x

दुनिया में सस्ती कार का निर्माण कर बदलाव लाने वाले हेनरी फोर्ड | Henry Ford Biography In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

"जिसने भी सीखना बंद कर दिया, समझिये वो बूढ़ा हो गया; फिर चाहे वो 20 साल का हो या फिर 80 साल का "हेनरी फोर्ड

दोस्तों ऐसा कहना है दुनिया में आधुनिक कारों के जन्मदाता हेनरी फोर्ड का हेनरी फोर्ड ने आधुनिक कारों को मार्केट में इतना सस्ता बना दिया की उसे आम आदमी भी आसानी से खरीद सकें लेकिन दोस्तों ऐसा कर पाना इतना आसान नहीं था तो फिर कैसे हेनरी ने ये सफर तय किया और कैसे उन्होंने इसकी शुरुआत की इस बारे में विस्तार से जानते है.

हेनरी फोर्ड का जन्म 30 जुलाई 1863 को अमेरिका के ग्रीनफील्ड शहर में हुआ था हेनरी फोर्ड का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था उनके पिता एक किसान थे हेनरी के बचपन के खिलौने अन्य बच्चों से अलग थे उन्हें टेडी खिलौनों से ज्यादा लोहे के औजारों से खेलना काफी पसंद था जब हेनरी 5 साल के हुए तब उनको पढ़ाई के लिए पास ही गांव में स्थित स्कूल में भेजा गया जहां से हेनरी फोर्ड ने अपनी शुरुआती शिक्षा पूर्ण की बाद में घर में आर्थिक हालात ख़राब होने के चलते वो आगे नहीं पढ़ पाये उनके पिता चाहते थे की हेनरी एक अच्छा किसान बनें लेकिन हेनरी को खेतों में काम करना बिलकुल पसंद नहीं था वो ऐसी गाड़ी बनाना चाहते थे जो बिना घोड़ो के चल सकें और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वो रात भर जाग कर इस पर मेहनत करने लगे हालांकि दोस्तों उस दौर में मार्केट में ऐसी गाड़ियों का निर्माण तो हो चूका था

लेकिन उनको खरीदने के लिए पैसे वाले लोगो को भी एक बार सोच विचार करना पड़ता था ऐसे में एक आम इंसान तो सपने में भी कार खरीदने की नहीं सोच सकता था अपने इस मिशन को पूरा करने के लिए हेनरी को पैसों की आवश्यकता थी इस लिए वो घर छोड़ कर डेट्रायट चले गए डेट्रायट सिटी में जाने जाने के बाद हेनरी ने एक इंजन रिपेयरिंग कम्पनी में काम करना शुरू कर दिया हेनरी को बचपन से लोहे के औजारों से खेलना पसंद था और ये काम भी कुछ ऐसा ही था वो इस नौकरी को पा कर काफी खुश थे और पूरी मेहनत के साथ काम को सीखने में लग गए समय के साथ अपनी मेहनत के दम पर हेनरी वहां के सीनियर इंजीनियर बन गए और तब उन्हें अच्छे पैसे मिलने लगे लेकिन दोस्तों उनकी पूरी सैलरी उनके कार बनाने के मिशन में ही पूरी हो जाती थी तब हेनरी और पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम नौकरी भी करने लगे हेनरी फोर्ड इसके लिए लगातार बिना रुके मेहनत करते रहे

अंत में उनकी मेहनत रंग लाई कई सालो के एक्सपेरिमेंट के बाद उन्होंने साल 1896 में अपनी पहली कार बनाई जब हेनरी ने इस कार को स्टार्ट किया तब रात के 3 बज रहे थे और तेज बारिश आ रही थी लेकिन हेनरी इतने दिनों के बाद अपने एक्सपेरिमेंट में  सफल हुए इस वजह से खुशी इतनी थी की बारिश में ही वो कार को लेकर घूमने लगें तब आस पास के लोग कार की आवाज सुन कर घरो से बाहर आ गए और हेनरी की कार को देखने लगें हेनरी की इस मेहनत को लोगो ने काफी साहरा और उनका मनोबल बढ़ाया बाद में हेनरी ने इस कार को बेच दिया और गाड़ी से मिले पैसे और कुछ पैसे और मिला कर साल 1899 में खुद की एक कंपनी खोल दी और इसे नाम दिया

डेट्रायट ऑटोमोबाइल हेनरी ने कंपनी की शुरुआत करने के बाद करीब 25 कार बना कर बेचीं लेकिन पैसों की कमी के चलते उन्हें इसे बंद करना पड़ा अपने जीवन में आयी इन कठिन परिस्थितियों से हार ना मानते हुए हेनरी ने अपने कुछ दोस्तों की मदद लेते हुए 30 नवंबर 1901 को एक और कंपनी खोल दी और नाम दिया हेनरी फोर्ड कंपनी की शुरुआत के कुछ दिन बाद ही दोस्तों के बीच हुए मतभेद के चलते उन्हें इस कंपनी को भी बंद करना पड़ा उनके दोस्तों का मानना था की कंपनी में जो कार बने वो कीमत में ज्यादा हो और केवल अमीर लोगो को ही इस कार को खरीदने के लिए फोकस किया जाये लेकिन हेनरी की सोच थोड़ी अलग थी इस वजह से उन्हें इस कंपनी को बंद करना पड़ा

 

जीवन में अब तक सभी परिस्थितियों देख चुकें हेनरी ने सीख लेते हुए 16 जून 1903 को एक और कंपनी का निर्माण किया और इसको नाम दिया फोर्ड अपनी इस कंपनी को दुनिया के नजरो में लाने के लिए हेनरी ने अपने द्वारा बनाई गई फोर्ड की 999 मोडल को रेसिंग ट्रैक पर उतारा इस रेस में हेनरी की कार सबसे तेज दौड़ी और प्रथम स्थान हासिल किया इस सफलता के बाद लोग हेनरी की इस कंपनी को जानने लगें उनकी कंपनी ने साल 1909 में एक टी मोडल की कार का निर्माण किया जिसे लोगो ने काफी पसंद किया और कई कारों के आर्डर कंपनी के पास आने लगें फोर्ड ने इस मोडल से काफी पैसे कमाये साथ ही दोस्तों हेनरी की कंपनी की खास बात थी की उसमे काम करने वाला है कारीगर किसी एक काम में पर्फेक्निस्ट होता था हेनरी उन्हें वहीं काम उन्हें देते जिसमे वो सबसे ज्यादा बेस्ट होते थे दुनिया में सस्ती कार का निर्माण कर बदलाव लाने वाले हेनरी फोर्ड ने 7 अप्रैल 1947 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

दुनिया में सस्ती कार का निर्माण कर बदलाव लाने वाले हेनरी फोर्ड | Henry Ford Biography In Hindi