Advertisement :
फ़ोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए करें 80-20 रूल का इस्तेमाल | Phone Battery Life Hack

Advertisement :
Tips of Healthy Phone Battery: वर्तमान समय में स्मार्ट-फोन लोगो की पर्सनल लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चूका है. कोई भी व्यक्ति बिना स्मार्ट- फ़ोन के नही रह सकता है. इस बात में कोई शक नही है की फ़ोन के बिना लोगो के दिन की शुरुआत नही होती और न ही उनका दिन खत्म होता है. स्मार्ट फ़ोन के कारण लोगो के बड़े-बड़े काम आसानी से हो जाते है. ऑनलाइन पेमेंट से लेकर सारे काम फ़ोन पर आसानी से हो जाते है.
आज के समय में कोई भी व्यक्ति बिना स्मार्ट-फ़ोन के नही रह सकता है. फ़ोन हमारा बहुत सारा काम करता है इसलिए हमे भी अपने स्मार्ट-फ़ोन का ध्यान रखना चाहिए जिसमे फ़ोन की बैटरी का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.फ़ोन में सबसे ज्यादा बैटरी ही खराब होती है जिसके कारण फ़ोन सही से काम नही कर पाता है और आपका फ़ोन ख़राब हो जाता है.आपका फ़ोन सही से काम करें इसलिए हम आपको कुछ ऐसे रूल टिप्स बताएँगे. जिसके माध्यम से आपके फ़ोन की बैटरी लाइफ बढ़ेगी और सही से काम करेगी.
Image Source:www.batteriesplus.com
मोबाइल बैटरी का 80-20 रूल
ज्यादातर लोग चार्जिंग पर फ़ोन लगाने के बाद भूल जाते है और फ़ोन चार्ज ही लगा रहता है ऐसा होना आपके फ़ोन की बैटरी के लिए सही नही है. अपने स्मार्ट-फ़ोन को चार्ज करते वक्त आपको कुछ चीजो का ध्यान देना होता है. अधिकतर लोग यह सोचते है की फ़ोन को 100% तक चार्ज करने से इसे बार-बार चार्ज नही करना पड़ेगा और इसकी बैटरी की लाइफ अच्छी होगी पर ऐसा नही है.
अनुभवी लोगो का मानना है की फ़ोन को कभी भी 100% तक चार्ज नही करना चाहिए. 80% से लेकर 90% तक चार्ज कर लेना चाहिए और 90% चार्ज होने के बाद उसे चार्ज से हटा देना चाहिए. कभी भी फ़ोन को 100% तक चार्ज नही करना चाहिए. यदि फ़ोन 80%तक चार्ज रहेगा तो वो बेस्ट बैटरी लाइफ देता है.
Advertisement :
चार्जिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान
फ़ोन को चार्ज करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए. जब आपके फ़ोन की बैटरी कम हो तो उसे चार्जिंग पर लगाना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए की फ़ोन फुल चार्ज रखने के लिए किसी भी समय फ़ोन को चार्ज नही करना चाहिए फ़ोन चार्ज करने का यह एक गलत तरीका है.
Image Source: akm-img-a-in.tosshub.com
आपके फ़ोन की बैटरी को कभी भी 0% तक नही पहुचने देना चाहिए. जैसे ही आपका फ़ोन 20% पर हो उसे चार्ज पर लगा दें.अगर आप फ़ोन की बैटरी को अच्छा रखना चाहते है तो बैटरी के 20% होते ही उसे चार्ज लगा दें. यह आपके फ़ोन को एक बहुत अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करता है.
फोन चार्ज करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
1. फ़ोन को रात में चार्ज लगा कर नही सोना चाहिए.
2. हमेशा ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें.
3. नियमित रूप से अपने चार्जर की जाँच करें.
4. फ़ोन फुल चार्ज होने पर उसे चार्जर से हटा दें.
बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए यह 80-20 रूल आपके बहुत काम आएगा और आपके फ़ोन की बैटरी की लाइफ काफी अच्छी होगी.
Advertisement :
फ़ोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए करें 80-20 रूल का इस्तेमाल | Phone Battery Life Hack




