Advertisement :
सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है अमरूद के पत्ते

Advertisement :
सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है अमरूद के पत्ते
Guava leaves are very beneficial for health
अमरूद हमारी सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है. अमरूद में विटामिन-A और C, पोटाशियम, फाइबर आदि तत्व बहुतायत मात्रा में मौजूद होते हैं. अमरूद पेट संबंधी रोगों को दूर रखने में यह बहुत ही मददगार होता है.
Guava leaves are very beneficial for health
हम सभी अमरूद के फायदे जानते है लेकिन शायद उसके पत्ते भी उतना ही ज्यादा फायदा करते हैं जितना की अमरूद करता है. देखा जाए तो अमरूद के पत्ते भी कम गुणकारी नहीं हैं. अमरूद के पत्ते मुंह से लेकर पेट सहित कई रोगों से निजात पाने में बहुत फायदेमंद होते हैं.
आइये जानते है अमरुद के पत्तो के कुछ महत्वपूर्ण फायदे :
मधुमेह रोग में सहायक
Advertisement :
अमरूद के पत्ते का काढ़ा मधुमेह रोग में बहुत ही कारगर दवा होता है. अमरूद के पत्ते के काढ़े के लगातार सेवन करने से यह शरीर में इंसुलीन (Insulin) के स्तर को बढ़ाये बिना ग्लूकोज को पूर्ण्तः नियंत्रित करता है.
मुहासों को कम करने में सहायक
अमरूद के पत्ते चेहरे पर होने वाले मुहासो को कम करता है. अमरुद के पत्ते को पीस कर चेहरे पर लगाने पर यह मुहांसों के फैलाव को पूर्णतः रोकता है.
उच्च रक्तचाप
यह उच्च रक्तचाप को पूर्णतः नियंत्रित करता है. यह पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह की तरलता को बढ़ावा देने में बहुत ही हेल्पफुल है.
मसूढों में सूजन
अमरूद की पत्तियों को चबाने से मुह संबंधी जैसे- मसूढों में सूजन, घाव, मुंह के अंदर छाले आदि कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं.
कब्ज
यह कब्ज की गंभीर समस्या को दूर करने में भी बहुत हेल्पफुल होता है. अमरूद की पत्तियों को चबाने से शरीर का पाचन तंत्र बहुत स्ट्रांग होता है
Advertisement :
सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है अमरूद के पत्ते




