x

क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma Biography in Hindi

By Tanishka / About :-2 years ago

Rohit Sharma Biography in Hindi: क्रिकेट की दुनिया में वेसे तो कई खिलाडियों ने अपने देश का नाम ऊँचा किया है. भारत देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन क्रिकेट सबसे ज्यादा देखा व खेला जाता है. क्रिकेट खिलाडियों को केवल अपने देश में ही नही बल्कि दुनिया के दुसरे देशों में भी पहचान मिलती है. भारत में खेला जाने वाला हर क्रिकेट मैच एक त्योहार के रूप में जाना जाता है, इसका श्रेय उन खिलाडियों को दिया जाता है, जिन्होंने इसे अनोखा और रोचक बनाया है. आज हम इस लेख में भारत के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्हें अपने अलग अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है.

रोहित शर्मा आज अपने क्रिकेटिंग करियर में बुलंदियों पर है रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर और खिलाड़ी हैं जिन्हें अपने रणनीतिक खेल और स्मार्ट बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं. अभी हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में मैन्स टी-20 वर्ड कप अपने नाम किया, तो आइये आज आपको रोहित शर्मा की जीवनी से रूबरू करवाते है, उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बाते आपको बताते है!

रोहित शर्मा का जीवन परिचय

रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित बंसोड़ के क्षेत्र में 30 अप्रैल 1987 को हुआ. इनकी माता का नाम पूर्णिमा शर्मा और पिताजी का नाम गुरुनाथ शर्मा है. इनके पिता एक स्थानीय भंडारगृह में एक ट्रांसपोर्ट फर्म के केयरटेकर के लिए  काम करते थे. रोहित शर्मा का लालन पोषण चाचा और दादा-दादी ने बोरीवलिया शहर में किया. रोहित शर्मा बचपन से अपने माता- पिता के साथ नही रहते थे, वे कभी- कभी ही उनके पास मिलने जाते थे. रोहित शर्मा का एक छोटा भाई जिसका नाम विशाल शर्मा है. रोहित शर्मा की सगाई 2015 में रितिका सजदेह के साथ हुई और इनका विवाह 18 दिसम्बर 2015 को हुआ. अब इनकी समायरा नाम की एक बेटी है.

रोहित शर्मा की स्कूली पढाई

रोहित शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा आवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की. रोहित शर्मा का मन खेलकूद में अधिक होने के कारण वे पढने-लिखने ज्यादा होशियार नही थे. इन्होने स्वामी विकेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज से बारहवीं तक पढ़ाई मुंबई में की. इन्होने अपनी आगे की पढाई को क्रिकेट में अधिक समय देने के कारण पूरी नही की.

रोहित शर्मा का घरेलू क्रिकेट

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी इतनी प्रभावित थी की उनका चयन 2005 के देवधर ट्राफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ पश्चिमी क्षेत्र के लिए हो गया. लेकिन उस मैच में उनका कुछ खास प्रदर्शन नही था. इसके बाद उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ खेलते हुए 142 रन की पारी खेली. इस पारी में खेलने से यह सुर्खियों में आ गये और इन्हें तीस सदस्यी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर इन्हें चैंपियंस ट्राफी में खेलने का सुअवसर प्राप्त हुआ. इनके अच्छे खेलने के कारण वर्ष 2006 में इन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में इंडिया-ए के लिए चुना गया. इसी वर्ष इन्हें रणजी ट्रॉफी में भी खेलने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ. पहली असफलता के बाद इन्होने बंगाल और गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक और अर्द्धशतक लगाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. इनके अच्छे खेल प्रदर्शन के कारण 2014 में मुंबई रणजी टीम का कप्तान बनाया गया.

सितम्बर 2007 में टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने दक्षिण-अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने 50 रन बनाये और टीम को बेहतरीन जीत भी दिलाई, रोहित शर्मा के इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम को सेमीफाइनल में खेलने का अवसर भी मिला. फिर रोहित शर्मा ने पकिस्तान के खिलाफ एक अच्छी पारी खेली. रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ मैच में एक बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके बाद उन्होंने अंर्तराष्ट्रीय क्रिक्रेट टीम में पहचान मिली.

रोहित शर्मा का करियर की शुरुवात

रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुवात की तब इन्होने वर्ष 1999 में क्रिकेट टीम में जाना शुरू किया, इसका भुगतान इनके चाचा ने किया था. शिविर में दिनेश लाड ने इन्हें प्रशिक्षित किया. दिनेश लाड ने ही इन्हें स्कूल बदलने के लिए कहा और स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला लेने के लिए कहा. उन्हें  ऐसा करने को इसलिए कहा गया था क्योकि उन्होंने रोहित शर्मा के हुनर को पहचान लिया था और उन्हें दूसरी स्कूल बेहतर क्रिकेट सुविधाये मिल सकेगी और इसकी के साथ दिनेश लाड ने उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने में मदद की. छात्रवृत्ति मिलने से रोहित को चार साल तक वहाँ खेलने और पढ़ी करने की अनुमति मिली.

सचिन तेंदुलकर की विदाई श्रंखला के दौरान, रोहित ने अपने पहले टेस्ट मैच की शुरुवात वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता ईडन गार्डन्स स्टेडियम में की और 177 रन की पारी खेली. यह मैच शिखर धवन के साथ डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. जिसमे 187 रन की पारी खेली गयी थी.  

रोहित शर्मा ने 2017-18 के सीजन में टेस्ट सिरीज टीम में शामिल नही थे. वह रिकॉल करने के बाद अगले सीजन 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में गये. उस सिरीज के चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद थे. रोहित शर्मा ने एडिलेड में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला, जहाँ इन्होने 37 रनों की एक पारी खेली.

उपलब्धियां (Achievements)

1. रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं।
2. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज हैं।
3. उनके पास अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.
4. रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
5. रोहित शर्मा कप्तानी में, मुंबई इंडियंस ने 4 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं

रोहित शर्मा ने बनाये रिकॉर्ड्स

1. रोहित शर्मा का वनडे में व्यक्तिगत स्कोर 264 है.
2. 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में 5 शतक बनाने वाले अकेले बल्लेबाज थे.
3. रोहित शर्मा ने एक वनडे मैच में 33 चौके लगाए हैं.
4. रोहित शर्मा ने वनडे में 29 शतक बनाए हैं इनसे पहले दो भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने बनाये थे.
5. रोहित शर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं’
6. रोहित शर्मा विश्व कप में लगातार 3 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
7. T20 शतक बनाने वालेरोहित शर्मा कप्तान के रूप में एकमात्र भारतीय हैं।
8. अपने पहले दो टेस्ट मैचों में लगातार दो शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय के रूप में जाने जाते है.
9. में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने 2019 में 2442 रन बनाए.
10. रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा चौकों और छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
11. रोहित वनडे-16 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे नंबर पर हैं।
12. शर्मा वनडे में 8, 150 से अधिक स्कोर बनाने वाले अकेले खिलाड़ी थे.


क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma Biography in Hindi