया।
Advertisement :
भारत देश पर लंबे बिट्रिश शासन काल के दौरान उनके द्वारा बोला गया इंडिया शब्द को काफी लोकप्रियता मिली। तब देश के साथ विदेशों मे भी भारत को इंडिया नाम बोला जाने लगा।
अग्रेंजी में “ इंडिया ” शब्द का नाम देने के बाद इसको पुर्ण रुप से मान्यता भारत की आजादी के बाद मिली । संविधान में यह नाम लेते हुए भारत को इंडिया व खुद को इंडियन कहने का अधिकार दिया।
सिकन्दर से भी जोड़ा “ इंडिया ” नाम की उत्पती को
जी हां दोस्तो ऐसा माना जाता है कि अलेक्जैंडर ( सिकन्दर) जब भारत आया तब भारत के “ ” से ... को हटाकर इसे “ ” कर दिया। यह नाम बाद में “ इंडिया ” नाम के रुप में बदल गया। लेकिन दोस्तो आज भी भारत देश के संविधान में भारत का नाम “ भारतवर्ष ” ही दर्शाया गया है।
अग्रेंजी में इंडिया नाम को लेकर पौराणिक कथाओं कई अलग-अलग तथ्य है मगर दोस्तो सम्पुर्ण बातों के बीच मुख्य सच्चाई यह है की आज हमारे देश के तीन नाम है जिन्हें दुनिया भर में जाना जाता भारत, हिंदुस्तान,इंडिया।
भारत के एक सच्चे देशभक्त होते हुए गर्व से कहे “ मेरा भारत महान ” जय हिंद
भारत को अंग्रेजी शब्द इंडिया नाम कब और कैसे मिला ? | When Bharat Named as India In Hindi




