Advertisement :
हार्ले डेविडसन सुपर बाइक की सफलता की कहानी | Harley Davidson Success Story In Hindi

Advertisement :
नमस्कार दोस्तों आपने कई बार देखा होगा हार्ले डेविडसन जब रोड से गुजरती है तब उसकी आवाज और स्पीड पुरे रोड पर छा जाती है और साथ में जो इस गाड़ी का मालिक होता है उसकी भी हार्ले डेविडसन पर बैठने के बाद वेल्यू अधिक हो जाती है 100 सालो से संघर्ष करती आ रही हार्ले डेविडसन आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय बाइक बन चुकी है
जब भी आप दोस्तों की मंडली या ऑफिस में बैठे हो और सुपर बाइक की बात चलती है तो सब की जुबां पर एक ही नाम होता है हार्ले डेविडसन खास यार ये अपने पास होती लेकिन दोस्तों इस सुपर बाइक की कीमत 5 लाख से करोडो तक है अब ये बचत आपके पास है तो अभी जाएं और शोरूम से हार्ले डेविडसन घर ले आए
दोस्तों इस सुपर बाइक के काफी फैन है बस आज हम उन्हीं फैंस के लिए हार्ले डेविडसन के शुरुआती कदम से संघर्ष और सफलता के सफर के बारे में जानकारी देने वाले है
हार्ले डेविडसन जो आज हर युवा दिल की सबसे फैमस सुपर बाइक है हार्ले डेविडसन इसके निर्माण के पीछे रोचक कहानी है साल 1901 में विलियम एस हार्ले नाम के शख्स ने एक फ्लाईव्हील्स का निर्माण किया और उसके साथ एक इंजन को जोड़ने के बारे में विचार किया तब उन्होंने साइकिल के पेडल फ्रेम के साथ इंजन डिजाइन का कार्य शुरू कर दिया
इस मिशन पर 2 साल तक विलियम एस हार्ले अपने दोस्त आर्थर-डेविडसन के भाई वाल्टर डेविडसन के साथ इस बाइक को बनाने म जमकर मेहनत की
Advertisement :
इन दो सालो में इनकी मेहनत भी रंग लाई और इस कार्य को आर्थर ने अपन भाई वाल्टर साथ मिलकर इस कार्य को साल 1903 में पूर्ण किया जब उन्होंने इस साइकिल को पूर्ण तैयार की तब उन्होंने पाया की ये साइकिल बिना पेडल मारे मिलवॉकी जैसी पहाड़ियों पर चढ़ने में नाकाम है और इस तरह उन्होंने इस अपना एक प्रयोग मान कर वहीं पर बंद कर दिया
लेकिन दोस्तों हार्ले और वाल्टर में अभी भी कुछ करने का जज्बा खत्म नहीं हुआ था और उन्होंने मिलकर एक नई मशीन पर काम करना शुरू कर दिया और उन्होंने हार्ले डेविडसन के पहले इंजन का निर्माण किया जो की साल 1903 में मिलवॉकी मार्केल मोटरसाइकिल के सामान था
इस इंजन की बनावट कुछ इस तरह थी की इसे मोटर-बाइसाइकिल की क्षेणी में नहीं रखा गया और समय के साथ ये एक आधुनिक मोटरसाइकिल के रूप में बदल गई
इस आधुनिक बाइक के साथ हार्ले ने एक मोटरसाइकिल की रेस प्रतियोगिता में भी भाग लिया जिसमे इन्हें चौथा स्थान मिला और वहीं समय था जब पहली बार हार्ले डेविडसन दुनिया के सामने एक मोटरसाइकिल के रूप में सामने आयी
सुपर मॉडल की शुरुआत
दोस्तों जब हार्ले की शुरुआत में जिस इंजन के साथ उसे बनाया गया था वो एक साइकिल के रूप में ही थी लेकिन इसके 6 साल बाद हार्ले और वाल्टर ने हार्ले का एक नया मॉडल दुनिया के सामने पेश किया ये बाइक पहली वी-ट्विन संचालित मोटरसाइकिल थी और उनके इसी मॉडल की वजह से साल 1920 में दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिलों के निर्माता बन गए समय के साथ इनमे बदलाव भी होता गया साल 1930 में सभी हार्ले बाइक के टैंको पर ईगल डिजाइन का पेंट डिजाइन किया जानें लगा
"हार्ले ने साल 1940 में हुए युद्ध के दौरान एक विशेष बाइक का निर्माण किया और केवल सेना के लिए हार्ले ने करीब 90 हजार बाइको का निर्माण किया इन सभी मॉडल्स को WLA नाम से जाना जाता था दोस्तों इस बाइक का निर्माण केवल सैन्य के लिए था ना की आम नागरिको के लिए"
दुनिया में हुए द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद हार्ले डेविडसन ने कई नई प्रयोग करना शुरू कर दिए और साल 1950 में हार्ले ने एक स्पोर्टस्टार की हार्ले बाइक लॉन्च की और यही से हार्ले को एक नए मुकाम की और मुड़ गई दोस्तों ये दुनिया की पहली सुपर बाइक थी और इस बाइक को साल 1960 में बेचा गया साल 1973 में हार्ले डेविडसन ने अपना उत्पादन यार्क, पेनसिल्वेनिया में शुरू कर दिया
साल 1993 में हार्ले जब अपने इतिहास की 90 वी वर्षगाठ मना रहा था और इस अवसर पर हार्ले ने दुनिया के सामने एक सुपर बाइक लॉन्च की वीआर -1000 जो दुनिया में हिट हुई साल 2000 की शुरुआत में एफएक्सएसटीडी सॉफ्टलाइन ड्यूस को सेल की शुरुआत की
Advertisement :
हार्ले के कुल टॉप मॉडल्स
दोस्तों आज हार्ले दुनिया के सामने 90 मॉडल्स पेश कर चुकी है हार्ले का हर मॉडल मार्केट में अपनी खास पहचान रखता है
हार्ले की सबसे महगी बाइक
Harley Davidson की सबसे महंगी बाइक में कॉमिक स्टारशिप है जिसकी कीमत की शुरुआत 9 करोड़ से शुरू होती है
हार्ले डेविडसन की सबसे कम रेट की बाइक
हार्ले डेविडसन की बाइक वैसे तो करोडो रूपये में मिलती है लेकिन हार्ले का स्ट्रीट 750 5 लाख 10 से शुरू होता है
हार्ले डेविडसन के दुनिया में सबसे बड़े फैन
वैसे तो आज पूरी दुनिया हार्ले की सुपर बाइक की फैन है लेकिन कई सुपर स्टार भी है जो इस हार्ले बाइक के बड़े फैन है इनमे टॉम क्रूज , बॉलीवुड सुपर स्टार संजय दत्त , नवाबजादे सैफ अली खान ,जॉन अब्राहम , प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेट के किंग महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में शामिल है
हार्ले डेविडसन सुपर बाइक की सफलता की कहानी | Harley Davidson Success Story In Hindi




