x

यदि आपको भी ज्यादा नींद आ रही है, तो समझ लेना इस विटामिन की कमी है | Health Tips In Hindi

By Tanishka / About :-2 years ago

Health Tips In Hindi: दोस्तों यदि आपको भी ज्यादा नींद आ रही है और आप हर समय थका हुआ महसूस करते हो, आपको हर समय नींद ही आती है यह विटामिन डी की कमी से होता है. यदि आपको विटामिन डी की कमी है तो आपको सबदे ज्यादा थकावट महसूस होगी, जिससे आपको नींद आएगी. आज इस ब्लॉग में हम यह जानेगे की हमे अधिक नींद विटामिन डी की कमी से आती है, इसके होने के क्या लक्षण है और इसके बचाव के क्या उपाय हो सकते है.

हमारे शरीर में विटामिन होने चाहिए नही तो हो सकती है ये परेशानियाँ 

विटामिन हमारे शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्व है.विटामिन्स ही शरीर के कामकाज में मदद करते है. कई बार ऐसा होता है की विटामिन की शरीर में कमी होने के कारण नींद ज्यादा आने की समस्या पैदा हो जाती है. नींद हमारे शरीर के आवश्यक है लेकिन नींद ज़्यादा आने से हमारे शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं. इससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. ज्यादा नींद आने से शरीर में मन में भारीपन किसी काम को न करने की इच्छा आलस और निराशा जैसी परेशानियां हो सकती हैं. हार्मोनल ग्रोथ न होने और शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या भी हो सकती है. इन सभी परेशानियों से बचने के लिए विटामिन-डी  की कमी को पूरा करना जरूरी है.

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है,क्योकि यह हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है,हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और साथ ही हमारी उर्जा को बनाये रखता है.

Image Source:intv-cms-images.s3.amazonaws

विटामिन डी की कमी से होने वाले लक्षण

यदि आप ज्यादा सोचते है या डिप्रेशन ये विटामिन डी की कमी से होता है.

मूड स्विंग्स या मूड में बदलाव भी विटामिन डी की कमी के कारण होते है.

हड्डियों में दर्द और कमजोरी के लक्षण विटामिन डी की कमी से होते है.

दिन भर थकान और नींद महसूस करना भी विटामिन डी की कमी का संकेत होता है.

आपको थोडा सा भी काम करने पर कमजोरी महसूस हो रही है तो ये विटामिन डी का लक्षण है.

विटामिन डी की कमी के कारण

हमारे शरीर में सूरज की किरणों से विटामिन डी बनता है.घर में अधिक समय रहने से आप धुप से दूर रहते हो.

हमारे शरीर में विटामिन डी से युक्त खाद्य-पदार्थो की कमी होना.

स्वास्थ्य सम्बन्धी रोग जैसे किडनी और लीवर की बीमारी भी विटामिन डी की कमी का कारण बनती है.

Image Source: img.naidunia.com

विटामिन डी की कमी से बचाव के तरीके

Image Source:encrypted-tbn0.gstatic

आपको रोजाना सुबह सूर्योदय के समय जो धुप निकलती है उसे आपको 15 से 20 मिनट तक ले ध्यान रहे आप दिन की धुप ना लें इससे आप बीमार हो सकते हो.

आपको विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए,जिसमे अंडें,दूध,मछली और विटामिन डी डाइट को शामिल करें. ऐसा करने से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी की पूर्ति होगी ओर आपको नींद और थकान महसूस नही होगी.

एक अच्छे डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट लें. जो शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करेंगे.ध्यान रहे आपको सप्लीमेंट की सही मात्रा और समय का पालन करना अनिवार्य है..

यदि आपको भी ज्यादा नींद आ रही है, तो समझ लेना इस विटामिन की कमी है | Health Tips In Hindi